सरकारी बैंक की 4 स्पेशल FD स्कीम, वरिष्ठ नागरिकों को मिल रहा 7% से ज्यादा ब्याज, यहाँ जानें डिटेल
आरबीआई एमपीसी बैठक में लिए गए फैसलों की घोषणा 7 अक्टूबर को करने वाला है। रेपो रेट में वृद्धि की उम्मीदवार है। जिसके बाद बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों (FD) में बदलाव कर सकते हैं। वर्तमान में पब्लिक सेक्टर का पंजाब नेशनल बैंक चार अलग-अलग स्पेशल एफडी स्कीम ऑफर कर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को 50 बीपीएस और सुपर सीनियर सिटीजंस को 80 बीपीएस एडिशनल इंटरेस्ट मिल रहा है।
वर्तमान में बैंक 7 दिन से लेकर 10 साल तक के टेन्योर में 3 करोड़ रुपये से कम का निवेश करने पर सामान्य नागरिकों को 3% प्रतिशत से लेकर 6.60% तक ब्याज ऑफर कर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को अधिकतम 7.10% और सुपर सीनियर सिटीजंस को 7.40% ब्याज मिल रहा है। सभी बैंक समय-समय पर एफडी के इंटरेस्ट रेट में बदलाव करते रहते हैं। इसलिए निवेश से पहले बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी शाखा विजिट करने की सलाह दी जाती है। आखिरी बार पीएनबी ने 1 जून 2026 को एचडी के इंटरेस्ट रेट में बदलाव किया था।
स्पेशल एफडी स्कीम पर मिल रहा कितना रिटर्न?
390 दिन के स्पेशल एफडी स्कीम पर सामान्य नागरिकों को 6.30%, वरिष्ठ नागरिकों को 6.80% और सुपर सीनियर सिटीजंस को 7.10% ब्याज ऑफर कर रहा है। सबसे ज्यादा रिटर्न 444 दिन के टेन्योर पर मिल रहा है। सामान्य नागरिकों के लिए इंटरेस्ट रेट 6.60%, वरिष्ठ नागरिकों के लिए 7.10% और सुपर सीनियर सिटीजंस के लिए 7.40% है।
666 दिन के एफडी पर बैंक सामान्य नागरिकों को 6.50%, वरिष्ठ नागरिकों को 7% और सुपर सीनियर सिटीजंस को 7.30% ब्याज दे रहा है। इस लिस्ट में 1204 दिन का स्पेशल टेन्योर भी शामिल है। इस पर सामान्य नागरिकों को 6.30%, वरिष्ठ नागरिकों को 6.80% और सुपर सीनियर सिटीजंस को 7.10% ब्याज बैंक दे रहा है।
टेन्योर वाइज ब्याज दरें
- 7 दिन से लेकर 14 दिन- 3%
- 15 से लेकर 45 दिन- 3%
- 46 से लेकर 90 दिन- 4.50%
- 91 दिन से लेकर 154 दिन तक- 4.90%
- 155 दिन- 5.55%
- 156 दिन से लेकर 179 दिन- 4. 90%
- 180 से लेकर 270 दिन- 5.60%
- 271 दिन से लेकर 302 दिन- 5.60%
- 303 दिन- 5.55%
- 304 दिन से लेकर 1 साल से कम- 5.60%
- 1 साल- 6.25%
- 1 साल से अधिक और 390 दिन तक- 6.30%
- 390 दिन- 6.30%
- 391 दिन से लेकर 443 दिन- 6.30%
- 444 दिन- 6.60%
- 445 दिन से लेकर 665 दिन- 6.30%
- 666 दिन- 6.50%
- 667 दिन से लेकर 2 साल तक- 6.30%
- 2 साल से अधिक और 3 साल तक- 6.30%
- 3 साल से अधिक और 1203 दिन तक- 6.35%
- 1204 दिन- 6.30%
- 1205 दिन से लेकर 5 साल तक- 6.35%
- 5 साल से अधिक और 10 साल तक- 6%
IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ T20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, चार साल बाद भुवनेश्वर कुमार की वापसी, देखें पूरा स्क्वॉड
इस समय भारतीय टीम वेस्टइंडीज के साथ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है। अक्टूबर महीने अंत में ही भारतीय टीम न्यूजीलैंड दौरे पर जाएगी। जहां दोनों टीमों के बीच सबसे पहले 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने मंगलवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिये 16 सदस्यीय स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है।
काफी दिनों से एक पुराने खिलाड़ी की टीम इंडिया में वापसी की खबरें चल रहीं थी। सोशल मीडिया पर भी खिलाड़ी के नाम की चर्चा तेज थी। उस खिलाड़ी का नाम है भुवनेश्वर कुमार। भारतीय टीम के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की भारतीय टीम में एंट्री हुई है। करीब चार साल बाद भुवी अब नीली जर्सी में दिखाई देंगे। वहीं, भुवी के अलावा, स्पीनर वरुण चक्रवर्ती की भी वापसी हो चुकी है। टीम की कमान श्रेयस अय्यर के हाथों में ही है, जबकि तिलक वर्मा को उपकप्तान की जिम्मेदारी दी गई है।
भुवनेश्वर की चार साल बाद भारतीय टीम में एंट्री
बता दें कि भुवनेश्वर कुमार की वापसी के बाद भारतीय क्रिकेट फैंस में खुशी की लहर है। भुवी को टीम में जगह नहीं मिलने पर टीम सिलेक्टर पर काफी सवाल उठ रहे थे लेकिन अब सिलेक्टर ने भुवी के नाम पर भी मुहर लगा दी है। भुवनेश्वर ने पिछला इंटरनेशनल मैच नवंबर 2022 में खेला था। वहीं, आईपीएल 2026 में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे। इस साल आरसीबी को आईपीएल का खिताब जिताने में भी उनका बड़ा हाथ रहा। उनके इसी शानदार खेल को देखते हुए बीसीसीआई ने उन्हें एक बार फिर भारतीय टीम में वापसी करने का यह शानदार मौका दिया है।
न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम का स्क्वॉड
बता दें कि न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिये भारतीय स्क्वॉड में बल्लेबाजों का खास ध्यान रखा गया है। स्क्वॉड में अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, तिलक वर्मा को शामिल किया गया है। वहीं गेंदबाजी की बात करें तो स्पिनर रवि बिश्नोई को टीम से बाहर कर दिया गया है। उनकी जगह वरुण चक्रवर्ती को मौका दिया गया है। वहीं स्पीनर के तौर पर अक्षर पटेल एवं कुलदीप यादव को भी शामिल किया गया है। तेज गेंदबाज के तौर पर भुवनेश्वर कुमार और अर्शदीप सिंह करेंगे, जिन्हें मयंक यादव और प्रिंस यादव की रफ्तार का साथ मिलेगा।
न्यूजीलैंड-टीम इंडिया के बीच टी20 सीरीज का शेड्यूल
भारत-न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 22 अक्टूबर 2026 को क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल में खेला जाएगा। दूसरा टी20 मैच 24 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल में होगा। तीसरा मुकाबला 27 अक्टूबर को वेलिंगटन के स्काई स्टेडियम में, चौथा मैच 30 अक्टूबर को ऑकलैंड के ईडन पार्क में और पांचवां एवं आखिरी टी20 मुकाबला 1 नवंबर 2026 को हैमिल्टन के सेडन पार्क में खेला जाएगा। सभी मुकाबले भारतीय समयानुसार दोपहर 12:30 बजे से शुरू होंगे।
न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का स्क्वॉड
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नितीश रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती।
???? Announcement ????
#TeamIndia’s T20I squad and India A squads for New Zealand tour announced ????
Bhuvneshwar Kumar makes a comeback to the T20I side ????
More Details ▶️ https://t.co/oJ52QSH0DO
#NZvIND https://t.co/btbXlQ0nQD
— BCCI (@BCCI) October 6, 2026
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News









