Responsive Scrollable Menu

KPSC परीक्षा धांधली: ED ने पूर्व अध्यक्ष शिवशंकरप्पा साहूकार और सदस्य को किया गिरफ्तार

बेंगलुरु, सात अक्टूबर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कुछ परीक्षाओं के आयोजन में कथित अनियमितताओं से जुड़े धनशोधन मामले की जांच के तहत कर्नाटक लोक सेवा आयोग (केपीएससी) के निलंबित अध्यक्ष शिवशंकरप्पा एस. साहूकार और सदस्य बी. वी. गीता को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दोनों को धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत छह अक्टूबर को हिरासत में लिया गया।

ईडी का मामला राज्य पुलिस द्वारा दर्ज की गई कई प्राथमिकी पर आधारित है। इन प्राथमिकियों में केपीएससी द्वारा 400 पशु चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच की जा रही है। केंद्रीय एजेंसी ने इस मामले की जांच के तहत इससे पहले कर्नाटक लोक सेवा आयोग के पूर्व परीक्षा नियंत्रक एवं भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार गंगवार और कथित बिचौलिए बसवराज कनाले को गिरफ्तार किया था।

ईडी का आरोप है कि कुछ बिचौलियों ने शिकायतकर्ता समेत उम्मीदवारों से संपर्क किया और चयन के लिए प्रति उम्मीदवार 70 लाख से 80 लाख रुपये तक की रिश्वत मांगी। अधिकारियों ने पहले बताया था कि एजेंसी प्रश्नपत्र लीक होने, ओएमआर उत्तर पुस्तिकाओं में छेड़छाड़ और केपीएससी अधिकारियों के रिश्तेदारों के अंतिम चयन में मदद किए जाने के आरोपों की भी जांच कर रही है।

Continue reading on the app

Sharadiya Navratri 2026: 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि शुरू, हाथी पर मां दुर्गा का आगमन, जानें इस बार 9 या 10 कितने दिन होगी मां की पूजा?

Sharadiya Navratri 2026: इस साल शारदीय नवरात्रि 11 अक्टूबर से शुरू हो रही है. मां दुर्गा का आगमन हाथी पर होगा, जिसे बेहद शुभ माना जा रहा है. भक्तों के मन में यह सवाल है कि इस बार नवरात्रि 9 दिन की होगी या 10 दिन की. इस बार मां दुर्गा की पूजा कितने दिन चलेगी और इसका क्या महत्व है, इसकी पूरी जानकारी जल्द ही उपलब्ध होगी.

Continue reading on the app

  Sports

हेलीकॉप्टर से लहराई गई जर्सी, आखिरी मैच के 10वें मिनट में खेल रोककर छोड़े गए पटाखे, Messi की ये विदाई दुनिया रखेगी याद

लियोनेल मेसी ने 6 अक्टूबर 2026 को अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला. इस मैच के दौरान उनके फेयरवेल में जो कुछ भी हुआ वो दिल छू लेने वाला रहा. Wed, 07 Oct 2026 09:17:10 +0530

  Videos
See all

महाविनाश पर हमारी वीडियो पर कैसे-कैसे कमेंट आए [Response to the Mass Extinction Video] #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-07T05:13:05+00:00

Delhi Crime News: दिल्ली में रात के अंधेरे में चले असलहे, अस्पताल में जिंदगी से जंग लड़ रहा पीड़ित #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-07T04:59:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers