Responsive Scrollable Menu

राहुल प्रियंका ने पुलिस का प्लान कैसे फेल किया:हिरासत के लिए बस में बैठाया, तो उतरकर आकाशवाणी ऑफिस में घुसे; 8 घंटे डटे रहे

SIR के विरोध में मंगलवार को विपक्ष चुनाव आयोग तक सेव डेमोक्रेसी मार्च निकाल रहा था। पुलिस ने रास्ता रोका, बैरिकेड लगाए और नेताओं को बसों में बैठाकर प्रदर्शन खत्म कराने की तैयारी की। तभी तस्वीर बदल गई। राहुल-प्रियंका गांधी अचानक बस से उतरे गए और आकाशवाणी भवन के अंदर घुस गए। दोनों परिसर के अंदर बरगद के पेड़ के नीचे धरने पर बैठ गए और पुलिस के प्लान को फेल कर दिया। जो धरना कुछ घंटों में खत्म होने वाला था, वह शाम 8 बजे तक चला। पुलिस को कांग्रेसियों को हटाने में 8 घंटे से ज्यादा का वक्त लग गया। सिलसिलेवार पढ़िए राहुल-प्रियंका ने पुलिस का प्लान कैसे फेल किया? 12:20 बजे: राहुल ने अचानक प्लान बदला, किसी को नहीं थी जानकारी यहीं से कहानी पलटी। प्रियंका पहले से पुलिस की बस में बैठी थीं। राहुल भी बस में जाने वाले थे, लेकिन उन्होंने प्रियंका से बात की और अचानक आकाशवाणी भवन के रिसेप्शन गेट की तरफ बढ़ गए। उनके पीछे इमरान प्रतापगढ़ी, केसी वेणुगोपाल, दीपेंद्र हुड्डा, पवन खेड़ा, कुमारी शैलजा भी पीछे-पीछे आ गईं। गेट पर राहुल को गार्ड ने रोका तो वह भड़क गए और धक्का देकर अंदर घुस गए। इसके बाद वहीं बरगद के पेड़ के नीचे प्रियंका के साथ धरने पर बैठ गए। राहुल के इस एक्शन की जानकारी कांग्रेसी नेताओं को नहीं थी। पुलिस ने 3 से ज्यादा बार हटने की अपील, राहुल नहीं माने पुलिस ने राहुल और प्रियंका से आकाशवाणी परिसर से हटने के लिए 3 से ज्यादा बार अपील की। दोपहर 12:30 बजे उनसे परिसर खाली करने को कहा। राहुल ने जवाब दिया कि अगर उन्हें हटाना है, तो पहले यह बताया जाए कि वे विरोध करने के लिए कहां बैठ सकते हैं। करीब एक घंटे बाद फिर DCP सचिन शर्मा समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहुल-प्रियंका समेत नेताओं को वहां से हटाने की कोशिश की, लेकिन वे कामयाब नहीं हुए। इस रणनीति के पीछे 2 बड़े संदेश राहुल ने ऐसा ही सीक्रेट प्लान PM आवास पर प्रदर्शन के दौरान बनाया था राहुल ने NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर पीएम आवास के पास धरना दिया था। तब भी प्रदर्शन इतना सीक्रेट रखा था कि पुलिस को भनक नहीं लगी। राहुल ने खड़गे के जन्मदिन के बहाने विपक्षी सांसदों और नेताओं को उनके घर बुलाया था। सुरक्षा एजेंसियों और मीडिया को यही लगा कि नेता केवल खड़गे को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए जुटे हैं। बाद में पैदल मार्च कर पीएम आवास के नजदीक पहुंच गए थे। पूरी खबर पढ़ें विपक्ष का आरोप- ज्ञानेश कुमार ने गड़बड़ी की, भाजपा का साथ दिया विपक्ष का आरोप है कि SIR के दौरान वोटर लिस्ट में बदलाव और नए मतदाताओं के लिए फॉर्म-6 की प्रक्रिया में चुनाव आयोग ने पारदर्शिता नहीं बरती। विपक्ष ने आयोग के भीतर दो चुनाव आयुक्तों की आपत्तियों और सुप्रीम कोर्ट में फॉर्म-6 को लेकर हुई सुनवाई का हवाला दिया। कांग्रेस का आरोप है कि CEC ज्ञानेश कुमार ने भाजपा का साथ दिया और वोट चोरी कराई। ============ ये खबर भी पढ़ें राहुल-प्रियंका को दिल्ली पुलिस ने 2 घंटे बाद छोड़ा:8 घंटे धरने के बाद हिरासत में लिया था दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को करीब 2 घंटे बाद छोड़ दिया है। मंगलवार रात 8 बजे आकाशवाणी भवन से हिरासत में लिए गए सभी 250 लोगों को किंग्सवे कैंप पुलिस लाइन लाया गया था। हालांकि रात 10 बजे सभी को छोड़ दिया गया। राहुल जब पुलिस लाइन से बाहर निकले तो उनके हाथ में संविधान की कॉपी थी। SIR के विरोध और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्षी सांसद 8 घंटे से ज्यादा समय से आकाशवाणी भवन परिसर में धरने पर बैठे थे। पढ़ें पूरी खबर

Continue reading on the app

तिरंगे के आगे तनकर खड़ी हुईं प्रियंका:राहुल ने एनर्जी ड्रिंक ऑफर किया, पोस्टर पर लिखा- 'ज्ञानेश इट्स डन ब्रो'; प्रदर्शन के 10 घंटे 14 PHOTO-VIDEOS में

SIR के विरोध और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्ष ने मंगलवार को मार्च निकाला। मार्च के दौरान राहुल गांधी के हाथ में ‘ज्ञानेश इट्स डन ब्रो’ वाला पोस्टर था। पुलिस ने रोका तो राहुल-प्रियंका 8 घंटे से ज्यादा समय तक आकाशवाणी भवन परिसर में धरने पर बैठे रहे। प्रदर्शन में तिरंगे के सामने प्रियंका तनकर खड़ी हो गईं। राहुल ने उन्हें एनर्जी ड्रिंक ऑफर किया। 10 घंटे का प्रदर्शन 14 तस्वीरों में देखिए… सुबह 11 बजे: I.N.D.I.A ब्लॉक के सांसदों ने संसद से चुनाव आयोग तक मार्च शुरू किया सुबह 11.10 बजे: राहुल गांधी के हाथ में पोस्टर- 'ज्ञानेश इट्स डन ब्रो' सुबह 11.50 बजे: पुलिस ने रोका तो राहुल बैरिकेड्स पर चढ़े दोपहर 12.15 बजे: अखिलेश यादव समेत विपक्ष के नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया दोपहर 12.30 बजे: राहुल-प्रियंका आकाशवाणी भवन के अंदर पहुंचे और धरने पर बैठ गए दोपहर 2.15 बजे: राहुल-प्रियंका आकाशवाणी भवन में पेड़ के नीचे चटाई बिछाकर बैठे दोपहर 3.30 बजे: राहुल ने प्रियंका को एनर्जी ड्रिंक ऑफर, दोनों ने रोल खाए शाम 5 बजे: पुलिस अधिकारी ने झंडा हटाने को कहा तो राहुल-प्रियंका भिड़ गए रात 8.15 बजे: पुलिस ने राहुल-प्रियंका को आकाशवाणी भवन से हिरासत में लिया रात 9.30 बजे: पुलिस लाइंस के गेट पर चढ़ गईं प्रियंका रात 10 बजे: राहुल संविधान की कॉपी लेकर पुलिस लाइंस से बाहर आए ----------------------------------------- यह खबर भी पढ़ें… राहुल-प्रियंका को दिल्ली पुलिस ने 2 घंटे बाद छोड़ा:8 घंटे धरने के बाद हिरासत में लिया था; सुबह CEC के खिलाफ मार्च निकाला था दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को करीब 2 घंटे बाद छोड़ दिया है। मंगलवार रात 8 बजे आकाशवाणी भवन से हिरासत में लिए गए सभी 250 लोगों को किंग्सवे कैंप पुलिस लाइन लाया गया था। हालांकि रात 10 बजे सभी को छोड़ दिया गया। राहुल जब पुलिस लाइन से बाहर निकले तो उनके हाथ में संविधान की कॉपी थी। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

थर्ड अंपायर के फैसले पर भड़के वेस्टइंडीज के खिलाड़ी, कैच को लेकर हुआ बवाल, कोच डैरेन सैमी भी आगबबूला

भारत के खिलाफ पहले टी20 मैच में गेंदबाजी के दौरान वेस्टइंडीज की टीम थर्ड अंपायर के फैसले पर भड़के गए. 11वें ओवर में शमार स्प्रिंगर की गेंद पर मैथ्यू फोर्ड ने एक लो ग्राउंडेड कैच पकड़ा. मैथ्यू फोर्ड और पूरी वेस्टइंडीज की टीम को लगा कि वह कैच क्लीन था, लेकिन थर्ड अंपायर ने वीडियो रिप्ले देखने के बाद ईशान किशन को नॉटआउट करार दिया. Wed, 7 Oct 2026 06:01:02 +0530

  Videos
See all

UP News | Lucknow : Online Friendship से सावधान...Thailand Women के साथ Irfan ने किया Fraud ! #short #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-07T01:01:16+00:00

Saudi Arabia War News | मक्का-मदीना की तरफ बढ़ी सेनाएं? | Middle East Crisis | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-07T01:06:03+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers