Responsive Scrollable Menu

BCCI का बड़ा ऐलान, टीम इंडिया के सेलेक्शन कमेटी के एक पद के लिए मांगे आवेदन, ये होगी मुख्य जिम्मेदारियां

भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम की सेलेक्शन कमेटी में अजीत अगरकर का कार्यकाल समाप्त होने के बाद से एक पद खाली है. बीसीसीआई अब इसी खाली पद को भरने के लिए नए चयनकर्ता की तलाश कर रहा है, जिसके लिए आधिकारिक तौर पर आवेदन मंगाए गए हैं. इस सेलेक्शन कमेटी का काम बेहद जिम्मेदारी भरा और खास होगा. ये सदस्य टेस्ट, वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय समेत हर फॉर्मेट के लिए सीनियर भारतीय पुरुष टीम का चयन करेंगे. इसके साथ ही, उनका मुख्य काम देश भर से नई और बेहतरीन क्रिकेट प्रतिभाओं की पहचान करना होगा, ताकि टीम इंडिया के पास हमेशा स्टार खिलाड़ियों का एक मजबूत बैकअप तैयार रहे.

पुरुष चयन समिति के सदस्य की होगी ये जिम्मेदार

बिना किसी भेदभाव के बेस्ट टीम चुनना: चयनकर्ता का सबसे मुख्य काम बिना किसी पक्षपात के और पूरी ईमानदारी से भारत की सबसे मजबूत सीनियर पुरुष टीम का चयन करना होगा. इसके साथ ही उन्हें देश में नई क्रिकेट प्रतिभाओं को खोजना होगा, ताकि टीम इंडिया के पास हमेशा शानदार खिलाड़ियों का एक मजबूत बैकअप तैयार रहे.

घरेलू और इंटरनेशनल मैचों पर नजर रखना: खिलाड़ियों के प्रदर्शन को परखने के लिए चयनकर्ता को रणजी ट्रॉफी, आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय मैचों को करीब से देखना होगा. मैदान पर खिलाड़ियों के फॉर्म का मूल्यांकन करके वे हर फॉर्मेट के लिए टीम इंडिया को बेहतर बनाने में अपना योगदान देंगे.

खिलाड़ियों की तलाश में लगातार यात्रा करना: चयनकर्ता को खुद मैदान पर जाकर मैच देखने होंगे. इसके लिए उन्हें भारत और विदेश में लगातार यात्रा करनी होगी और जरूरत पड़ने पर टीम की रणनीतिक बैठकों में भी हिस्सा लेना होगा.

BCCI को 3 महीने की रिपोर्ट सौंपना: भारतीय टीम कैसा प्रदर्शन कर रही है, इसका पूरा हिसाब-किताब चयनकर्ता को रखना होगा. उन्हें हर तीन महीने में टीम के प्रदर्शन की एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार करके BCCI की अपैक्स काउंसिल के सामने पेश करनी होगी.

प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया के सवालों के जवाब देना: जब भी टीम इंडिया का चयन होगा, तब चयनकर्ताओं को मीडिया के सामने आना होगा. उन्हें प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों को यह समझाना होगा कि किसी खिलाड़ी को टीम में क्यों चुना गया है या क्यों बाहर किया गया है.

टीम इंडिया के कप्तानों की नियुक्ति करना: यह चयन समिति की सबसे बड़ी पावर होगी. चयनकर्ता ही तय करेंगे कि टेस्ट, वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय जैसे अलग-अलग फॉर्मेट में भारतीय टीम की कप्तानी किस खिलाड़ी को सौंपी जानी चाहिए.

सेलेक्टर पद के लिए ये होगी योग्यता और अनुभव

बीसीसीआई के नियमों के अनुसार, टीम इंडिया का नया सिलेक्टर बनने के लिए उम्मीदवार के पास तगड़ा क्रिकेटिंग अनुभव होना जरूरी है. आवेदन करने वाले खिलाड़ी ने भारत के लिए कम से कम 7 टेस्ट मैच या 10 वनडे के साथ 20 फर्स्ट-क्लास च खेले हों या फिर उनके नाम कम से कम 30 फर्स्ट-क्लास मैच खेलने का अनुभव होना चाहिए. इसके साथ ही, खिलाड़ी को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लिए हुए कम से कम 5 साल पूरे हो चुके हों. बोर्ड ने यह भी साफ किया है कि यदि कोई व्यक्ति पहले ही BCCI की किसी क्रिकेट कमेटी में कुल मिलाकर 5 साल तक सदस्य रह चुका है, तो वह इस पद के लिए दोबारा पात्र नहीं होगा.

14 अक्टूबर तक कर सकेंगे आवेदन

BCCI ने इस भर्ती में सिर्फ 1 पद निकाला है. जो भी पूर्व खिलाड़ी इस पद के लिए जरूरी योग्यता पूरी करते हैं, वे 14 अक्टूबर, 2026 को शाम 5:00 बजे तक ऑनलाइन लिंक के जरिए अपना आवेदन जमा कर सकते हैं. इसके बाद बीसीसीआई सभी आवेदनों की जांच (स्क्रीनिंग) करेगी और चुने गए उम्मीदवारों को अंतिम चयन के लिए पर्सनल इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा.

यह भी पढ़ें: स्मृति मंधाना को ही बनना चाहिए टीम इंडिया का अगला कप्तान, ये 3 कारण दे रहे हैं इस बात की गवाही

 

 

Continue reading on the app

केन्या में इबोला का पहला मामला सामने आया, संक्रमित मरीज की मौत

नैरोबी, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। केन्या ने मंगलवार को देश में बुंडिबुग्यो इबोला वायरस डिजीज (ईवीडी) के पहले आयातित मामले की पुष्टि की। संक्रमित मरीज की एक दिन पहले नैरोबी के एक अस्पताल में मौत हो गई थी। केन्या के स्वास्थ्य अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

स्वास्थ्य कैबिनेट सचिव एडेन डुआले ने एक बयान में बताया कि मृतक केन्याई नागरिक था और पिछले सात वर्षों से कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (डीआरसी) में रह रहा था।

उन्होंने बताया कि मरीज करीब एक महीने पहले बीमार पड़ा था और डीआरसी में रहते हुए कई अस्पतालों में उसका इलाज कराया गया। इसके बाद वह सड़क मार्ग से डीआरसी से युगांडा की राजधानी कंपाला पहुंचा। वहां से उसने जाम्बोजेट की उड़ान संख्या 8523 से यात्रा की और 3 अक्टूबर को नैरोबी पहुंचा।

बयान के मुताबिक, एक रिश्तेदार उसे सीधे जोमो केन्याटा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से नैरोबी अस्पताल ले गया, जहां उसे तत्काल आइसोलेशन सुविधा में रखा गया।

मरीज में बुखार, ठंड लगना, अत्यधिक थकान और कमजोरी, मांसपेशियों में दर्द, निगलने में तकलीफ, गले में खराश और इंजेक्शन लगाए जाने वाली जगहों पर त्वचा के नीचे रक्तस्राव जैसे लक्षण थे।

डुआले ने बताया कि मरीज की स्थिति और डीआरसी की यात्रा के इतिहास को देखते हुए डॉक्टर ने वायरल हेमरेजिक फीवर की आशंका जताई और जांच के लिए नमूना लिया। नेशनल वायरोलॉजी रेफरेंस लैबोरेटरी और केन्या मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट (केईएमआरआई) की प्रयोगशाला, दोनों में जांच के दौरान नमूना बुंडिबुग्यो इबोला वायरस डिजीज के लिए पॉजिटिव पाया गया।

डुआले के अनुसार, मरीज का इलाज किया गया, लेकिन सोमवार रात उसकी मौत हो गई। उन्होंने मृतक के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

उन्होंने कहा कि मृतक का सुरक्षित और सम्मानजनक अंतिम संस्कार सुनिश्चित करने की तैयारियां जारी हैं और सार्वजनिक स्वास्थ्य मानकों के अनुरूप अंतिम संस्कार मंगलवार को किए जाने की योजना है।

स्वास्थ्य अधिकारियों ने मृतक के संपर्क में आए 28 लोगों की पहचान की है। इनमें उसके परिवार के सदस्य और इलाज करने वाले स्वास्थ्यकर्मी शामिल हैं। इसके अलावा, उसी उड़ान में यात्रा करने वाले 23 अन्य यात्रियों और चालक दल के चार सदस्यों का भी पता लगाया जा रहा है। जोखिम वाले लोगों के लिए क्वारंटीन की व्यवस्था की जा रही है।

डुआले ने कहा कि मई 2026 में डीआरसी के इटुरी प्रांत में बुंडिबुग्यो स्ट्रेन से इबोला का प्रकोप शुरू होने के बाद से केन्या ने इस बीमारी को लेकर सतर्कता का उच्च स्तर बनाए रखा है।

उन्होंने लोगों से घबराने की अपील करते हुए कहा कि बीमारी के प्रसार को रोकने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं मौजूद हैं। उन्होंने लोगों को बार-बार हाथ धोने या अल्कोहल आधारित हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने और उन देशों से आने वाले बीमार लोगों के निकट संपर्क से बचने की सलाह दी, जहां इबोला का सक्रिय संक्रमण है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोगों के सवालों के जवाब के लिए एक टोल-फ्री हेल्पलाइन भी शुरू की है। मंत्रालय ने कहा है कि स्थिति से जुड़ी नई जानकारी उपलब्ध होने पर जनता को लगातार इसकी जानकारी दी जाएगी।

--आईएएनएस

डीएससी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

रिकॉर्ड 102 खिताब... नोवाक जोकोविच चीन में बने चैंपियन, फेडरर के महारिकॉर्ड से एक कदम दूर

Novak Djokovic wins china open title seventh time: नोवाक जोकोविच ने चीनी ओपन के फाइनल में एलेक्स डी मिनौर के चोट के कारण हटने पर रिकॉर्ड सातवां खिताब अपने नाम कर लिया. इस जीत के साथ एटीपी सिंगल्स में उनके कुल 102 खिताब हो गए हैं, जो रोजर फेडरर के 103 के रिकॉर्ड से मात्र एक कदम दूर हैं. चीन ओपन में अपना अजेय रथ 34-0 पर पहुंचाने वाले जोकोविच का यह लगातार 21वां साल है जब उन्होंने कम से कम एक सिंगल्स खिताब अपने नाम किया है. Tue, 6 Oct 2026 20:17:28 +0530

  Videos
See all

Punjab News : चंडीगढ़ में CBI की रेड जारी, कोठी नंबर 50 समेत कई जगहों पर जांच जारी | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-06T14:44:25+00:00

Government School Collapse: जर्जर स्कूल की छत गिरी, क्लास में बैठे 3 बच्चे घायल । R Bharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-06T14:45:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers