Responsive Scrollable Menu

तिरंगे के आगे तनकर खड़ी हुईं प्रियंका:राहुल ने एनर्जी ड्रिंक ऑफर किया, पोस्टर पर लिखा- 'ज्ञानेश इट्स डन ब्रो'; प्रदर्शन के 10 घंटे 14 PHOTO-VIDEOS में

SIR के विरोध और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्ष ने मंगलवार को मार्च निकाला। मार्च के दौरान राहुल गांधी के हाथ में ‘ज्ञानेश इट्स डन ब्रो’ वाला पोस्टर था। पुलिस ने रोका तो राहुल-प्रियंका 8 घंटे से ज्यादा समय तक आकाशवाणी भवन परिसर में धरने पर बैठे रहे। प्रदर्शन में तिरंगे के सामने प्रियंका तनकर खड़ी हो गईं। राहुल ने उन्हें एनर्जी ड्रिंक ऑफर किया। 10 घंटे का प्रदर्शन 14 तस्वीरों में देखिए… सुबह 11 बजे: I.N.D.I.A ब्लॉक के सांसदों ने संसद से चुनाव आयोग तक मार्च शुरू किया सुबह 11.10 बजे: राहुल गांधी के हाथ में पोस्टर- 'ज्ञानेश इट्स डन ब्रो' सुबह 11.50 बजे: पुलिस ने रोका तो राहुल बैरिकेड्स पर चढ़े दोपहर 12.15 बजे: अखिलेश यादव समेत विपक्ष के नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया दोपहर 12.30 बजे: राहुल-प्रियंका आकाशवाणी भवन के अंदर पहुंचे और धरने पर बैठ गए दोपहर 2.15 बजे: राहुल-प्रियंका आकाशवाणी भवन में पेड़ के नीचे चटाई बिछाकर बैठे दोपहर 3.30 बजे: राहुल ने प्रियंका को एनर्जी ड्रिंक ऑफर, दोनों ने रोल खाए शाम 5 बजे: पुलिस अधिकारी ने झंडा हटाने को कहा तो राहुल-प्रियंका भिड़ गए रात 8.15 बजे: पुलिस ने राहुल-प्रियंका को आकाशवाणी भवन से हिरासत में लिया रात 9.30 बजे: पुलिस लाइंस के गेट पर चढ़ गईं प्रियंका रात 10 बजे: राहुल संविधान की कॉपी लेकर पुलिस लाइंस से बाहर आए ----------------------------------------- यह खबर भी पढ़ें… राहुल-प्रियंका को दिल्ली पुलिस ने 2 घंटे बाद छोड़ा:8 घंटे धरने के बाद हिरासत में लिया था; सुबह CEC के खिलाफ मार्च निकाला था दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को करीब 2 घंटे बाद छोड़ दिया है। मंगलवार रात 8 बजे आकाशवाणी भवन से हिरासत में लिए गए सभी 250 लोगों को किंग्सवे कैंप पुलिस लाइन लाया गया था। हालांकि रात 10 बजे सभी को छोड़ दिया गया। राहुल जब पुलिस लाइन से बाहर निकले तो उनके हाथ में संविधान की कॉपी थी। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

यूपी के लखनऊ में 40 हजार घर डूबे:बिहार के 8 जिलों में बारिश की संभावना, उत्तराखंड के अल्मोड़ा-उत्तरकाशी में ओले गिरे

उत्तरप्रदेश में 10 नदियां उफान पर हैं। लखनऊ और सीतापुर समेत 7 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। लखनऊ में गोमती नदी का जलस्तर लगातार 8वें दिन बढ़ रहा है। फैजुल्लागंज इलाके के 40 हजार घरों में 5 से 6 फीट तक पानी भर गया है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में बिहार के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बन रहे लो प्रेशर एरिया के प्रभाव से 6 से 9 अक्टूबर के बीच बिहार के 8 जिलों में में हल्की बारिश हो सकती है। उत्तराखंड में मंगलवार शाम मौसम और बिगड़ गया। प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी शुरू हो गई। देहरादून में मूसलाधार बारिश हुई, अल्मोड़ा और उत्तरकाशी में तेज बारिश के साथ ओले गिरे। मध्य प्रदेश के ऊपर हिस्से में साइक्लोनिक सकुर्लेशन (चक्रवात) की एक्टिविटी है। इस वजह से जबलपुर, रीवा और शहडोल संभाग में अगले 4 दिन बारिश होने का अनुमान है। इंदौर और भोपाल में दिन में तेज धूप और रात में ठंडक रहेगी। राजस्थान में रात में ठंडक बढ़ गई है। मौसम विशेषज्ञों की माने तो इस सप्ताह प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है। अगले सप्ताह 12 अक्टूबर से एक वेस्टर्न डिर्स्टबेंस के एक्टिव होने से राज्य में बारिश हो सकती है। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें

Continue reading on the app

  Sports
  Videos
See all

US Iran Tensions : अमेरिका ने ईरान को दी खुली धमकी ? | Middle East Crisis | Iran | Donald Trump | #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-07T01:45:18+00:00

Breaking News | वृंदावन के गुरुकुल में बड़ा हादसा!' 4 छात्रों की दर्दनाक मौत! | Gurukul Tank Tragedy #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-07T01:45:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers