रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु VS दिल्ली कैपिटल्स के बीच हुए हैं WPL में 9 मुकाबले, जानिए किसने कितने मैचों में मारी बाजी?
RCB W VS DC W: वुमेन्स प्रीमियर लीग 2026 का फाइनल मुकाबला 5 फरवरी को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाने वाला है. एक ओर जहां आरसीबी ने प्वॉइंट्स टेबल में नंबर-1 रहते हुए फाइनल में जगह बनाई थी, वहीं अब दिल्ली कैपिटल्स की टीम एलिमिनेटर मैच जीतकर फाइनल में पहुंच चुकी है. ऐसे में 2024 की फाइनलिस्ट टीमें एक बार फिर आमने-सामने आएंगी. तो आइए इस अहम मुकाबले से पहले आरसीबी और डीसी के हेड टू हेड रिकॉर्ड्स के बारे में जान लेते हैं.
आरसीबी बनाम दिल्ली हेड टू हेड रिकॉर्ड (RCB W VS DC W Head to Head)
वुमेन्स प्रीमियर लीग के इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच 9 मुकाबले खेले जा चुके हैं. इस दौरान दिल्ली ने 6 मैच जीते हैं, जबकि आरसीबी ने सिर्फ 3 मैच जीते हैं. देखा जाए तो हेड टू हेड में दिल्ली कैपिटल्स का पलड़ा भारी दिख रहा है.
See you on 5th, @RCBTweets ???? pic.twitter.com/FJP3HHRD0I
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) February 3, 2026
2024 के फाइनल में RCB ने दर्ज की थी जीत
WPL के दूसरे सीजन के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स का आमना-सामना हुआ था. जहां, आरसीबी ने जीत दर्ज कर ट्रॉफी अपने नाम की थी. मैच की बात करें, तो दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. लेकिन, RCB की शानदार गेंदबाजी के सामने दिल्ली की टीम 19वें ओवर की तीसरी बॉल पर 113 के स्कोर पर ही ऑलआउट हो गई थी. नतीजन, RCB ने 8 विकेट से जीत दर्ज करके पहली WPL ट्रॉफी अपने नाम की थी.
And then there were 2⃣ ????
— Women's Premier League (WPL) (@wplt20) February 3, 2026
Cannot wait for the 2026 #TATAWPL Final @RCBTweets ???? @DelhiCapitals ❤️????#ClaimTheCrown | #RCBvDC | #Final pic.twitter.com/LpsHd585Xh
RCB W VS DC W के बीच मुकाबलों के ऐसे रहे हैं नतीजे
WPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स ने लीग स्टेज पर RCB को 60 रन से हराया
WPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स ने लीग स्टेज पर RCB को 6 विकेट से हराया
WPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स ने लीग स्टेज पर RCB को 1 रन से हराया
WPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स ने लीग स्टेज पर RCB को 25 रन से हराया
WPL 2024 FINAL: RCB ने दिल्ली कैपिटल्स को फाइनल में 8 विकेट से हराया
WPL 2025: RCB ने लीग स्टेज पर दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हराया
WPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स ने लीग स्टेज पर RCB को 9 विकेट से हराया
WPL 2026: RCB ने लीग स्टेज पर दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हराया
WPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स ने लीग स्टेज पर RCB को 7 विकेट से हराया
ये भी पढ़ें: RCB के खिलाफ FINAL में क्या होगा जेमिमा रोड्रिक्स का स्पेशल प्लान? एलिमिनेटर जीतकर ही कर दिया खुलासा
Sankashti Chaturthi 2026: भगवान गणेश को प्रसन्न करने के लिए संकष्टी चतुर्थी पर करें इन मंत्रों का जाप, जीवन में बनी रहेगी सुख-समृद्धि
Sankashti Chaturthi 2026: फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को संकष्टी चतुर्थी कहा जाता है. धार्मिक मान्यता के अनुसार यह दिन भगवान गणेश की विशेष आराधना के लिए माना जाता है. साल 2026 में यह पावन तिथि 5 फरवरी 2026 यानी गुरुवार को पड़ रही है. इस दिन भक्त पूरे मन से व्रत रखते हैं और रात में चंद्रमा के दर्शन के बाद ही उपवास खोलते हैं. मान्यता है कि इस दिन कुछ मंत्रों का जाप करने से व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है. चलिए विस्तार से जानते हैं.
संकष्टी चतुर्थी का धार्मिक महत्व
फाल्गुन कृष्ण चतुर्थी को भगवान गणेश के द्विजप्रिय स्वरूप की पूजा की जाती है. इसलिए इसे द्विजप्रिय संकष्टी भी कहा जाता है. मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने से जीवन की परेशानियां कम होती हैं. कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होती हैं. मन को शांति मिलती है और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव होता है.
चंद्रोदय का समय
हिंदू पंचांग के अनुसार संकष्टी चतुर्थी पर चंद्रोदय के समय के बारे में बात करें तो 5 फरवरी 2026 को चंद्रमा रात 9 बजकर 50 मिनट पर उदय होगा. शहर और मौसम के अनुसार समय में कुछ मिनट का अंतर हो सकता है. चंद्रमा के दर्शन करें. फिर अर्घ्य अर्पित करें. इसके बाद ही व्रत खोलें.
पूजा और व्रत की विधि
अगर आप संकष्टी चतुर्थी पर व्रत रखते हैं तो सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ वस्त्र धारण करें. इसके बाद घर में भगवान गणेश की प्रतिमा या चित्र स्थापित करें. बप्पा का पसंदीदा भोद चढ़ाए जैसे फूल, दूर्वा, मोदक और दीपक अर्पित करें. दिनभर व्रत रखें. रात में चंद्र दर्शन करें. अर्घ्य देने के बाद भोजन ग्रहण करें.
संकष्टी चतुर्थी पर करें ये मंत्र जाप
श्री गणेशाय नमः
ॐ विघ्नेश्वराय नमः
वक्र तुंड महाकाय, सूर्य कोटि समप्रभः।
निर्विघ्नं कुरु मे देव शुभ कार्येषु सर्वदा॥
ॐ नमो हेरम्ब मद मोहित मम् संकटान निवारय स्वाहा।
ॐ वक्रतुण्डाय हुं।
ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं ग्लौं गं गणपतये नमः।
गणेश वंदना मंत्र
गजाननं भूत गणादि सेवितं।
कपित्थ जम्बू फल चारू भक्षणम्।
उमासुतं शोक विनाशकारकम्।
नमामि विघ्नेश्वर पाद पंकजम्॥
यह भी पढ़ें: Sankashti Chaturthi 2026: संकष्टी चतुर्थी पर बस कर लें ये 1 खास काम, जीवन की सारी बाधाओं से मिल जाएगी मुक्ति
Disclaimer: यहां दी गई सूचना सिर्फ मान्यताओं पर आधारित है. न्यूज नेशन किसी भी तरह की मान्यता और जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation

























