Responsive Scrollable Menu

नेटफ्लिक्स ने 2026 के लिए अनाउंस की धांसू फिल्मों और सीरीज की लिस्ट, 'इक्का' से 'मामला लीगल है 2' तक, जानें पूरी डिटेल

Netflix Upcoming Movies and Series List: नेटफ्लिक्स इंडिया ने अपने दर्शकों को साल 2026 के लिए बहुत ही बड़ा सरप्राइज दे दिया है. जी हां, फरवरी महीने के तीसरे दिन ही नेटफ्लिक्स ने 2026 में रिलीज होने वाली अपनी अपकमिंग फिल्मों और वेब सीरीज की पूरी लिस्ट अनाउंस कर दी है. इस लिस्ट में बड़े सितारों से सजी फिल्में, दमदार वेब सीरीज और पॉपुलर शोज के नए सीजन शामिल हैं. ऐसे में नेटफ्लिक्स की इस घोषणा के बाद इतना तय है कि 2026 में दर्शकों को एंटरटेनमेंट के लिए किसी और प्लेटफॉर्म की जरूरत शायद ही पड़े.

Netflix 2026: अपकमिंग फिल्में 

मुसाफिर कैफे

दिव्य प्रकाश दुबे की इसी नाम की किताब पर आधारित यह फिल्म जल्द ही नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. फिल्म में विक्रांत मैसी, महिमा मकवाना और वेदिका पिंटो मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे.

हम हिंदुस्तानी

सैफ अली खान, प्रतीक गांधी, मिमी चक्रवर्ती और दीपक डोब्रियाल स्टारर यह फिल्म भारत के पहले चुनाव की कहानी को दर्शाती है. यह फिल्म 2026 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी.

इक्का

सनी देओल और अक्षय खन्ना करीब 29 साल बाद एक बार फिर साथ नजर आएंगे. फिल्म का टीजर पहले ही काफी चर्चा में है. इसमें संजीदा शेख, तिलोत्तमा शोम और दिया मिर्जा भी अहम किरदारों में हैं.

कर्तव्य

सैफ अली खान, रसिका दुग्गल और संजय शुक्ला स्टारर यह फिल्म भी 2026 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. फिल्म में मशहूर पत्रकार सौरभ द्विवेदी का एक सरप्राइजिंग किरदार देखने को मिलेगा.

गांधारी

तापसी पन्नू स्टारर यह फिल्म एक ऐसी मां की कहानी है, जो बदला लेने के इरादे से निकलती है. कहानी और बदले की वजह दर्शकों के लिए सस्पेंस बनी हुई है.

घूसखोर पंडत

मनोज बाजपेयी एक बार फिर पुलिस अफसर के किरदार में नजर आएंगे. फिल्म में नुसरत भरूचा, दिव्या दत्ता और किकू शारदा भी अहम भूमिकाओं में हैं.

टोस्टर

राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा की यह फिल्म एक नई और दिलचस्प कहानी लेकर आ रही है. इसमें अर्चना पूरन सिंह, फराह खान और अभिषेक बनर्जी भी नजर आएंगे.

मां बहन

माधुरी दीक्षित, तृप्ति डिमरी, रवि किशन और धारणा स्टारर यह फिल्म एक मजेदार फैमिली ड्रामा है. फिल्म में माधुरी दीक्षित अलग और दिलचस्प अंदाज में दिखाई देंगी.

तलाश: ए मदर्स सर्च

परिणीति चोपड़ा स्टारर यह फिल्म एक मां की अपनी बेटी को ढूंढने की कहानी है. यह एक थ्रिलर फिल्म है और मां बनने के बाद परिणीति की पहली बड़ी स्क्रीन रिलीज होगी.

ऑपरेशन सफेद सागर

कारगिल युद्ध के दौरान की इस ऐतिहासिक कहानी में सिद्धार्थ, जिम्मी शेरगिल, अभय वर्मा और मिहिर आहूजा नजर आएंगे.

Netflix 2026: नई वेब सीरीज

फैमिली बिजनेस

अनिल कपूर और विजय वर्मा की बाप-बेटे की जोड़ी इस मल्टीस्टारर सीरीज में नजर आएगी. कहानी एक फैमिली बिजनेस और आपसी दुश्मनी पर आधारित है.

हैल बच्चों

यह मशहूर ‘फिजिक्स वाला’ कोचिंग के संस्थापक अलख पांडे की बायोपिक सीरीज है. विनीत सिंह अलख पांडे का किरदार निभाते नजर आएंगे.

चुम्बक

एक कॉलोनी में रहने वाले अलग-अलग परिवारों की कहानी पर आधारित यह सीरीज जेडी मजिठिया ने बनाई है, जो ‘खिचड़ी’ और ‘साराभाई वर्सेज साराभाई’ के लिए जाने जाते हैं.

ये दिल सुन रहा है

इस प्रोजेक्ट को लेकर फिलहाल ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन नाम से इमोशनल ड्रामा या बदले की कहानी का अंदाजा लगाया जा रहा है.

देसी ब्लिंग

यह एक रियलिटी शो है, जिसमें अमीर और सक्सेसफुल लोगों की लग्जरी लाइफस्टाइल दिखाई जाएगी. शो में तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा नजर आएंगे.

एक्यूज्ड

कोंकणा सेन शर्मा और ‘लापता लेडीज’ फेम प्रतिभा रांटा स्टारर यह सीरीज एक गायनेकोलॉजिस्ट की कहानी है, जिसकी साख पर सवाल खड़े हो जाते हैं.

इन पॉपुलर सीरीज के आएंगे नए सीजन

मामला लीगल है 2

इस बार रवि किशन वकील नहीं बल्कि जज के रोल में नजर आएंगे। नए चेहरे भी सीरीज का हिस्सा होंगे.

लस्ट स्टोरीज 3

तीसरे सीजन का निर्देशन किरण राव, शकुन बत्रा, विशाल भारद्वाज और विक्रमादित्य मोटवाने करेंगे.

मिसमैच्ड (फाइनल सीजन)

ऋषि और डिंपल की लव स्टोरी का आखिरी चैप्टर दर्शकों को देखने को मिलेगा.

ढिंढोरा 2

भुवन बाम की पॉपुलर सीरीज का दूसरा सीजन भी 2026 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगा.

लॉकअप 2

बालाजी टेलीफिल्म्स का रियलिटी शो इस बार नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा. नए सीजन के होस्ट को लेकर अभी सस्पेंस बना हुआ है.

ये भी पढ़ें: सेलिना जेटली ने शादी टूटने पर तोड़ी चुप्पी, घरेलू हिंसा के आरोपों पर लिखा ये पोस्ट

 

Continue reading on the app

MS Dhoni के नाम का राजस्थान में बजेगा डंका, कैप्टन कूल ने जयपुर को दी खास सौगात

MS Dhoni : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. इस खबर से उनके फैंस काफी ज्यादा खुश होंगे. वहीं उनके राजस्थान के युवा क्रिकेटर्स के चेहरे भी खुशी से खिल गए हैं. जयपुर के क्रिकेटर्स के लिए धोनी एक बड़ी सौगात लेकर आए है, इसके बाद से उनके नाम का डंका राजस्थान और जयपुर में जोर-शोर से बजने वाला है. तो आइए हम आपको बताते हैं कि धोनी ने ऐसा क्या किया है, कि उनके नाम का डंका जयपुर में बजने वाला है. 

धोनी ने जयपुर को दी बड़ी सौगात

दरअसल, महेंद्र सिंह धोनी ने राजस्थान की राजधानी जयपुर में क्रिकेट एकेडमी खोली है. इस एकेडमी के खुलने से अब जयपुर के साथ-साथ राजस्थान के यंग क्रिकेटर्स को अपने भविष्य संवारने का सुनहरा मौका मिलने वाला है.

इस एकेडमी में जयपुर के अलावा पूरे राजस्थान के उन बच्चों को मौका दिया जाएगा, जो क्रिकेट के क्षेत्र में अपना भविष्य बनाने वाले है. धोनी के नाम पर बनी इस एकेडमी में यंग क्रिकेटर्स के लिए भरपूर सुविधाएं होंगी. इस एकेडमी में धोनी हर वो सुविधा प्रदान करेंगे, जो उनके खिलाड़ियों को बड़े मंच पर अपना हुनर दिखाने का मौका देगी. 

महेंद्र सिंह धोनी ने भारतीय क्रिकेट में अमूल्य योगदान दिया है. उनकी कप्तानी में भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2027 का खिताब उठाया और 2011 वनडे वर्ल्ड कप की ट्रॉफी भी टीम इंडिया को दिलाई. धोनी की कप्तानी में साल 2013 में टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब भी अपने नाम किया. इसके साथ ही उन्होंने भारत को वनडे, टेस्ट और टी20 क्रिकेट में नंबर 1 भी बनाए रखा.

महेंद्र सिंह धोनी का शानदार करियर

धोनी ने भारत के लिए 90 टेस्ट, 350 वनडे और 98 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने क्रमश: 4876, 10773, 1617 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके नाम 16 अंतरराष्ट्रीय शतक दर्ज हैं. उनके बल्ले से 108 अर्धशतक दर्ज हैं.

ये भी पढें : T20 World Cup 2026 से ठीक पहले सामने आए इस टीम के 15, जानिए कितना मजबूत है स्क्वाड

Continue reading on the app

  Sports

धोनी ने किया विराट-रोहित को वर्ल्ड कप का टिकट कंफर्म, VIP कोटा लगाकर दिलाएंगे दोनों को जगह, फिट है तो चर्चा क्यों?

dhoni vote with rohit-virat: पूर्व भारतीय कप्तान धोनी ने रोहित और विराट का नाम लेते हुए कहा कि सिर्फ इसलिए कि कोई खिलाड़ी 30 की उम्र पार कर चुका है, यह सवाल उठाना गलत है कि वह वर्ल्ड कप खेल सकता है या नहीं. धोनी ने कहा कि आगे खेलना है या नहीं, यह फैसला खुद खिलाड़ियों का होना चाहिए Wed, 4 Feb 2026 13:17:48 +0530

  Videos
See all

Trump Tariff Big Breaking: India-America Trade Deal की इनसाइड स्टोरी | Tariff Deal | PM Modi | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-04T07:40:00+00:00

Aman Chopra Debate LIVE: India US Trade Deal Update | PM Modi | Donald Trump | US Tariff | India #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-04T07:35:25+00:00

Parliament Budget Session LIVE: Trade Deal पर संसद में सरकार का जवाब सुनो! | Piyush Goyal | America #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-04T07:35:58+00:00

गाजियाबाद में तीन बहनों ने 9वीं मंजिल से लगाई छलांग | Ghaziabad | Online Gaming | UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-04T07:35:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers