Responsive Scrollable Menu

Kiren Rijiju ने विपक्ष के विरोध मार्च को बताया नाटक, Rahul Gandhi को दी निस्वार्थ सेवा की सलाह

नयी दिल्ली, छह अक्टूबर केंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू ने मंगलवार को निर्वाचन आयोग के खिलाफ विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसदों के विरोध मार्च को नाटक बताया और कांग्रेस नेता राहुल गांधी से कहा कि जनता का समर्थन पाने के लिए उन्हें आयोग पर निशाना साधने के बजाय निस्वार्थ भाव से लोगों की सेवा करनी चाहिए। मंगलवार को गांधी ने विपक्ष के विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व किया। उन्होंने सैकड़ों समर्थकों और अन्य विपक्षी सांसदों के साथ पास में स्थित आयोग के मुख्यालय निर्वाचन सदन की ओर मार्च करने की कोशिश की, जिसके कारण संसद मार्ग को बंद करना पड़ा।

विरोध प्रदर्शन के बारे में पूछे जाने पर रीजीजू ने कहा, कांग्रेस पार्टी, राहुल गांधी और उनके साथी दिन-रात नाटक करते हैं। वे लगातार निर्वाचन आयोग और उच्चतम न्ययाालय पर हमला करते हैं। वे 2014 से ऐसा करते आ रहे हैं।

अब इसे रोकने का समय आ गया है। यह कब तक चलता रहेगा? उन्होंने कहा, मैं राहुल गांधी से कहना चाहता हूं कि वह मोदी जी और भाजपा के कार्यकर्ताओं से सीखें, जो लगातार निस्वार्थ भाव से सेवा करते हैं।

वे अपने लिए नहीं, बल्कि समाज और देश के लिए सेवा करते हैं।

Continue reading on the app

Gurugram में डेटिंग ऐप पर दोस्ती कर 90 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाली युवती गिरफ्तार

गुरुग्राम, छह अक्टूबर हरियाणा के गुरुग्राम में डेटिंग ऐप के जरिए मिले एक व्यक्ति को दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर उससे करीब 90 लाख रुपये ऐंठने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि उसने जाल बिछाकर रविवार को महिला को 50 हजार रुपये नकद लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

गुरुग्राम पुलिस के अनुसार, पश्चिम बंगाल की रहने वाली और वर्तमान में गुरुग्राम के सुशांत लोक में रह रही 24 वर्षीय सूर्यदिता दास को एक कॉफी स्थल से गिरफ्तार किया गया, जहां पुलिस ने पीड़ित के साथ उसकी मुलाकात तय की थी। पुलिस को रविवार को कथित ब्लैकमेलिंग के संबंध में शिकायत मिली थी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उसकी करीब तीन साल पहले एक ऑनलाइन डेटिंग ऐप के जरिए दास से मुलाकात हुई थी।

गुरुग्राम के सहायक पुलिस आयुक्त (अपराध) नवीन शर्मा ने कहा, ‘‘जांच में पता चला कि आरोपी महिला ने शिकायतकर्ता के साथ संबंध बनाए और बाद में उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया तथा लगातार पैसे की मांग करने लगी। उसने ब्लैकमेल करके शिकायतकर्ता से करीब 90 लाख रुपये ले लिये थे और अब भी उससे लाखों रुपये मांग रही थी।’’ महिला पर पीड़ित को दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाने और उसके परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी देने का आरोप है। इस संबंध में सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस की एक टीम गठित की गई। टीम ने शिकायतकर्ता को जरूरी निर्देश दिए और जब वह महिला को पैसे दे तो उस पर नजर रखने की योजना बनाई। पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला ने रविवार को शिकायतकर्ता को सोहना रोड स्थित सेक्टर-47 के कॉफी हाउस में बुलाया था।

पुलिस टीम सादे कपड़ों में वहां पहुंची और पूरी कार्रवाई पर नजर रखी। पुलिस के अनुसार, जब महिला ने कॉफी स्थल पर शिकायतकर्ता से 50 हजार रुपये नकद लिए, तभी पुलिस टीम ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने शिकायतकर्ता द्वारा दिए गए पैसे भी बरामद कर लिए।

पुलिस ने बताया कि बरामद किए गए कुछ नोटों पर पुलिस टीम के सदस्यों के हस्ताक्षर और आद्याक्षर भी थे। एसीपी शर्मा ने कहा, ‘‘दो दिन की पुलिस हिरासत के दौरान हमने आरोपी महिला के बैंक खाते में मौजूद करीब 95 लाख रुपये की राशि को फ्रीज कराया है। मामले में आगे की कार्रवाई कानून के अनुसार की जा रही है।

Continue reading on the app

  Sports

आंखों में आंसू लिए लियोनेल मेसी ने खेला विदाई मैच, गोल दागा और अर्जेंटीना को भी जिताया

लियोनेल मेसी ने अपना आखिरी इंटरनेशनल फुटबॉल गेम 6 अक्टूबर को खेला। बेनिन के खिलाफ अर्जंटीना की टीम मैदान पर उतरी, जो मेसी का विदाई मैच था।  Wed, 07 Oct 2026 07:40:33 +0530

  Videos
See all

Bengal Bypoll Election | बंगाल उपचुनाव में वोट लूट या सब ठीक? नंदग्राम से रेजीनगर का पूरा हाल #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-07T03:30:18+00:00

Omani Co-Pilot Punishment Live : ओमानी पायलट को UAE देगा मौत की सजा ? |Hamam al-Hammami | Netanyahu #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-07T03:25:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers