Responsive Scrollable Menu

Online Shopping Tips: फेस्टिवल शॉपिंग में कैसे पाएं बेस्ट डील और बचाएं पैसे, जानें ये आसान और स्मार्ट तरीके

त्योहारों का मौसम आ गया है और हर जगह ऑनलाइन सेल का माहौल है. अमेज़ॉन, फ्लिपकार्ट और मिंत्रा जैसी साइट्स पर धड़ाधड़ डिस्काउंट ऑफर चल रहे हैं. लेकिन ऐसे में अगर आप बिना सोचे-समझे शॉपिंग करेंगे, तो जेब खाली हो सकती है. इसलिए हम आपके लिए लाए हैं 6 आसान टिप्स, जिन्हें अपनाकर आप फेस्टिव सीजन में स्मार्ट शॉपिंग कर सकते हैं और पैसे भी बचा सकते हैं.

Continue reading on the app

OpenAI के सेफ्टी एक्सपर्ट ने इस्तीफा दिया:कहा- AI के लिए न्यूक्लियर प्लांट जैसी सुरक्षा जरूरी; कंपनियों की जल्दबाजी इंसानों के लिए खतरा

ChatGPT बनाने वाली कंपनी OpenAI के सेफ्टी एक्सपर्ट डेविड रॉबिन्सन ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि बड़ी टेक्नोलॉजी कंपनियां नया AI बनाने की होड़ में बहुत जल्दबाजी कर रही हैं और इससे जुड़े बड़े खतरों को नजरअंदाज कर रही हैं। रॉबिन्सन ने अमेरिका की 'द अटलांटिक' मैगजीन में एक लेख में लिखा कि AI कंपनियां आम लोगों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रही हैं। AI को आम सॉफ्टवेयर की तरह नहीं, बल्कि न्यूक्लियर पावर प्लांट की तरह संभालना चाहिए। जैसे न्यूक्लियर पावर प्लांट में सुरक्षा के ढेरों इंतजाम होते हैं और हर काम बहुत सोच-समझकर और धीरे-धीरे किया जाता है, ताकि इंसान की एक भी गलती से कोई बड़ी तबाही न हो, ठीक वैसे ही नियम AI के लिए भी बनने चाहिए। AI के मामले में हमें पहली बार में ही 100% सुरक्षा रखनी होगी, क्योंकि यहां गलती की कोई गुंजाइश नहीं है। OpenAI ट्रायल एंड एरर के भरोसे चल रही है रॉबिन्सन ने बताया कि OpenAI अब तक 'ट्रायल एंड एरर' यानी 'गलतियां करो और उनसे सीखो' के तरीके पर काम करती आ रही है। साधारण एप या सॉफ्टवेयर में तो यह तरीका चल जाता है, लेकिन अब AI पहले से कहीं ज्यादा ताकतवर और समझदार हो चुका है। ऐसे में अगर अब कोई गलती होती है, तो उसका नुकसान बहुत बड़ा हो सकता है। उन्होंने बताया कि टेस्टिंग के दौरान कई बार ऐसा हुआ, जब कंपनी का AI उनके कंट्रोल से बाहर हो गया और वे उसे अनियंत्रित होने से रोक नहीं पाए। AI कंपनियों के पास सुरक्षा का कोई फार्मूला नहीं रॉबिन्सन के मुताबिक, आज में खुद AI कंपनियों को नहीं पता कि इस तकनीक को 100% सुरक्षित कैसे बनाया जाए। हालांकि, कंपनी से बाहर मौजूद रिसर्चर्स और जानकारों के पास इसके समाधान हैं। उन्होंने कहा कि उनके साथ काम करने वाले लोग बहुत समझदार और मेहनती हैं, लेकिन दिक्कत यह है कि कंपनी का ध्यान सुरक्षा पर नहीं, बल्कि जल्द से जल्द नए फीचर्स लॉन्च करने की होड़ पर है। AI के ‘गॉडफादर’ की चेतावनी, AI से इंसानी सभ्यता खत्म हो सकती है पिछले कुछ हफ्तों में सिर्फ OpenAI ही नहीं, बल्कि दुनिया की कई बड़ी AI कंपनियों के कर्मचारियों और रिसर्चर्स ने चेतावनी दी है कि AI से आगे चलकर बहुत भारी तबाही हो सकती है। नोबेल प्राइज विनर और AI को डेवलप करने वाले प्रमुख वैज्ञानिकों में शामिल जेफ्री हिंटन ने तो यहां तक कहा कि अगर AI पर समय रहते कंट्रोल नहीं किया गया, तो एक दिन यह तकनीक इंसानियत के वजूद को खत्म कर सकती है। पूरी खबर पढ़ें… एन्थ्रोपिक CEO ने भी AI डेवलपमेंट की गति धीमी करने की सलाह दी AI कंपनी 'एन्थ्रोपिक' के CEO डारियो अमोदेई AI डेवलपमेंट की गति को धीमा करने की बात कह चुके हैं। अमोदेई ने कहा कि उनकी कंपनी अपने सबसे एडवांस AI मॉडल्स की जांच के लिए बाहरी एक्सपर्ट्स की मदद लेगी। खास बात यह है कि OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन ने भी डारियो अमोदेई के इस प्रस्ताव का सार्वजनिक रूप से समर्थन किया है। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

द ग्रेट खली ने डब्ल्यूडब्ल्यूई में कब किया था डेब्यू, जानें किस रेसलर के खिलाफ लड़ा था पहला मैच

The Great Khali first WWE fight: द ग्रेट खली की डब्ल्यूडब्ल्यूई में एंट्री बेहद खतरनाक और सनसनीखेज रही थी. मार्क हेनरी और अंडरटेकर के मैच में दखल देते हुए खली ने अंडरटेकर को चारों खाने चित कर दिया था. जापान के सुपरस्टार फुनाकी के खिलाफ अपना सिंगल डेब्यू जीतने वाले खली ने 27 अप्रैल 2018 को डब्ल्यूडब्ल्यूई से संन्यास ले लिया था. वर्तमान में वह पंजाब के जालंधर में अपनी रेसलिंग एकेडमी कॉन्टिनेंटल रेसलिंग एंटरटेनमेंट चला रहे हैं. Thu, 8 Oct 2026 23:24:19 +0530

  Videos
See all

Nana Patekar's last funny interview | नाना पाटेकर का आखिरी मजेदार इंटरव्यू #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-08T20:10:01+00:00

You will be surprised to see Nana Patekar's fitness! | नाना पाटेकर की फिटनेस देख रह जाएंगे हैरान! #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-08T20:05:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers