एनसीआर समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश में वायु गुणवत्ता गंभीर, रेड जोन में कई इलाके
नोएडा, 4 फरवरी (आईएएनएस)। दिल्ली-एनसीआर ही नहीं, बल्कि आसपास के अन्य क्षेत्रों में भी वायु प्रदूषण का स्तर एक बार फिर चिंताजनक स्थिति में पहुंच गया है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी), उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (यूपीपीसीबी), दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) और मौसम विभाग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, एनसीआर के अधिकांश इलाके रेड जोन में दर्ज किए गए हैं, जिससे आम लोगों की सेहत पर गंभीर खतरा मंडराने लगा है।
गाजियाबाद की बात करें तो यहां सभी सक्रिय मॉनिटरिंग स्टेशनों पर वायु गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई। इंदिरापुरम में एक्यूआई 388, लोनी में 386, वसुंधरा में 386 जबकि संजय नगर में एक्यूआई 238 रिकॉर्ड किया गया, जो खराब श्रेणी में आता है।
नोएडा में भी हालात बेहतर नहीं हैं। सेक्टर-1 में एक्यूआई 362, सेक्टर-116 में 354 और सेक्टर-125 में 358 दर्ज किया गया, जो सभी रेड जोन की श्रेणी में हैं। वहीं, सेक्टर-62 में एक्यूआई 288 रहा, जो ऑरेंज जोन में है लेकिन स्वास्थ्य के लिए अभी भी सुरक्षित नहीं माना जाता।
दिल्ली के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता अत्यंत खराब स्थिति में बनी हुई है। आनंद विहार में एक्यूआई 381, अशोक विहार में 374, चांदनी चौक में 363, मुंडका में 386 और नेहरू नगर में 389 दर्ज किया गया। इसके अलावा, जहांगीरपुरी में एक्यूआई 388, बवाना में 335 और डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज के आसपास एक्यूआई 340 रिकॉर्ड किया गया। हालांकि, लोधी रोड में एक्यूआई 220 और मंदिर मार्ग में 269 दर्ज किया गया, जो तुलनात्मक रूप से कम है।
मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते मैदानी इलाकों में घना कोहरा और नमी बनी हुई है, जिससे प्रदूषक तत्व वातावरण में लंबे समय तक ठहरे हुए हैं।
आईएमडी की रिपोर्ट के मुताबिक, 4 फरवरी को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम 22 डिग्री सेल्सियस रहेगा, वहीं सुबह और दोपहर के समय घना कोहरा छाया रहेगा। 5 फरवरी को मध्यम कोहरा और 6 फरवरी को हल्के कोहरे का पूर्वानुमान है।
विशेषज्ञों का कहना है कि जब तक हवा की रफ्तार नहीं बढ़ती और मौसम साफ नहीं होता, तब तक प्रदूषण से राहत मिलने की संभावना कम है। डॉक्टरों ने बच्चों, बुजुर्गों और सांस संबंधी बीमारियों से ग्रसित लोगों को घर के अंदर रहने, मास्क का उपयोग करने और सुबह-शाम बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है।
--आईएएनएस
पीकेटी/एबीएम
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
RCB के लिए फायदे का सौदा साबित होगा ये इंग्लिश खिलाड़ी, अपनी टीम के लिए किया है मैच विनर प्रदर्शन
IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 को शुरू होने में तो अभी काफी वक्त है. मगर, टीमें अपने-अपने खिलाड़ियों और उनके प्रदर्शन पर नजर बनाए हुए हैं. सीजन के शुरू होने से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए एक अच्छी खबर आ रही है. फ्रेंचाइजी ने जिस ऑलराउंडर खिलाड़ी को 2.60 करोड़ रुपये में खरीदा, उसने श्रीलंका के साथ खेले गए मैच में शानदार प्रदर्शन किया और अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई.
श्रीलंका के खिलाफ जैकब बैथल ने की कमाल की गेंदबाजी
3 फरवरी को इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच तीसरा और आखिरी टी-20 मैच खेला गया. इस मैच में इंग्लैंड की टीम 128 रन पर ही ऑलआउट हो गई थी, लेकिन फिर उनके गेंदबाजों ने इस छोटे से स्कोर को सफलतापूर्वक डिफेंड किया.
129 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम 20वें ओवर की तीसरी गेंद पर 116 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई और 12 रन से मैच हार गई. इंग्लैंड की ओर से जैकब बैथल ने कमाल की गेंदबाजी की. उन्होंने 3.3 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें सिर्फ 11 रन देकर 4 विकेट निकाल लिए. उनके इस विकेटचटकाऊ प्रदर्शन की बदौलत ही श्रीलंका ने जीत अपने नाम कर ली.
SERIES WHITEWASH! ????
— England Cricket (@englandcricket) February 3, 2026
A fantastic win for England to cap off a brilliant series.
???? 2026 World Cup pic.twitter.com/fldlV6yKzZ
RCB ने जैक को खरीदकर जोड़ा साथ
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जैकब बैथल की उम्र 22 साल है और उन्हें आईपीएल 2026 के ऑक्शन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने खरीदकर अपने साथ जोड़ा है. फ्रेंचाइजी ने 2.6 करोड़ रुपये में इस खिलाड़ी को खरीदा.
बैथल के आंकड़ों पर गौर करें, तो उन्होंने अब तक इंग्लैंड के लिए 23 टी-20 आई मुकाबले खेले हैं, जिसकी 21 पारियों में उन्होंने 26.06 के औसत और 148.39 की स्ट्राइक रेट से 417 रन बनाए हैं. इसके अलावा बतौर गेंदबाज उन्होंने 15.25 के औसत से 8 विकेट भी झटके हैं.
ये भी पढ़ें: IND VS SA: आज टीम इंडिया साउथ अफ्रीका के साथ खेलेगी वॉर्म-अप मैच, जानिए कहां देख सकते हैं LIVE मुकाबला
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation






















