Responsive Scrollable Menu

रिलेशनशिप एडवाइज- सास-ससुर बिना बताए आ जाते हैं:हफ्तों रुकते हैं, हसबैंड कुछ नहीं कहते, हमारी प्राइवेसी नहीं बची, कैसे डील करूं?

सवाल- मैं और मेरे हसबैंड, दोनों जॉब करते हैं। मेरा ससुराल गोरखपुर में है और हम लखनऊ में रहते हैं। प्रॉब्लम ये है कि मेरे ससुराल वाले अक्सर बिना बताए हमारे घर आ जाते हैं और हफ्तों रुकते हैं। उन्हें लगता है कि बेटा-बहू का घर उनका अपना घर है। इसलिए पूछने की जरूरत नहीं। कई बार मैं ऑफिस से थकी लौटती हूं और घर में मेहमान होते हैं। हसबैंड अपने घरवालों को कुछ बोल नहीं पाते। मैं सास-ससुर का अपमान नहीं करना चाहती, लेकिन लग रहा है कि मेरी प्राइवेसी और सुविधा की कोई अहमियत नहीं रह गई है। मैं हसबैंड को ये बात कैसे समझाऊं कि उन्हें ये न लगे कि मैं उनकी फैमिली के खिलाफ हूं? एक्सपर्ट- डॉ. जया सुकुल, क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट, नोएडा सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि आपकी परेशानी का मतलब यह नहीं है कि आप सास-ससुर का सम्मान नहीं करतीं। आप सिर्फ इतना चाहती हैं कि आपके समय, सुविधा और निजी जिंदगी का भी ख्याल रखा जाए। आप और आपके पति दोनों नौकरी करते हैं। ऐसे में घर सिर्फ रहने की जगह नहीं, बल्कि दिनभर की भागदौड़ के बाद आराम करने की जगह भी होता है। जब कोई बिना बताए आ जाता है और कई दिनों तक रुकता है, तो दिनचर्या बदल जाती है। जिम्मेदारियां बढ़ जाती हैं और अपने लिए समय निकालना मुश्किल हो जाता है। मुझे लगता है कि आपकी तकलीफ सिर्फ अचानक मेहमान आने की नहीं, बल्कि बार-बार अपनी जरूरतों को पीछे रखने की है। इसलिए आपकी भावनाएं पूरी तरह जायज हैं। बात कहने में हिचक क्यों होती है? इस स्थिति में कई महिलाएं एक और दुविधा से गुजरती हैं। वे अपनी बात कहें तो डर लगता है कि कहीं लोग उन्हें स्वार्थी या परिवार के खिलाफ न समझ लें। वहीं चुप रहें तो मन में नाराजगी और थकान जमा होने लगती है। पति से कैसे करें बात आपके पति के लिए भी यह स्थिति उतनी आसान नहीं है। कई लोगों के लिए माता-पिता से सीमाएं तय करने वाली बातें करना भावनात्मक रूप से मुश्किल होता है। उन्हें डर रहता है कि कहीं माता-पिता को यह न लगे कि शादी के बाद बेटा बदल गया है या अब उनकी अहमियत कम हो गई है। मनोविज्ञान में इसे ‘लॉयल्टी कॉन्फ्लिक्ट’ कहते हैं। यानी व्यक्ति एक साथ दो अहम रिश्ते निभा रहा होता है- वह दोनों को खुश रखना चाहता है। लेकिन कई बार उसे लगता है कि एक की बात मानने पर दूसरा नाराज हो सकता है। यही दुविधा उसे खुलकर बात करने से रोकती है। इसलिए बातचीत की शुरुआत आरोप से नहीं, अपने अनुभव से करें। यह कहने से बचें- ‘तुम्हारे घरवाले हमेशा मेरे सिर पर आ जाते हैं।’ ऐसी बात सुनते ही ज्यादातर लोग समस्या की बजाय अपने परिवार का बचाव करने लगते हैं। इसके बजाय कहें- "मुझे आपके माता-पिता के आने से परेशानी नहीं है। लेकिन जब वे बिना बताए आते हैं, तो ऑफिस और घर की जिम्मेदारियां संभालना मेरे लिए मुश्किल हो जाता है। मैं चाहती हूं कि हम दोनों मिलकर इसका कोई तरीका निकालें।" याद रखें, लड़ाई लोगों से नहीं, स्थिति से है। ‘हम बनाम समस्या’ की लड़ाई रिश्तों पर लिखी चर्चित किताब ‘द सेवन प्रिंसिपल्स फॉर मेकिंग मैरिज वर्क’ में मनोवैज्ञानिक जॉन गॉटमैन लिखते हैं कि सफल दंपती समस्याओं को "तुम बनाम मैं" की तरह नहीं, बल्कि "हम बनाम समस्या" की तरह देखते हैं। यही सोच यहां भी मदद कर सकती है। आपसी समझ से निकलेगा रास्ता अक्सर ऐसी स्थितियों में समस्या लोगों से ज्यादा अनकही अपेक्षाओं की होती है। जब अपेक्षाएं स्पष्ट हो जाती हैं, तो तनाव भी कम होने लगता है। पति-पत्नी मिलकर कुछ बातों पर पहले से सहमति बना सकते हैं- याद रखें, सीमाएं तय करना दूरी बनाना नहीं है। जब परिवार में अपेक्षाएं स्पष्ट होती हैं और जिम्मेदारियां साझा होती हैं, तो रिश्तों में सहजता बनी रहती है और मन में शिकायतें भी कम जमा होती हैं। पति की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण ऐसी स्थितियों में यह उतना ही महत्वपूर्ण होता है कि बात कौन कह रहा है, जितना कि क्या कहा जा रहा है। अक्सर माता-पिता अपने बेटे की बात को ज्यादा सहजता से स्वीकार करते हैं, इसलिए यह बातचीत पति के जरिए होना बेहतर रहता है। वे कह सकते हैं- "मम्मी-पापा, आपके आने से हमें हमेशा खुशी होती है। बस अगर पहले बता दिया करें, तो हम अपने काम और समय को बेहतर तरीके से मैनेज कर पाएंगे।" ध्यान दीजिए, यहां किसी की गलती नहीं निकाली जा रही। बात सिर्फ इतनी है कि अपनापन बना रहे और सभी की दिनचर्या का भी सम्मान हो। अगर पति फिर भी कुछ न कहें तो? अगर बातचीत के बाद भी कोई बदलाव न दिखे, तो एक बार फिर शांत तरीके से अपनी बात रखें। ध्यान रखें, आप उनसे किसी एक रिश्ते को चुनने के लिए नहीं कह रही हैं। आप सिर्फ इतना चाहती हैं कि आपके घर से जुड़े फैसलों में आपकी राय और सुविधा को भी महत्व मिले। कई बार तकलीफ समस्या से नहीं, बल्कि अपनी बात अनसुनी रह जाने से होती है। इसलिए अपनी असुविधा को दबाने के बजाय उस पर खुलकर बात करना जरूरी है। अंतिम बात कई बार परिवारों में टकराव बुरी नीयत से नहीं, बल्कि अलग-अलग अपेक्षाओं की वजह से पैदा होता है। ऐसे में सवाल यह नहीं कि कौन सही है और कौन गलत। सवाल यह है कि क्या सभी लोग एक-दूसरे की जरूरतों को समझने और उन्हें जगह देने के लिए तैयार हैं। रिश्ते वहीं सबसे सहज रहते हैं, जहां अपनापन और सम्मान दोनों साथ बने रहें। ……………………….. ग्राफिक्स- विपुल शर्मा ……………………… ये खबर भी पढ़ें… रिलेशनशिप एडवाइज- मैं बेवकूफ था, गुस्से में ब्रेकअप कर लिया:अब गलती का एहसास है, एक्स से फिर दोस्ती करना चाहता हूं, क्या करूं सात साल गुजरने के बाद किसी पुराने रिश्ते को याद करने में कुछ भी असामान्य नहीं है। समय बीतने के साथ इंसान अपने पुराने व्यवहार को नए नजरिए से देख पाता है। उसे अपनी गलतियां भी समझ आती हैं। इसे ही हम ग्रोथ कहते हैं। जीवन में ग्रोथ होना बहुत अच्छी बात है। लेकिन यहां एक बात समझना जरूरी है। आपको अपनी गलतियों का एहसास हो गया है और अब आप चाहते हैं कि गुजररा वक्त फिर से लौट आए। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

जाह्नवी कपूर ने 360 डिग्री जीभ मोड़ने को बताया टैलेंट:पेरिस फैशन वीक में दिया बयान; सोशल मीडिया पर ट्रोल हुईं

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर इन दिनों पेरिस फैशन वीक 2026 में शामिल होने के लिए फ्रांस में हैं। इस दौरान एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने एक अजीब हुनर का खुलासा किया। जाह्नवी ने बताया कि वे अपनी जीभ को लगभग 360 डिग्री तक मोड़ सकती हैं। हालांकि उन्होंने खुद इस काम को बेवकूफाना और बेकार बताया। इसके बावजूद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उनका मजाक उड़ाना शुरू कर दिया है और कई लोगों ने उन्हें ट्रोल किया। पेरिस फैशन वीक में दिए इंटरव्यू में किया खुलासा इंटरनेशनल मीडिया प्लेटफॉर्म 'द कट' से बातचीत के दौरान जाह्नवी कपूर से उनके किसी छुपे हुए हुनर (हिडन टैलेंट) के बारे में पूछा गया था। इसके जवाब में जाह्नवी ने हंसते हुए अपनी इस अजीब आदत के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि वे अपनी जीभ को 360 डिग्री तक घुमा सकती हैं। जाह्नवी ने यह भी साफ किया कि यह कोई बड़ी काबिलियत नहीं है, बल्कि यह एक बहुत ही अजीब और किसी काम न आने वाली ट्रिक है। स्कूल के दिनों से जुड़ा है ये टैलेंट जाह्नवी ने इस ट्रिक को सीखने के पीछे की वजह भी शेयर की। उन्होंने बताया कि जब वे स्कूल में पढ़ती थीं, तब बाकी बच्चे अपनी जीभ से अपनी नाक छूने की कोशिश करते थे। वे ऐसा नहीं कर पाती थीं। ऐसे में क्लास के दूसरे बच्चों को प्रभावित करने के लिए उन्होंने अपनी जीभ से कुछ अलग करने की कोशिश शुरू की। धीरे-धीरे उन्होंने अपनी जीभ को मोड़ना सीख लिया और यह उनके लिए दोस्तों के बीच दिखाने वाली एक ट्रिक बन गई। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने किया ट्रोल जाह्नवी कपूर का यह बयान सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने उनके बयान का मजाक उड़ना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा कि नेपो किड्स के पास यही सब बेकार की ट्रिक्स होती हैं। वहीं दूसरे यूजर ने उनकी तुलना एक्ट्रेस अनन्या पांडे से करते हुए लिखा कि अनन्या के पास भी ऐसा ही टैलेंट था, मुझे लगा था कि ये लोग एक्टिंग सीख रहे होंगे। कई अन्य यूजर्स ने भी इस बयान को गैर-जरूरी बताते हुए एक्ट्रेस को ट्रोल किया। हाल ही में वायरल हुआ डीपफेक वीडियो हाल ही में जान्हवी कपूर की अपनी फिल्म 'देवरा: पार्ट 1' के गाने 'चुट्टामल्ले' पर बने AI जनरेटेड अश्लील (डीपफेक) वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद एक्ट्रेस ने इस मामले में कड़ी नाराजगी जताई थी। इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक बयान जारी कर उन्होंने तकनीक के इस गलत इस्तेमाल को यौन उत्पीड़न के बराबर बताया। जान्हवी ने कहा कि बिना मर्जी के महिलाओं का ऐसा कंटेंट बनाना उनकी गरिमा का गंभीर उल्लंघन है। इसके साथ ही उन्होंने इस मुद्दे पर खुलकर बोलने और समर्थन देने के लिए अपने को-स्टार जूनियर एनटीआर, चिरंजीवी, विजय देवरकोंडा और खुशबू का आभार व्यक्त किया। टेक्नोलॉजी का गलत इस्तेमाल यौन उत्पीड़न जैसा जान्हवी कपूर ने अपने बयान में लिखा कि महिलाओं को केवल एक वस्तु की तरह दिखाना और उनकी सहमति के बिना एडिटेड कंटेंट फैलाना बेहद गंभीर मामला है। यह आपराधिक कृत्य लगभग यौन उत्पीड़न के ही समान है। उन्होंने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री की लगभग हर महिला ने किसी न किसी रूप में इस परेशानी का सामना किया है। अब डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर हर जगह आम महिलाएं भी इसका शिकार हो रही हैं। महिला की सहमति और मर्जी का सम्मान होना चाहिए एक्ट्रेस ने महिलाओं की पसंद और उनके शरीर के प्रति सम्मान देने की बात कही। उन्होंने कहा कि अगर कोई महिला पांच दिन 'हां' कहती है और छठे दिन 'ना', तो उस 'ना' का सम्मान किया जाना चाहिए। मिनीस्कर्ट पहनने का मतलब यह नहीं होता कि कोई उसके नीचे कैमरा लगाए या उसके शरीर का गलत इस्तेमाल करे। महिला किस चीज में सहज है और अपनी सीमा कहां तय करती है, यह फैसला पूरी तरह से उसी का होना चाहिए। 'अपनी बेटियों को बचाओ' की जगह सोच बदलने की जरूरत जान्हवी ने आगे कहा कि ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगहों पर महिलाओं को सीमाओं के उल्लंघन का सामना करना पड़ता है। उन्होंने सलाह दी कि लोगों को सिर्फ अपनी बेटियों की सुरक्षा करने की बात कहने के बजाय अपनी सोच बदलनी होगी। समाज को ऐसी मानसिकता विकसित करने की जरूरत है जो लोगों को दूसरों की प्राइवेसी और सीमाओं का उल्लंघन करने से रोके। जूनियर एनटीआर और सीनियर एक्टर्स का जताया आभार जान्हवी ने अपने को-स्टार जूनियर एनटीआर का खास तौर पर शुक्रिया अदा किया, जिन्होंने इस वायरल वीडियो के खिलाफ सार्वजनिक रूप से कड़ा बयान दिया था। जान्हवी के मुताबिक, बड़े स्टार्स का ऐसा स्टैंड लेना उन सभी महिलाओं को हिम्मत देता है जो इस तरह के बर्ताव से पीड़ित हैं। उन्होंने मामले में एकजुटता दिखाने के लिए दिग्गज अभिनेता चिरंजीवी, विजय देवरकोंडा और खुशबू सुंदर को भी धन्यवाद कहा। जाह्नवी कपूर का बैकग्राउंड जाह्नवी कपूर बॉलीवुड की दिवंगत दिग्गज एक्ट्रेस श्रीदेवी और फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर की बेटी हैं। उन्होंने साल 2018 में फिल्म 'धड़क' से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वे 'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल', 'रूही', 'मिली', 'बवाल' और 'मिस्टर एंड मिसेज माही' जैसी कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। हाल ही में वे साउथ सिनेमा में भी फिल्म 'देवरा' के जरिए अपनी शुरुआत कर चुकी हैं।

Continue reading on the app

  Sports

अजीत अगरकर के चीफ सेलेक्टर पद से हटने के बाद इमोशनल हुए गौतम गंभीर, कहा-इतिहास आपको याद रखेगा

टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने अजीत अगरकर के लिए एक खास पोस्ट किया है. जिसमें उन्होंने बतौर चीफ सेलेक्टर उनके योगदान के लिए उन्हें सलाम किया है. Wed, 07 Oct 2026 13:22:00 +0530

  Videos
See all

लखनऊ में सुबह कुत्ते को गोली मारने का आरोप, CCTV से शूटर की तलाश | Lucknow News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-07T08:10:32+00:00

Hindi News | Rahul Gandhi के धरने के बाद Congress का अगला कदम क्या? CEC पर 'सरप्राइज अटैक'! #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-07T08:02:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers