श्रेयस अय्यर ने T20 इंटरनेशनल में जड़ा अपना पहला शतक, लखनऊ में भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से रौंदा
IND vs WI: भारतीय टीम ने पहले टी20 मैच में वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हरा दिया है. टीम इंडिया की इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान श्रेयस अय्यर रहे, जिन्होंने सिर्फ 42 गेंदों पर अपना पहला टी20 इंटरनेशनल शतक लगाया. लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए पहले टी20 मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की टीम 171 रनों पर सिमट गई थी. जवाब में, टीम इंडिया ने सिर्फ 2 विकेट गंवाकर 32 गेंदें शेष रहते ही लक्ष्य को हासिल कर लिया. अय्यर ने नाबाद 102 रनों की तूफानी पारी खेली, वहीं ईशान किशन ने नाबाद 37 रनों का योगदान दिया.
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने दिलाई तेज शुरुआत
वेस्टइंडीज के 172 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की पारी का आगाज अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने किया. पहले ही ओवर में इन दोनों खिलाड़ियों ने 15 रन जड़ दिए थे. दोनों ने टीम को तेज शुरुआत दिलाई थी, लेकिन फिर तीसरे ओवर में 29 रन के स्कोर पर भारत को पहला झटका लगा. रोस्टन चेज ने अभिषेक शर्मा को पवेलियन भेजा. अभिषेक 10 गेंदों पर 21 रन बनाकर आउट हुए, इस दौरान उनके बल्ले से 3 चौके और एक छक्का निकला.
????????????????????????????????. ????????????????????????????????. ???????????????????????? ????????????????????????????. ????️????
— BCCI (@BCCI) October 6, 2026
Relive Shreyas Iyer's ton ▶️ https://t.co/BLk6KHfrSd#INDvWI | @mflone_ | @ShreyasIyer15 pic.twitter.com/zdzJ7pN8dC
श्रेयस अय्यर ने लखनऊ के मैदान पर जड़ा अपना पहला T20 इंटरनेशनल शतक
इसके बाद संजू सैमसन को अकील हुसैन ने अपना शिकार बनाया. संजू 9 गेंदों पर एक चौके की मदद से 11 रन बनाकर आउट हो गए. लेकिन फिर इसके बाद लखनऊ के मैदान पर भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर का ऐसा तूफान देखने को मिला, जिसे फैंस और न ही वह खुद जल्दी भूल पाएंगे. अय्यर ने 28 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया था, लेकिन फिर अगली 15 गेंदों में उन्होंने अपने टी20 इंटरनेशनल करियर का पहला शतक जड़ दिया और टीम को शानदार जीत दिलाई.
???????????????????????????????? ????????????????????????????! ????
— BCCI (@BCCI) October 6, 2026
Captain Shreyas Iyer with his maiden T20I century and what a knock it's been! ????
Updates ▶️ https://t.co/2czVyKWreK#TeamIndia | #INDvWI | @mflone_ | @ShreyasIyer15 pic.twitter.com/WxO6smJbRZ
श्रेयस अय्यर ने खेली नाबाद 102 रनों की विस्फोटक पारी
श्रेयस अय्यर ने छक्के के साथ अपना शतक पूरा किया. अय्यर ने 43 गेंदों पर नाबाद 102 रनों की विस्फोटक पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 10 चौका और 6 छक्का निकला. वहीं ईशान किशन 27 गेंद पर 37 रन बनाकर नाबाद रहे, जिसमें 5 चौका शामिल रहा.
3️⃣rd #TeamIndia captain to score a HUNDRED in Men's T20Is ????
— BCCI (@BCCI) October 6, 2026
Shreyas Iyer basking in the three-figure glory ????
Updates ▶️ https://t.co/2czVyKWreK#INDvWI | @mflone_ | @ShreyasIyer15 pic.twitter.com/nw4HMIOyu6
वेस्टइंडीज ने बनाए थे 171 रन, नमन धीर ने झटके 3 विकेट
भारत के खिलाफ इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की पूरी टीम 19.1 ओवरों में 171 रनों पर सिमट गई है. वेस्टइंडीज के लिए कप्तान शे होप ने 37 गेंदों पर 52 रनों की पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 6 चौका और 2 छक्का निकला. वहीं शेरफेन शेरफेन रदरफोर्ड ने 34 गेंदों पर 56 रनों की तूफानी पारी खेलकर टीम को एक अच्छे स्कोर तक पहुंचाया था. उनकी इस पारी में 6 चौका और 3 छक्का शामिल रहा. वहीं अकिल हुसैन ने 15 रन और कमिल पूरन ने 12 रनों का योगदान दिया था. भारत की ओर से डेब्यू करने वाले नमन धीर ने घातक गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट चटकाए. कुलदीप यादव और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट झटके. जबकि मयंक यादव और अर्शदीप सिंह को 1-1 सफलता मिली.
यह भी पढ़ें: न्यूजीलैंड के खिलाफ T20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, 4 साल बाद भुवनेश्वर कुमार की हुई टीम में वापसी
राहुल गांधी का धरना और फिर हिरासत, जानिए पूरे दिन क्या हुआ
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को हिरासत में लिया. बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
BBC News











