WPL 2026 Final: फाइनल में इस दिन होगी RCB vs DC की भिड़ंत, नोट कर लीजिए सभी डिटेल्स
WPL 2026 Final: वूमेंस प्रीमियर लीग 2026 के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ कौन सी टीम खेलेगी यह तय हो गया. दिल्ली कैपिटल्स ने एलिमिनेटर मैच में गुजरात जायंट्स को 7 विकेट से हराकर WPL 2026 के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. यानी अब महिला प्रीमियर लीग 2026 का फाइनल मैच RCB vs DC के बीच खेला जाएगा.
लगातार चौथी बार WPL के फाइनल में पहुंची दिल्ली कैपिटल्स
बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स की टीम WPL के पहले सीजन से ही लगातार चौथी बार वूमेंस प्रीमियर लीग के फाइनल में पहुंची है. इससे पहले मेग लैनिंग की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स ने 3 बार फाइनल में जगह बनाई थी और हर बार टीम को शिकस्त मिली. एक बार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु भी दिल्ली कैपिटल्स को WPL के फाइनल में हरा चुकी है. अब एक बार फिर फाइनल में आरसीबी और डीसी की भिड़ंत होगी.
5 फरवरी को खेला जाएगा WPL 2026 का फाइनल मैच
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच महिला प्रीमियर लीग 2026 का फाइनल मैच 5 फरवरी को खेला जाएगा. दोनों टीमों बडोदरा के कोटंबी स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली RCB एक बार खिताब जीत चुकी है. वहीं दिल्ली कैपिटल्स को पहली ट्रॉफी का इंतजार है. अब देखने वाली बात होगी कि जेमिमा रोड्रिग्स DC को पहली ट्रॉफी दिला पाती हैं या नहीं.
ऐसा रहा WPL 2026 का एलिमिनेटर मैच का हाल
महिला प्रीमियर लीग 2026 के फाइनल मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात जायंट्स ने 7 विकेट पर 168 रन बनाए थे. टीम के लिए बेथ मूनी ने सबसे ज्यादा 61 रनों की पारी खेलीं. जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने 26 गेंद शेष रहते 3 विकेट गंवाकर 7 विकेट से मैच जीत लिया. DC के लिए लिजेल ली (43), शैफाली वर्मा (31), लौरा वोल्वार्ड्ट (32) और कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स (41) रन बनाईं.
The streak continues! ????
— Women's Premier League (WPL) (@wplt20) February 3, 2026
4⃣ seasons, 4⃣ finals as @DelhiCapitals march into the #TATAWPL 2026 summit clash ????#ClaimTheCrown | #GGvDC | #Eliminator pic.twitter.com/CNF8OXzZsr
यह भी पढ़ें: U19 World Cup 2026 के फाइनल में पहुंचा इंग्लैंड, रोमांचक मैच में डिफेंडिंग चैंपियन को 27 रनों से हराया
कौन हैं युमनाम खेमचंद सिंह? खेल के मैदान से राजनीति के शिखर तक…जानिए मणिपुर के नए सीएम की प्रोफाइल
हिंसाग्रस्त मणिपुर में करीब एक साल से राष्ट्रपति शासन लागू था, लेकिन अब नई सरकार जल्द बनने वाली है. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक युमनाम खेमचंद सिंह को पार्टी की विधायक दल की नेता चुना गया है. इसका साफ मतलब यह है कि वो मणिपुर के अगले मुख्यमंत्री बनने वाले हैं. मंगलवार (3 फरवरी) को दिल्ली के भाजपा मुख्यालय में आयोजित बैठक में उन्हें पार्टी नेता के रूप में चुना गया. इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ सदस्य तरुण चुघ, मणिपुर के भाजपा अध्यक्ष और नॉर्थ ईस्ट के इन-चार्ज संबित पात्रा ने उन्हें विधायक दल का नेता चुनकर बधाई दी और मिठाई खिलाई. इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह भी मौजूद थे.
#WATCH | BJP leader Yumnam Khemchand Singh elected as the legislature party leader, in the Manipur Legislative Party meeting in Delhi. pic.twitter.com/TV4AHACZpW
— ANI (@ANI) February 3, 2026
आपको बता दें कि मणिपुर में वर्तमान राष्ट्रपति शासन 12 फरवरी को समाप्त होगा और उसके बाद युमनाम खेमचंद सिंह मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं. खेमचंद सिंह मैतेई समुदाय से हैं और भाजपा के बीच एक विवाद-रहित, शांत नेतृत्व के रूप में जाने जाते हैं. मणिपुर की राजनीति में उनका नाम एन. बीरेन सिंह का प्रमुख प्रतिद्वंदी भी रहा है, खासकर तब जब बीरेन सिंह मुख्यमंत्री थे और राज्य में समुदायों के बीच हिंसा फैल गई थी. उस समय भाजपा के सहयोगी नेता भी बीरेन सिंह के खिलाफ हो गए थे, जिससे उन्हें इस्तीफा देना पड़ा और राष्ट्रपति शासन लागू हुआ. तो आइए यहां जानते हैं मणिपुर के होने वाले मुख्यमंत्री खेमचंद सिंह से जुड़ी सारी बातें.
युमनाम खेमचंद सिंह कौन हैं?
युमनाम खेमचंद सिंह मणिपुर के एक अनुभवी और सम्मानित राजनेता हैं. वे वर्तमान में इंफाल पश्चिम की सिंगजामेई विधानसभा सीट से विधायक हैं और दो बार लगातार इसी सीट से जीते हैं. 2017 से 2022 तक वे मणिपुर विधानसभा के स्पीकर (प्रमुख) रहे. इसके बाद 2022 में जब भाजपा-नेता एन. बीरेन सिंह की सरकार बनी, तब खेमचंद सिंह मंत्री भी बने. उन्होंने नगर प्रशासन और आवास विकास, ग्रामीण विकास और पंचायती राज तथा शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण विभागों का नेतृत्व किया. उनकी उम्र लगभग 62 साल है और वे मणिपुर में लंबे समय से राजनीतिक रूप से सक्रिय रहे हैं. उनके शांत स्वभाव, अनुशासन और संगठनात्मक क्षमता को पार्टी में खूब सराहा जाता है. यही वजह है कि पार्टी ने राजनीतिक संक्रमण और सामाजिक तनाव के बीच उन्हें मुख्यमंत्री पद के लिए चुना.
Imphal, Manipur: BJP leaders arrive at the state party headquarters following the election of Yumnam Khemchand Singh as the new Chief Minister of Manipur. Supporters and local residents gathered to congratulate him and his family pic.twitter.com/4DHLvIV37z
— IANS (@ians_india) February 3, 2026
खेल से राजनीति तक की यात्रा
राजनीति में आने से पहले युमनाम खेमचंद सिंह खेल जगत में नाम कमाने वाले खिलाड़ी थे. वे ताइक्वांडो (एक मार्शल आर्ट्स), में सक्रिय रहे और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व किया. उन्होंने दक्षिण कोरिया से ताइक्वांडो की ट्रेनिंग ली और भारतीय ताइक्वांडो टीम के कप्तान भी रहे. अपने खेल-जीवन में उन्हें ब्लैक बेल्ट जैसी उच्च उपाधियां भी मिलीं.
VIDEO | Yumnam Khemchand Singh has been elected as the legislature party leader in Manipur, will be the next Chief Minister of the state.
— Press Trust of India (@PTI_News) February 3, 2026
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvqRQz) pic.twitter.com/RoB2Tuk49F
खेमचंद सिंह ताइक्वांडो खिलाड़ी के रूप में ही नहीं बल्कि खेल प्रशासक के रूप में भी जाने जाते हैं. उन्होंने ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया में उपाध्यक्ष पद संभाला और पूर्वोत्तर भारत में इस खेल के विकास में योगदान दिया. 2012 में उन्होंने राजनीति में पहला कदम रखा. उस साल उन्होंने सिंगजामेई सीट से तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा, लेकिन कम वोटों से हार गए. इसके बाद उन्होंने भाजपा का दामन थामा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के करीब भी आए.
क्यों चुना गया मुख्यमंत्री पद के लिए?
युमनाम खेमचंद सिंह को मुख्यमंत्री पद के लिए इसलिए चुना गया क्योंकि वे पार्टी के सभी गुटों के लिए स्वीकार्य, शांत और विवाद-रहित नेता माने जाते हैं. उनकी नेतृत्व शैली में जनता को जोड़ने के बजाय संगठन और अनुशासन पर जोर है, जो आज के राजनीतिक माहौल में बहुत अहम माना जा रहा है. हिंसा से प्रभावित मणिपुर में अब उम्मीद जताई जा रही है कि उनका नेतृत्व स्थिरता और विश्वास बहाली में मदद करेगा.
यह भी पढ़ें- Manipur New CM: जल्द मणिपुर में सरकार बना सकती है BJP, अगले सप्ताह खत्म हो जाएगा राष्ट्रपति शासन
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation






















