Responsive Scrollable Menu

RCB के लिए फायदे का सौदा साबित होगा ये इंग्लिश खिलाड़ी, अपनी टीम के लिए किया है मैच विनर प्रदर्शन

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 को शुरू होने में तो अभी काफी वक्त है. मगर, टीमें अपने-अपने खिलाड़ियों और उनके प्रदर्शन पर नजर बनाए हुए हैं. सीजन के शुरू होने से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए एक अच्छी खबर आ रही है. फ्रेंचाइजी ने जिस ऑलराउंडर खिलाड़ी को 2.60 करोड़ रुपये में खरीदा, उसने श्रीलंका के साथ खेले गए मैच में शानदार प्रदर्शन किया और अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई.

श्रीलंका के खिलाफ जैकब बैथल ने की कमाल की गेंदबाजी

3 फरवरी को इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच तीसरा और आखिरी टी-20 मैच खेला गया. इस मैच में इंग्लैंड की टीम 128 रन पर ही ऑलआउट हो गई थी, लेकिन फिर उनके गेंदबाजों ने इस छोटे से स्कोर को सफलतापूर्वक डिफेंड किया.

129 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम 20वें ओवर की तीसरी गेंद पर 116 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई और 12 रन से मैच हार गई. इंग्लैंड की ओर से जैकब बैथल ने कमाल की गेंदबाजी की. उन्होंने 3.3 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें सिर्फ 11 रन देकर 4 विकेट निकाल लिए. उनके इस विकेटचटकाऊ प्रदर्शन की बदौलत ही श्रीलंका ने जीत अपने नाम कर ली.

RCB ने जैक को खरीदकर जोड़ा साथ

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जैकब बैथल की उम्र 22 साल है और उन्हें आईपीएल 2026 के ऑक्शन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने खरीदकर अपने साथ जोड़ा है. फ्रेंचाइजी ने 2.6 करोड़ रुपये में इस खिलाड़ी को खरीदा. 

बैथल के आंकड़ों पर गौर करें, तो उन्होंने अब तक इंग्लैंड के लिए 23 टी-20 आई मुकाबले खेले हैं, जिसकी 21 पारियों में उन्होंने 26.06 के औसत और 148.39 की स्ट्राइक रेट से 417 रन बनाए हैं. इसके अलावा बतौर गेंदबाज उन्होंने 15.25 के औसत से 8 विकेट भी झटके हैं.

ये भी पढ़ें: IND VS SA: आज टीम इंडिया साउथ अफ्रीका के साथ खेलेगी वॉर्म-अप मैच, जानिए कहां देख सकते हैं LIVE मुकाबला

Continue reading on the app

भारत और अमेरिका के बीच नई ट्रेड डील, शून्य टैरिफ के साथ आयात-निर्यात में नया अध्याय शुरू

वॉशिंगटन: भारत और अमेरिका के बीच एक नई ट्रेड डील पर सहमति बनी है, जिससे दोनों देशों के बीच व्यापार संबंधों में नया मोड़ आएगा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा इस डील की घोषणा के बाद, अमेरिकी प्रशासन के व्यापार प्रतिनिधि जेमिसन ग्रीर ने इस डील की विस्तृत जानकारी दी। ग्रीर ने बताया कि इस …

The post भारत और अमेरिका के बीच नई ट्रेड डील, शून्य टैरिफ के साथ आयात-निर्यात में नया अध्याय शुरू appeared first on Bharat Samachar | Hindi News Channel.

Continue reading on the app

  Sports

30 साल पहले दुनिया ने देखा क्रिकेट का 7वां अजूबा, एक रिकॉर्ड जिसका टूटना नामुमकिन है, नंबर 8 पर खेली वो पारी अजेय है

wasim akram 257 innings at no8: जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले गए उस टेस्ट मैच में वसीम अकरम ने 8वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 257 रनों की पारी खेली थी. यह किसी भी बल्लेबाज द्वारा 8वें या उससे नीचे के क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए बनाया गया सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है.  क्रिकेट पंडितों और विशेषज्ञों का मानना है कि आधुनिक क्रिकेट के बदलते स्वरूप और पिचों के मिजाज को देखते हुए इस रिकॉर्ड का टूटना लगभग नामुमकिन है. Wed, 4 Feb 2026 13:59:57 +0530

  Videos
See all

इटावा में जंगल की मज़ार को लेकर वन विभाग की सख्ती | Etawah | UP | Illegal Mazar #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-04T08:35:00+00:00

ICC Big Action on Pakistan Team LIVE: T20 World Cup से PAK बाहर! | Surya Kumar Yadav VS Shehbaz #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-04T08:38:29+00:00

Stock Market Big Jump After US Tariffs LIVE: टैरिफ घटने के बाद शेयर बाजार में बड़ी उछाल | PM Modi #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-04T08:43:09+00:00

BLA Attacks on Pakistan Army: 200 सैनिकों की मौत पर पाकिस्तान के रक्षा मंत्री का बयान | World | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-04T08:40:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers