Bihar Budget: बिहार बजट 2026-27 पेश, विकास और रोजगार पर बड़ा फोकस; सीएम नीतीश कुमार ने बताई खूबियां
Bihar Budget: बिहार विधानमंडल में आज (3 फरवरी) वित्त मंत्री श्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया. नीतीश सरकार ने इसे “विकसित बिहार” के लक्ष्य को आगे बढ़ाने वाला बजट बताया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा- यह बजट “न्याय के साथ विकास” के सिद्धांत पर आधारित है, जिसमें समाज के हर वर्ग- किसानों, युवाओं, महिलाओं, उद्यमियों और गरीब परिवारों का ध्यान रखा गया है.
3.47 लाख करोड़ का बजट
आपको बता दें कि इस साल बिहार का कुल बजट आकार 3 लाख 47 हजार करोड़ रुपये से अधिक है, जो पिछले साल की तुलना में 30 हजार करोड़ रुपये ज्यादा है. सरकार ने अनुमान लगाया है कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में राज्य की विकास दर 14.9 प्रतिशत रहेगी, जो तेज आर्थिक प्रगति का संकेत है.
आज बिहार विधानमंडल में माननीय वित्त मंत्री श्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव जी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया। यह विकसित बिहार का संकल्प पूरा करने वाला बजट है। न्याय के साथ विकास के सिद्धांत पर आधारित इस बजट में सभी क्षेत्रों तथा किसानों, उद्यमियों, युवाओं एवं महिलाओं सहित…
— Nitish Kumar (@NitishKumar) February 3, 2026
बिहार सरकार का लक्ष्य
यह बजट “सात निश्चय-3” कार्यक्रमों को लागू करने में अहम भूमिका निभाएगा. सरकार ने अगले पांच वर्षों में एक करोड़ युवाओं को नौकरी और रोजगार देने का लक्ष्य रखा है. इसके लिए कौशल विकास और रोजगार सृजन योजनाओं को मजबूत किया जा रहा है.
बजट में महिलाओं के लिए क्या है खास?
इस बजट में महिलाओं के लिए भी विशेष प्रावधान किए गए हैं. “मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना” के तहत हर परिवार की एक महिला को रोजगार शुरू करने के लिए 2 लाख रुपये तक की सहायता देने का प्रावधान है. इससे महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने में मदद मिलेगी.
शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग और किसानों के लिए
इसके अलावा शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि क्षेत्रों में भी बड़े निवेश की घोषणा की गई है. उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए नई योजनाएं लाई जाएंगी, जिससे राज्य में निवेश और रोजगार दोनों बढ़ेंगे. सरकार का कहना है कि बेहतर वित्तीय प्रबंधन और केंद्र सरकार के सहयोग से बिहार आने वाले वर्षों में देश के तेजी से विकसित होने वाले राज्यों में शामिल हो सकता है.
यह भी पढ़ें- Bihar Budget: बिहार का 3.70 लाख करोड़ का बजट पेश, वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद ने विधानसभा में की घोषणा
भारत-अमेरिका ट्रेड डील का ऐलान ट्रंप ने क्यों किया? विपक्ष के सवालों पर सरकार ने दिया ये जवाब
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
NDTV
























