Dhurandhar The Revenge: 'धुरंधर 2' में इस फेमस एक्ट्रेस की हुई एंट्री, रणवीर की फिल्म में निभाएंगी ये रोल?
Dhurandhar The Revenge: रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की मचअवेटेड फिल्म धुरंधर 2 यानि ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. जिसके बाद अब मेकर्स ने फिल्म का टीजर जारी कर दिया है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बड़ा दी है. इस बीच अब फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. बताया जा रहा है कि बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस धुरंधर 2 में अहम रोल निभाती नजर आ सकती हैं. चलिए जानते हैं, इस एक्ट्रेस का नाम.
धुरंधर 2 में हो सकती है इस एक्ट्रेस की एंट्री?
धुरंधर एक मल्टी स्टारर फिल्म है और पहले पार्ट में रणवीर सिंह, संजय दत्त, आर माधवन, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन जैसे कलाकार नजर आए थे. वहीं, अब दूसरे पार्ट ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में भी अक्षय खन्ना के अलावा ये सभी स्टार्स देखने को मिलेंगे. लेकिन इन सबके बीच अब एक और एक्ट्रेस फिल्म में नजर आ सकती हैं. ई टाइम्स की खबर के मुताबिक, धुरंधर के डायरेक्टर आदित्य धर की पत्नी और एक्ट्रेस यामी गौतम (Yami Gautam) पार्ट 2 में नजर आ सकती हैं. बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस अहम किरदार निभाते हुए दिखेंगी.
ये भी पढ़ें- Dhurandhar The Revenge Teaser: खौफनाक होगा रणवीर सिंह का 'रिवेंज', धुरंधर 2 का टीजर हुआ रिलीज
Libya: गद्दाफी के बेटे की गोली मारकर हत्या, घर में घुसकर चार अज्ञात हमलावरों ने ली जान
लीबिया के पूर्व नेता मुअम्मर गद्दाफी के बेटे सैफ अल-इस्लाम गद्दाफी की हत्या हो गई है. उनके घर पर अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी. सैफ के ऑफिस ने खुद हत्या की पुष्टि की है. उनके ऑफिस ने एक बयान भी जारी किया, जिसमें उन्होंने कहा कि सैफ के घर में चार अज्ञात बंदूकधारी घुस गए थे, उनके साथ सैफ की सीधी मुठभेड़ हो गई, जिसमें सैफ मारे गए.
हत्याकांड के बारे में अब तक कोई जानकारी सामने नहीं
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गद्दाफी परिवार ने कहा कि ये हत्या उस वक्त हुई, जब सैफ अल-इस्लाम अपने बगीचे में थे. हमलावरों ने उन पर गोलियां चलाईं और तुरंत मौके से नौ दो ग्यारह हो गए. सैफ लंबे वक्त तक जेल में थे. उन्होंने लंबे वक्त तक गुमनामी वाली जिंदगी जी और अब राष्ट्रपति चुनाव लड़ने की कोशिश की.
बता दें, सैफ के पास वर्तमान में कोई पद नहीं था. लेकिन अपने पिता के 40 साल के लंबे शासन के दौरान, उन्हें देश का सबसे ताकतवर शख्स माना जाता था. अब तक इस हत्याकांड के बारे में अधिक जानकारी पब्लिक नहीं हुई है.
बगीचे में हमला हुआ, हत्यारे फरार
सैफ अल-इस्लाम गद्दाफी की हत्या ने हर किसी को चौंका दिया है. गद्दाफी परिवार के सदस्यों ने मीडिया को जानकारी दी कि हमलावर पूरी तैयारी के साथ आए थे. सैफ गार्डन में टहल रहे थे, तभी घर में घुसे चार लोगों ने उन पर अटैक कर दिया. कोई कुछ समझ पाता कि उससे पहले ही चारों वहां से फरार हो गए.
10 साल तक गुमनामी में बिताई जिंदगी
लीबिया में मुअम्मर गद्दाफी के शासान में सैफ का बहुत बड़ा रुआब था, वह देश का दूसरा सबसे ताकतवर शख्स बन गया था. 2011 में जब गद्दाफी की सत्ता गई तो लगभग 10 साल उन्होंने दूरदराज की पहाड़ी में कैद और गुमनामी में अपनी जिंदगी जी. कैद से रिहा होकर उन्होेंने राष्ट्रपति पद के लिए दावेदारी पेश की थी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation




















