Responsive Scrollable Menu

Bihar Budget: बिहार बजट 2026-27 पेश, विकास और रोजगार पर बड़ा फोकस; सीएम नीतीश कुमार ने बताई खूबियां

Bihar Budget: बिहार विधानमंडल में आज (3 फरवरी) वित्त मंत्री श्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया. नीतीश सरकार ने इसे “विकसित बिहार” के लक्ष्य को आगे बढ़ाने वाला बजट बताया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा- यह बजट “न्याय के साथ विकास” के सिद्धांत पर आधारित है, जिसमें समाज के हर वर्ग- किसानों, युवाओं, महिलाओं, उद्यमियों और गरीब परिवारों का ध्यान रखा गया है.

3.47 लाख करोड़ का बजट

आपको बता दें कि इस साल बिहार का कुल बजट आकार 3 लाख 47 हजार करोड़ रुपये से अधिक है, जो पिछले साल की तुलना में 30 हजार करोड़ रुपये ज्यादा है. सरकार ने अनुमान लगाया है कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में राज्य की विकास दर 14.9 प्रतिशत रहेगी, जो तेज आर्थिक प्रगति का संकेत है.

बिहार सरकार का लक्ष्य

यह बजट “सात निश्चय-3” कार्यक्रमों को लागू करने में अहम भूमिका निभाएगा. सरकार ने अगले पांच वर्षों में एक करोड़ युवाओं को नौकरी और रोजगार देने का लक्ष्य रखा है. इसके लिए कौशल विकास और रोजगार सृजन योजनाओं को मजबूत किया जा रहा है.

बजट में महिलाओं के लिए क्या है खास?

इस बजट में महिलाओं के लिए भी विशेष प्रावधान किए गए हैं. “मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना” के तहत हर परिवार की एक महिला को रोजगार शुरू करने के लिए 2 लाख रुपये तक की सहायता देने का प्रावधान है. इससे महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने में मदद मिलेगी.

शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग और किसानों के लिए

इसके अलावा शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि क्षेत्रों में भी बड़े निवेश की घोषणा की गई है. उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए नई योजनाएं लाई जाएंगी, जिससे राज्य में निवेश और रोजगार दोनों बढ़ेंगे. सरकार का कहना है कि बेहतर वित्तीय प्रबंधन और केंद्र सरकार के सहयोग से बिहार आने वाले वर्षों में देश के तेजी से विकसित होने वाले राज्यों में शामिल हो सकता है.

यह भी पढ़ें- Bihar Budget: बिहार का 3.70 लाख करोड़ का बजट पेश, वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद ने विधानसभा में की घोषणा

Continue reading on the app

  Sports

टी20 विश्व कप 2026: वार्म अप मैच में जिम्बाब्वे का धमाकेदार खेल, नेपाल और श्रीलंका ए भी जीते

T20 World Cup 2026 Warm up Match Result: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से हो रही है, लेकिन उससे पहले सभी टीमें वार्म अप मैच खेल रही है. 3 फरवरी को खेले गए वार्म अप मैच में जिम्बाब्वे ने नीदरलैंड के खिलाफ जीत हासिल की. इसके अलावा नेपाल और श्रीलंका ए ने भी अपने-अपने मैच को जीता. Tue, 3 Feb 2026 22:43:53 +0530

  Videos
See all

Rahul Gandhi On India-US Trade Deal : डील पर राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा | PM Modi |Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-03T17:00:36+00:00

Agra के Bhagwan Nagar में Muslim दबंगों की दहशत, हिंदू घर बेचकर जाने को मजबूर | UP Police | CM Yogi #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-03T17:04:41+00:00

India-US ट्रेड डील से Rajasthan के व्यापारियों में खुशी, ज्वेलरी-हैंडीक्राफ्ट निर्यात को मिलेगी राहत #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-03T16:57:47+00:00

Crime Time LIVE: मुजफ्फरनगर की कातिल हसीना! | Breaking News | CM Yogi #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-03T17:10:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers