Responsive Scrollable Menu

World Heart Day 2026: Heart Health के लिए डाइट में शामिल करें साबुत अनाज, फल और हरी सब्जियां

आज यानी 29 सितंबर 2026 को वर्ल्ड हार्ट डे मनाया जा रहा है। ऐसे में दिल की सेहत के लिए पौष्टिक आहार का सेवन करना बेहद जरुरी है। आहार का असर हमारे दिल की सेहत पर जरुर पड़ता है। पौष्टिक खाना खाने का यह मतलब नहीं है कि यह बहुत मुश्किल या पाबंदियों वाला हो। असल बात है कि एक संतुलित आहार बनाना और उसे लगातार अपनाना।

अपने लाइफस्टाइल में इन हेल्दी न्यूट्रिशन को जरुर एड ऑन करें। फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट, पोटैशियम और हेल्दी फैट से भरपूर ये चीज एक स्वस्थ जीवनशैली का हिस्सा बनाएं, जिससे आपको दिल भी स्वस्थ रहे।

हार्ट हेल्थ के लिए इन सब्जियों और फलों को शामिल

असल में सब्जियां और फल हमारी डाइट का मुख्य हिस्सा होती हैं। पलक और मेथी जैसी हरी पत्तेदार सब्जियों के साथ-साथ टमाटर, गाजर, बीन्स, ब्रोकली, अमरूद, संतरा, सेब और दूसरे मौसमी फल फाइबर, विटामिन, खनिज और कई पौधों से मिलने वाले पोषक तत्व प्रदान करते हैं। जूस के जगह पूरा फल खाना बेहतर है क्योंकि इसमें फाइबर होता है और इससे पेट भी अधिक देर तक भरा रहता है।

साबुत अनाज और दालों को करें डाइट में शामिल

गौरतलब है कि सब्जियों और फल के अलावा एक और जरुरी चीज है, तो वो है साबुत अनाज। इसमें ओट्स, जौ साबुत गेंहू की रोटी, ब्राउन राइस और रागी, ज्वार और बाजारा जैसे मोटे अनाज अच्छे ऑप्शन हैं क्योंकि इसमें रिफाइंड अनाज की तुलना में अधिक फाइबर पाया जाता है। दाल, चना, राजमा और लोबिया जैसी दालें भी काफी फायदेमंद मानी जाती है। क्योंकि इनमें वनस्पति प्रोटीन और फाइबर का मिश्रण होता है और इन्हें आसानी से पारंपरिक भारतीय खाने में जरुर शामिल किया जा सकता है।

हेल्दी फैट वाली डाइट करें एड

अगर आप अपनी डाइट में हेल्दी फैट एड करते हैं, तो हार्ट के लिए सबसे अच्छा है। बादाम और अखरोट जैसे मेवे और अलसी और चिया सीड्स जैसे बीजों में अनसैचुरेटेड फैट और दूसरे पोषक तत्व होते हैं। जो लोग मछली का सेवन करते हैं, उनको सार्डिन, सैल्मन और मैकेरल ओमेगा-3 फैटी एसिड का अच्छा स्रोत हैं और इन्हें संतुलित आहार में शामिल कर सकते हैं।

दिल को स्वस्थ रखने के लिए इन चीजों का करें परेहज

अगर आप अलग-अलग तरह के खाने के बारे में सोचने के बजाय यह भी सोचना जरुरी है कि किन चीजों से परहेज करना जरुरी है। अगर आप सबसे ज्यादा प्रोसेस्ड फूड, डीप-फ्राइड फूड, प्रोसेस्ड मीट, मीठे पेय और संतृप्त या ट्रांस वसा वाली चीजें ज्यादा खाने से दिल की सेहत पर बुर प्रभाव डालते हैं। अगर आप नमक सेवन अधिक करेंगे, तो अधिक मात्रा में सोडियम लेने से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है।

Continue reading on the app

World Heart Day: दिल को स्वस्थ रखने के लिए रूटीन में शामिल करें Cardio और वॉक

हर साल 29 सितंबर को वर्ल्ड हार्ट डे मनाया जाता है। इस दिन हृदय स्वस्थ रखने के लिए लोगों को जागरुक किया जाता है। आज के समय में आपने गौर किया होगा कि जो सबसे ज्यादा स्वस्थ और फिट हैं, उन लोगों को ही दिल का दौरा पड़ रहा है। इन सभी के केस स्टडी आप करेंगे, तो आपको पता चलेगा कि सभी लोग फिटनेस फ्रीक थे और अपनी डाइट को लेकर काफी कॉन्शस भी थे। जब आप ऐसे केस को सुनते हैं, तो आप भी हैरान हो जाते होंगे कि इतना फिट होने के बाद भी फिर ऐसा क्यों?

हार्ट डे के अवसर पर हम आपको दिल को हेल्दी रखने वाले कुछ एक्सरसाइज और आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं।

कार्डियो

अगर आप अपने दिल को स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो कार्डियों एक्सरसाइज करना बेहद जरुरी है। इसमें आप जॉगिंग, ट्रेडमिल, साइकिलिंग शामिल हैं। यह आपके दिल को स्वस्थ रखता है। इसका लाभ लेने के लिए आपको रोज थोड़ी देर कार्डियो जरुर करना चाहिए। ऐसा करने से दिल की गति बढ़ती है और उससे आसपास की मांसपेशियां मजबूत होती है।

वेट ट्रेनिंग और स्ट्रेचिंग

यह शरीर की मांसपेशियों का विकास करता है और दिल स्वस्थ रखता है। वेट ट्रेनिंग में पुशअप्स, स्क्वॉट्स और पुलअप्स जैसे एक्सरसाइज जरुर करें। इन एक्सरसाइज के करने से दिल हेल्दी रहता है, साथ ही शरीर की हड्डियां मजबूत होती हैं और मांसपेशियों का निर्माण होता है। सबसे पहले आप स्ट्रेचिंग करें, ऐसा करने लचीलापन आता है। जिसके बाद वेट लिफ्टिंग एक्सरसाइज करें।

ध्यान रहें- इन एक्सरसाइज को किसी प्रोफेशनल की मदद के बिना न करें। इसमें यह ध्यान रखें कि शरीर के किसी हिस्से में दर्द है या फिर चोट लगी है, तो इसे न करें।

जंपिंग जैक्स

दिल को स्वस्थ रखने के लिए यह एक्सरसाइज काफी अच्छी मानी जाती है। इसे सबससे साधारण एक्सरसाइज माना जाता है। इसे करने के लिए आपको किसी मशीन की जरुरत नहीं है और न  ही जिम जान की जरुरत है। इसे आप कहीं भी कर सकते हैं। इसे करने के लिए आप सीधे खड़े हो जाएं, फिर ऊपर उछलें। अब हाथों को ऊपर उठाएं, फिर पैरों को फैलाएं। नीचे आने के बाद नॉर्मल पोजिशन पर आ जाएं। जंपिंग जैक एक एरोबिक कार्डियो एक्सरसाइज है।

हर्डल जंप

इसके नाम से ही पता चल रहा है कि आपको किसी हर्डल को पास करते हुए जंप करना है। इसे करते समय आप किसी डबल, बॉक्स, या स्टेपर का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसे कूदकर पार करना होगा। हर्डल जंप से आपकी हार्टबीट बढ़ेगी और काफी कैलोरी बर्न होगी।

वॉक

हार्ट को हेल्दी रखने के लिए वॉक पर जरुर जाएं। इसमें तेज गति से चलें, जिससे आपका दिल मजबूत होता है। पैदल चलने से जोड़ों पर ज्यादा असर नहीं पड़ता है और ब्लड सर्कुलेशन भी बना रहता है, जिससे आपका दिल स्वस्थ रहेगा।

स्विमिंग करें

यदि आपको तैरना आता है, तो आप स्विमिंग करें। वैसे यह दिल के लिए बेहद ही अच्छी मानी जाती है। इसमें भी बहुत कुछ खास एक्सरसाइज है। जैसे कि- वॉटर एरोबिक या स्विमिंग लैप्स, जिससे पूरे शरीर का अच्छा वर्कआउट हो जाता है और आपका दिल भी स्वस्थ रहता है। ध्यान रहें कि, आपको कहीं भी दर्द है या फिर चोट लगी है, तो जब तक पूरी तरह से स्वस्थ न हो, स्विमिंग न करें।

साइकिलिंग करें

प्रतिदिन साइकिलिंग जरुर करें। इसमें पैरों की मांसपेशियां मजबूत रहने वाली है और ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर ढंग से होता है। साइकलिंग के लिए जिम में भी उपकरण होते हैं, जिनसे आप खुद को फिट रख सकते हैं। ध्यान रहे कि जल्दी-जल्दी साइकलिंग न करें, ऐसा करने से मांसपेशियों में खिंचाव आता है।

एक्‍सरसाइज के दौरान इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज

सीने में दर्द या प्रेशर
असामान्य सांस फूलना
चक्कर या बेहोशी
अचानक कमजोरी
धड़कन में असामान्य बदलाव

हार्ट प्रॉब्लम के इन लक्षणों का न करें नजरअंदाज

- अगर आपके सीने में दर्द, पीठ में दर्द, गले  या जबड़े में दर्द और दोनों कंधों में दर्द है, तो इसको आप नजरअंदाज न करें।

- शरीर में उलझन महसूस होना, पसीना आए या सांस फूल रही है, कुछ कदम चलने में ज्यादा दिक्कत आए और घबराहट हो, तब भी डॉक्टर के पास जाएं।

- अगर आपको पाचन क्रिया में परेशान हो रही हो, गैस बनें, जी घबराए, थकान या फिर चक्कर आए तब भी लापरवाही न करें और तुरंत नजदीकी डॉक्टर को दिखाएं।

क्या करें या न करें?

- स्मोकिंग न करें, अल्कोहल का सेवन न करें। मानसिक तनाव को कम करने की कोशिश करें।

- नियमित रुप से एक्सरसाइज जरुर करें। योग में प्राणायाम और अनुलोम-विलोम जरुर करें।

- हेल्दी डाइट को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। अपनी डाइट में ज्यादा से ज्यादा सैलेड और फलों की मात्रा बढ़ाएं।

- ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को हल्के में न लें। समय-समय पर चेकअप न करें और जरुरी दवाएं लें। हर 6 महीने में रूटीन चेकअप्स करवाएं।

Continue reading on the app

  Sports

AB de Villiers Century: 42 की उम्र में एबी डिविलियर्स ने ठोका 37 गेंदों में शतक, 11 छक्के मारकर जिताया मैच

शारजाह में खेली जा रही वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लेजेंड्स में एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस के खिलाफ 40 गेंदों में नाबाद 111 रन बनाकर साउथ अफ्रीका चैंपियंस को मैच जिताया. Fri, 09 Oct 2026 20:33:20 +0530

  Videos
See all

CJP Protest 10 October: चिराग पासवान बोले- युवाओं की आवाज को कोई बंदिश नहीं रोक सकती | Delhi Police #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-09T15:11:04+00:00

Delhi में CJP के प्रदर्शन पर भड़के BJP प्रवक्ता Ajay Alok, पुलिस से परमिशन नहीं, कैसे कर लेंगे? #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-09T15:15:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers