Kal Ka Mausam: 21 राज्यों में फिर से आंधी-बारिश का अलर्ट, पहाड़ों पर लैंडस्लाइड का खतरा
मानसून की तूफानी रफ्तार भले ही कम हो गई हो लेकिन बारिश-आंधी का दौर अब भी खत्म नहीं हुआ है. मौसम विभाग के ताजे अलर्ट ने लोगों को फिर से हैरान कर दिया है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, कल यानी 7 अक्टूबर को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा सहित 21 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की गई है. वहीं इस दौरान, 65 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.
आशंका है कि पहाड़ी राज्यों में फिर से बारिश का रौद्र रूप दिखाई दे सकता है. कुछ जगहों पर लैंडस्लाइड का खतरा भी बना हुआ है.
BCCI का बड़ा ऐलान, टीम इंडिया के सेलेक्शन कमेटी के एक पद के लिए मांगे आवेदन, ये होगी मुख्य जिम्मेदारियां
भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम की सेलेक्शन कमेटी में अजीत अगरकर का कार्यकाल समाप्त होने के बाद से एक पद खाली है. बीसीसीआई अब इसी खाली पद को भरने के लिए नए चयनकर्ता की तलाश कर रहा है, जिसके लिए आधिकारिक तौर पर आवेदन मंगाए गए हैं. इस सेलेक्शन कमेटी का काम बेहद जिम्मेदारी भरा और खास होगा. ये सदस्य टेस्ट, वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय समेत हर फॉर्मेट के लिए सीनियर भारतीय पुरुष टीम का चयन करेंगे. इसके साथ ही, उनका मुख्य काम देश भर से नई और बेहतरीन क्रिकेट प्रतिभाओं की पहचान करना होगा, ताकि टीम इंडिया के पास हमेशा स्टार खिलाड़ियों का एक मजबूत बैकअप तैयार रहे.
पुरुष चयन समिति के सदस्य की होगी ये जिम्मेदार
बिना किसी भेदभाव के बेस्ट टीम चुनना: चयनकर्ता का सबसे मुख्य काम बिना किसी पक्षपात के और पूरी ईमानदारी से भारत की सबसे मजबूत सीनियर पुरुष टीम का चयन करना होगा. इसके साथ ही उन्हें देश में नई क्रिकेट प्रतिभाओं को खोजना होगा, ताकि टीम इंडिया के पास हमेशा शानदार खिलाड़ियों का एक मजबूत बैकअप तैयार रहे.
घरेलू और इंटरनेशनल मैचों पर नजर रखना: खिलाड़ियों के प्रदर्शन को परखने के लिए चयनकर्ता को रणजी ट्रॉफी, आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय मैचों को करीब से देखना होगा. मैदान पर खिलाड़ियों के फॉर्म का मूल्यांकन करके वे हर फॉर्मेट के लिए टीम इंडिया को बेहतर बनाने में अपना योगदान देंगे.
खिलाड़ियों की तलाश में लगातार यात्रा करना: चयनकर्ता को खुद मैदान पर जाकर मैच देखने होंगे. इसके लिए उन्हें भारत और विदेश में लगातार यात्रा करनी होगी और जरूरत पड़ने पर टीम की रणनीतिक बैठकों में भी हिस्सा लेना होगा.
BCCI को 3 महीने की रिपोर्ट सौंपना: भारतीय टीम कैसा प्रदर्शन कर रही है, इसका पूरा हिसाब-किताब चयनकर्ता को रखना होगा. उन्हें हर तीन महीने में टीम के प्रदर्शन की एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार करके BCCI की अपैक्स काउंसिल के सामने पेश करनी होगी.
प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया के सवालों के जवाब देना: जब भी टीम इंडिया का चयन होगा, तब चयनकर्ताओं को मीडिया के सामने आना होगा. उन्हें प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों को यह समझाना होगा कि किसी खिलाड़ी को टीम में क्यों चुना गया है या क्यों बाहर किया गया है.
टीम इंडिया के कप्तानों की नियुक्ति करना: यह चयन समिति की सबसे बड़ी पावर होगी. चयनकर्ता ही तय करेंगे कि टेस्ट, वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय जैसे अलग-अलग फॉर्मेट में भारतीय टीम की कप्तानी किस खिलाड़ी को सौंपी जानी चाहिए.
????BCCI invites applications for one position on the Men’s Selection Committee
— BCCI (@BCCI) October 6, 2026
Details ▶️ https://t.co/9POlKGpzrt
सेलेक्टर पद के लिए ये होगी योग्यता और अनुभव
बीसीसीआई के नियमों के अनुसार, टीम इंडिया का नया सिलेक्टर बनने के लिए उम्मीदवार के पास तगड़ा क्रिकेटिंग अनुभव होना जरूरी है. आवेदन करने वाले खिलाड़ी ने भारत के लिए कम से कम 7 टेस्ट मैच या 10 वनडे के साथ 20 फर्स्ट-क्लास च खेले हों या फिर उनके नाम कम से कम 30 फर्स्ट-क्लास मैच खेलने का अनुभव होना चाहिए. इसके साथ ही, खिलाड़ी को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लिए हुए कम से कम 5 साल पूरे हो चुके हों. बोर्ड ने यह भी साफ किया है कि यदि कोई व्यक्ति पहले ही BCCI की किसी क्रिकेट कमेटी में कुल मिलाकर 5 साल तक सदस्य रह चुका है, तो वह इस पद के लिए दोबारा पात्र नहीं होगा.
14 अक्टूबर तक कर सकेंगे आवेदन
BCCI ने इस भर्ती में सिर्फ 1 पद निकाला है. जो भी पूर्व खिलाड़ी इस पद के लिए जरूरी योग्यता पूरी करते हैं, वे 14 अक्टूबर, 2026 को शाम 5:00 बजे तक ऑनलाइन लिंक के जरिए अपना आवेदन जमा कर सकते हैं. इसके बाद बीसीसीआई सभी आवेदनों की जांच (स्क्रीनिंग) करेगी और चुने गए उम्मीदवारों को अंतिम चयन के लिए पर्सनल इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा.
यह भी पढ़ें: स्मृति मंधाना को ही बनना चाहिए टीम इंडिया का अगला कप्तान, ये 3 कारण दे रहे हैं इस बात की गवाही
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation








