Responsive Scrollable Menu

Gold-Silver Price: चांदी 14 हजार तो सोना 5800 रुपये हुआ महंगा, जानें अब क्या हैं आपके शहर में दाम

Gold-Silver Price: सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर से उछाल देखने को मिल रहा है. पिछले तीन दिनों में सोना 20 हजार रुपये से ज्यादा महंगा हो चुका है. जबकि चांदी का भाव 60 हजार रुपये बढ़ चुका है. फिलहाल सोना 5800 रुपये के उछाल के साथ कारोबार कर रहा है. जबकि चांदी का भाव 14450 रुपये की तेजी के साथ ट्रेड कर रहा है.

उसके बाद 22 कैरेट सोने की कीमत 146,335 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है. जबकि 24 कैरेट गोल्ड का भाव 159,620 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है. वहीं चांदी का भाव 282,340 रुपये प्रति किग्रा हो गया है. बता दें कि पिछले सप्ताह सोना गिरावट के साथ 1.36 लाख रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया था. जबकि चांदी का भाव 2.22 लाख रुपये प्रति किग्रा हो गया था.

MCX और यूएस कॉमेक्स पर सोने-चांदी का भाव

उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने की कीमत 5441 रुपये यानी 3.54 प्रतिशत उछाल के साथ 159,250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है. जबकि चांदी का भाव 13385 रुपये यानी 4.99 फीसदी तेजी के साथ 281,400 रुपये प्रति किग्रा पर कारोबार कर रहा है. उधर विदेशी बाजार यानी यूएस कॉमेक्स पर सोने की कीमत 157.70 डॉलर यानी 3.20 प्रतिशत तेजी के साथ 5,092.70 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है. जबकि चांदी का भाव यहां 4.21 डॉलर यानी 5.06 प्रतिशत उछाल के साथ 87.52 डॉलर प्रति औंस हो गया है.

खबर अभी अपडेट हो रही है...

Continue reading on the app

Dhurandhar The Revenge: 'धुरंधर 2' में इस फेमस एक्ट्रेस की हुई एंट्री, रणवीर की फिल्म में निभाएंगी ये रोल?

Dhurandhar The Revenge: रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की मचअवेटेड फिल्म धुरंधर 2 यानि ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. जिसके बाद अब मेकर्स ने फिल्म का टीजर जारी कर दिया है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बड़ा दी है. इस बीच अब फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. बताया जा रहा है कि बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस धुरंधर 2 में अहम रोल निभाती नजर आ सकती हैं. चलिए जानते हैं, इस एक्ट्रेस का नाम.

धुरंधर 2 में हो सकती है इस एक्ट्रेस की एंट्री?

धुरंधर एक मल्टी स्टारर फिल्म है और पहले पार्ट में रणवीर सिंह, संजय दत्त, आर माधवन, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन जैसे कलाकार नजर आए थे. वहीं, अब दूसरे पार्ट ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में भी अक्षय खन्ना के अलावा ये सभी स्टार्स देखने को मिलेंगे. लेकिन इन सबके बीच अब एक और एक्ट्रेस फिल्म में नजर आ सकती हैं.  ई टाइम्स की खबर के मुताबिक, धुरंधर के डायरेक्टर आदित्य धर की पत्नी और एक्ट्रेस  यामी गौतम (Yami Gautam) पार्ट 2 में नजर आ सकती हैं. बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस अहम किरदार निभाते हुए दिखेंगी.

ये भी पढ़ें- Dhurandhar The Revenge Teaser: खौफनाक होगा रणवीर सिंह का 'रिवेंज', धुरंधर 2 का टीजर हुआ रिलीज

Continue reading on the app

  Sports

India vs Pakistan: ‘भारत-पाकिस्तान मैच नहीं हुआ तो IPL को होगा फायदा’

भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप का मुकाबला 15 फरवरी को होगा या नहीं ये एक बड़ा सवाल है लेकिन अगर ये मैच नहीं होगा तो आईपीएल को फायदा हो सकता है, ये ललित मोदी का मानना है. Wed, 04 Feb 2026 14:23:00 +0530

  Videos
See all

नशे में युवती ने सड़क पर मचाया हंगामा | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-04T09:15:05+00:00

Parliament Session: अमेरिका से ट्रेड डील पर विपक्ष का हंगामा #aajtak #shorts #latestnews #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-04T09:10:45+00:00

Jammu kashmir: जम्मू कश्मीर विधानसभा में भारी हंगामा #aajtak #shorts #latestnews #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-04T09:10:49+00:00

लखनऊ में ज़्यादा चाउमीन खाने पर अजीब फरमान, छात्रों को किया निलंबित | Lucknow | School | Chowmin #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-04T09:13:47+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers