Responsive Scrollable Menu

जाह्नवी कपूर ने 360 डिग्री जीभ मोड़ने को बताया टैलेंट:पेरिस फैशन वीक में दिया बयान; सोशल मीडिया पर ट्रोल हुईं

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर इन दिनों पेरिस फैशन वीक 2026 में शामिल होने के लिए फ्रांस में हैं। इस दौरान एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने एक अजीब हुनर का खुलासा किया। जाह्नवी ने बताया कि वे अपनी जीभ को लगभग 360 डिग्री तक मोड़ सकती हैं। हालांकि उन्होंने खुद इस काम को बेवकूफाना और बेकार बताया। इसके बावजूद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उनका मजाक उड़ाना शुरू कर दिया है और कई लोगों ने उन्हें ट्रोल किया। पेरिस फैशन वीक में दिए इंटरव्यू में किया खुलासा इंटरनेशनल मीडिया प्लेटफॉर्म 'द कट' से बातचीत के दौरान जाह्नवी कपूर से उनके किसी छुपे हुए हुनर (हिडन टैलेंट) के बारे में पूछा गया था। इसके जवाब में जाह्नवी ने हंसते हुए अपनी इस अजीब आदत के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि वे अपनी जीभ को 360 डिग्री तक घुमा सकती हैं। जाह्नवी ने यह भी साफ किया कि यह कोई बड़ी काबिलियत नहीं है, बल्कि यह एक बहुत ही अजीब और किसी काम न आने वाली ट्रिक है। स्कूल के दिनों से जुड़ा है ये टैलेंट जाह्नवी ने इस ट्रिक को सीखने के पीछे की वजह भी शेयर की। उन्होंने बताया कि जब वे स्कूल में पढ़ती थीं, तब बाकी बच्चे अपनी जीभ से अपनी नाक छूने की कोशिश करते थे। वे ऐसा नहीं कर पाती थीं। ऐसे में क्लास के दूसरे बच्चों को प्रभावित करने के लिए उन्होंने अपनी जीभ से कुछ अलग करने की कोशिश शुरू की। धीरे-धीरे उन्होंने अपनी जीभ को मोड़ना सीख लिया और यह उनके लिए दोस्तों के बीच दिखाने वाली एक ट्रिक बन गई। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने किया ट्रोल जाह्नवी कपूर का यह बयान सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने उनके बयान का मजाक उड़ना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा कि नेपो किड्स के पास यही सब बेकार की ट्रिक्स होती हैं। वहीं दूसरे यूजर ने उनकी तुलना एक्ट्रेस अनन्या पांडे से करते हुए लिखा कि अनन्या के पास भी ऐसा ही टैलेंट था, मुझे लगा था कि ये लोग एक्टिंग सीख रहे होंगे। कई अन्य यूजर्स ने भी इस बयान को गैर-जरूरी बताते हुए एक्ट्रेस को ट्रोल किया। हाल ही में वायरल हुआ डीपफेक वीडियो हाल ही में जान्हवी कपूर की अपनी फिल्म 'देवरा: पार्ट 1' के गाने 'चुट्टामल्ले' पर बने AI जनरेटेड अश्लील (डीपफेक) वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद एक्ट्रेस ने इस मामले में कड़ी नाराजगी जताई थी। इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक बयान जारी कर उन्होंने तकनीक के इस गलत इस्तेमाल को यौन उत्पीड़न के बराबर बताया। जान्हवी ने कहा कि बिना मर्जी के महिलाओं का ऐसा कंटेंट बनाना उनकी गरिमा का गंभीर उल्लंघन है। इसके साथ ही उन्होंने इस मुद्दे पर खुलकर बोलने और समर्थन देने के लिए अपने को-स्टार जूनियर एनटीआर, चिरंजीवी, विजय देवरकोंडा और खुशबू का आभार व्यक्त किया। टेक्नोलॉजी का गलत इस्तेमाल यौन उत्पीड़न जैसा जान्हवी कपूर ने अपने बयान में लिखा कि महिलाओं को केवल एक वस्तु की तरह दिखाना और उनकी सहमति के बिना एडिटेड कंटेंट फैलाना बेहद गंभीर मामला है। यह आपराधिक कृत्य लगभग यौन उत्पीड़न के ही समान है। उन्होंने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री की लगभग हर महिला ने किसी न किसी रूप में इस परेशानी का सामना किया है। अब डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर हर जगह आम महिलाएं भी इसका शिकार हो रही हैं। महिला की सहमति और मर्जी का सम्मान होना चाहिए एक्ट्रेस ने महिलाओं की पसंद और उनके शरीर के प्रति सम्मान देने की बात कही। उन्होंने कहा कि अगर कोई महिला पांच दिन 'हां' कहती है और छठे दिन 'ना', तो उस 'ना' का सम्मान किया जाना चाहिए। मिनीस्कर्ट पहनने का मतलब यह नहीं होता कि कोई उसके नीचे कैमरा लगाए या उसके शरीर का गलत इस्तेमाल करे। महिला किस चीज में सहज है और अपनी सीमा कहां तय करती है, यह फैसला पूरी तरह से उसी का होना चाहिए। 'अपनी बेटियों को बचाओ' की जगह सोच बदलने की जरूरत जान्हवी ने आगे कहा कि ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगहों पर महिलाओं को सीमाओं के उल्लंघन का सामना करना पड़ता है। उन्होंने सलाह दी कि लोगों को सिर्फ अपनी बेटियों की सुरक्षा करने की बात कहने के बजाय अपनी सोच बदलनी होगी। समाज को ऐसी मानसिकता विकसित करने की जरूरत है जो लोगों को दूसरों की प्राइवेसी और सीमाओं का उल्लंघन करने से रोके। जूनियर एनटीआर और सीनियर एक्टर्स का जताया आभार जान्हवी ने अपने को-स्टार जूनियर एनटीआर का खास तौर पर शुक्रिया अदा किया, जिन्होंने इस वायरल वीडियो के खिलाफ सार्वजनिक रूप से कड़ा बयान दिया था। जान्हवी के मुताबिक, बड़े स्टार्स का ऐसा स्टैंड लेना उन सभी महिलाओं को हिम्मत देता है जो इस तरह के बर्ताव से पीड़ित हैं। उन्होंने मामले में एकजुटता दिखाने के लिए दिग्गज अभिनेता चिरंजीवी, विजय देवरकोंडा और खुशबू सुंदर को भी धन्यवाद कहा। जाह्नवी कपूर का बैकग्राउंड जाह्नवी कपूर बॉलीवुड की दिवंगत दिग्गज एक्ट्रेस श्रीदेवी और फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर की बेटी हैं। उन्होंने साल 2018 में फिल्म 'धड़क' से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वे 'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल', 'रूही', 'मिली', 'बवाल' और 'मिस्टर एंड मिसेज माही' जैसी कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। हाल ही में वे साउथ सिनेमा में भी फिल्म 'देवरा' के जरिए अपनी शुरुआत कर चुकी हैं।

Continue reading on the app

लक्ष्मण अब नियमित रूप से सेलेक्शन मीटिंग में होंगे शामिल:BCCI ने कम्युनिकेशन बेहतर करने के लिए लिया फैसला; इंजरी-फिटनेस की जानकारी सीधे मिलेगी

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने फैसला लिया है कि सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण अब हर सीनियर सेलेक्शन कमेटी की बैठक में शामिल होंगे। BCCI सचिव देवाजीत सैकिया ने मंगलवार को इसकी पुष्टि की। इसका मकसद चयनकर्ताओं और बेंगलुरु स्थित CoE के बीच खिलाड़ियों की फिटनेस, इंजरी और रिहैब से जुड़ी जानकारी में किसी तरह का कम्युनिकेशन गैप नहीं रहने देना है। लक्ष्मण ने हाल में गुवाहाटी में हुई टी-20 और इंडिया A की चयन बैठक में हिस्सा लिया था। अब वह आगे होने वाली सभी सीनियर सेलेक्शन मीटिंग का हिस्सा रहेंगे। BCCI सचिव बोले- सही फैसला लेने के लिए सटीक जानकारी जरूरी सैकिया ने कहा कि यह फैसला मुंबई में हुई BCCI की समीक्षा बैठक में लिया गया। उन्होंने कहा कि लक्ष्मण BCCI में हेड ऑफ क्रिकेट और CoE प्रमुख हैं। उनके पास खिलाड़ियों की इंजरी, फिटनेस और रिहैब से जुड़ी जानकारी रहती है। ऐसे में उनके हर सेलेक्शन मीटिंग में मौजूद रहने से चयनकर्ताओं को खिलाड़ियों की उपलब्धता की सटीक जानकारी मिल सकेगी। सैकिया ने कहा, "लक्ष्मण अब सभी सीनियर सेलेक्शन कमेटी की बैठकों में शामिल होंगे, ताकि चयनकर्ताओं और CoE के बीच कोई कम्युनिकेशन गैप न रहे।" लगातार हो रही खिलाड़ियों की इंजरी BCCI के लिए चिंता भारतीय टीम में लगातार खिलाड़ियों के चोटिल होने के कारण उपलब्धता प्रभावित हुई है। हाल में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे के बाद कप्तान शुभमन गिल ने भी इस पर चिंता जताई थी। उन्होंने कहा था कि इंजरी और व्यस्त शेड्यूल के कारण टीम अपनी पसंद की गेंदबाजी लाइन-अप के साथ नहीं खेल पा रही है। गिल ने यह भी कहा था कि 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिए टीम के पास ज्यादा प्रयोग करने का समय नहीं है। टीम चाहती है कि आने वाली सीरीज में उस कॉम्बिनेशन को ज्यादा से ज्यादा मौका मिले, जो वर्ल्ड कप में खेलने की संभावना रखता है। इंजरी मैनेजमेंट और चयन के बीच बेहतर तालमेल की कोशिश लक्ष्मण के नियमित रूप से सेलेक्शन मीटिंग में शामिल होने से CoE में चल रहे खिलाड़ियों के रिहैब और फिटनेस प्रोग्राम की जानकारी सीधे चयनकर्ताओं तक पहुंचेगी। इससे चोटिल खिलाड़ियों की उपलब्धता और उनके चयन को लेकर फैसले लेते समय टीम को अधिक स्पष्ट जानकारी मिलने की उम्मीद है। ___________________________ टी-20 में 2 साल बाद भारतीय कप्तान का शतक:ईशान को नॉटआउट देने पर वेस्टइंडीज नाराज, डेब्यू पर नमन धीर का रिकॉर्ड भारत ने पहले टी-20 मैच में वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हरा दिया। मंगलवार को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने करियर का पहला टी-20 इंटरनेशनल शतक लगाया। इस फॉर्मेट में में 2 साल के इंतजार के बाद किसी भारतीय कप्तान ने शतक जमाया है। साथ ही रनचेज में 4 साल बाद किसी भारतीय बल्लेबाज ने शतकीय पारी खेली है। पूरी खबर

Continue reading on the app

  Sports

न्यूजीलैंड T20 सीरीज से भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में 4 साल बाद वापसी, मेरठ के क्रिकेट कोच और खिलाड़ियों ने कहा- देर आए दुरुस्त आए

Bhuvneshwar Kumar Comeback: मेरठ के स्टार स्विंग गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार 4 साल बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ T20 मैच से भारतीय टीम में दमदार वापसी कर रहे हैं. उनकी इस वापसी पर मेरठ के युवा क्रिकेटरों और स्थानीय कोचों में जबरदस्त उत्साह है. खिलाड़ियों का मानना है कि यह फैसला भले ही देर से लिया गया, लेकिन आगामी 2027 वर्ल्ड कप के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण साबित होगा. भुवी आज भी युवाओं के बड़े प्रेरणास्रोत हैं. Wed, 7 Oct 2026 14:17:35 +0530

  Videos
See all

मौत करीब थी लेकिन छू नहीं पाई..Viral Video #trending #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-07T09:05:10+00:00

UP News: Vrindavan गुरुकुल में आखिर क्या हुआ? 12 फीट गहरे टैंक में उतरे 5 छात्र, 4 की मौत #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-07T08:53:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers