पंजाब CM के कैंप कार्यालय में CBI की छापेमारी, OSD राजबीर घुमन से जुड़ा है केस
Punjab CM: पंजाब में मंगलवार देर शाम केंद्रीय जांच एजेंसी (CBI) की कार्रवाई हुई. सीबीआई ने एक साथ कई स्थानों पर दबिश दी. इसमें प्रमुख है चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री भगवंत मान का कैंप ऑफिस. मुख्यमंत्री भगवंत मान के OSD राजबीर घुमन से जुड़े मामले में CBI ने चंडीगढ़ के सेक्टर 2 इलाके में मकान नंबर 50 पर छापेमारी की है. इसके अलावा मोहाली में एक आईएएस अधिकारी का आवास पर भी रेड बताई जा रही है.
सीबीआई की टीम चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री के कैंप ऑफिस की 50 नंबर कोठी पहुंची. इसके अलावा मोहाली के फेज-11 में एक आईएएस अधिकारी के घर पर भी टीम के पहुंचने की सूचना है. संगरूर के घराचों समेत पंजाब के कुछ अन्य स्थानों पर भी सीबीआई की कार्रवाई की जानकारी सामने आई है. एक साथ कई ठिकानों पर जांच एजेंसी की मौजूदगी से पंजाब में इस कार्रवाई को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. खास बात यह है कि कार्रवाई में राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों से जुड़े ठिकानों के नाम सामने आ रहे हैं. हालांकि, सीबीआई की ओर से फिलहाल इन सभी स्थानों पर की गई कार्रवाई के उद्देश्य या जांच के विषय को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है.
#WATCH | Chandigarh: CBI conducts raids at House Number 50 in Chandigarh's Sector 2 area, in connection with Punjab CM Bhagwant Mann's OSD Rajbir Ghuman case.
— ANI (@ANI) October 6, 2026
Punjab CM Bhagwant Mann tweets, "A CBI raid was conducted at my camp office. Now, the ED and CBI will be misused in… pic.twitter.com/3csu2GSIRB
क्या बोले सीएम मान?
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि मेरे कैंप ऑफिस में CBI की छापेमारी हुई. अब पंजाब सरकार और मुझे बदनाम करने के लिए पंजाब में ED और CBI का गलत इस्तेमाल किया जाएगा.
क्या है OSD का केस?
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के OSD राजबीर सिंह घुम्मन से जुड़े मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने 5 अक्टूबर 2026 को CBI जांच के आदेश दिए हैं. यह मामला ED की उस जांच से सामने आया, जिसमें एक हाउसिंग सोसाइटी और चेंज ऑफ लैंड यूज (CLU) मंजूरी से जुड़े कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच की जा रही थी. ED ने पंजाब पुलिस के DGP को तीन पत्र लिखकर घुम्मन और उनके कथित सहयोगियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी. एजेंसी के आरोपों के मुताबिक, मामले में सरकारी अधिकारियों के ट्रांसफर-पोस्टिंग को प्रभावित करने, CLU और अन्य सरकारी कामों में कथित तौर पर पैसे लेने, सरकारी गोपनीय दस्तावेजों तक पहुंच और दूसरे सरकारी लाभ दिलाने के लिए बिचौलियों के इस्तेमाल की बात सामने आई.
नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने बढ़ाई यात्री सुविधाएं, विंटर शेड्यूल से पहले ट्रांसपोर्ट और हॉस्पिटैलिटी नेटवर्क मजबूत
नवी मुंबई, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (एएएचएल) द्वारा संचालित नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (एनएमआईए) ने आगामी विंटर फ्लाइट शेड्यूल को ध्यान में रखते हुए यात्री सुविधाओं, परिवहन नेटवर्क, ट्रांजिट हॉस्पिटैलिटी और एयरलाइन सपोर्ट सेवाओं का विस्तार किया है। यह तैयारी ऐसे समय में की जा रही है जब क्षमता संबंधी दबाव झेल रहे छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट (सीएसएमआईए) से अधिक उड़ानों को नवी मुंबई एयरपोर्ट की ओर स्थानांतरित किए जाने की योजना है।
भारत के सबसे बड़े ग्रीनफील्ड हवाईअड्डों में शामिल एनएमआईए यात्री अनुभव को बेहतर बनाने के लिए डिजिटल आर्ट प्रोग्राम और विशेष अनुभव क्षेत्र (एक्सपीरियंस जोन) भी विकसित कर रहा है, ताकि यात्रियों को अधिक आरामदायक और आकर्षक माहौल मिल सके।
यह सभी तैयारियां 25 अक्टूबर 2026 से 27 मार्च 2027 तक चलने वाले विंटर शेड्यूल से पहले की जा रही हैं।
परिवहन सुविधाओं के विस्तार के तहत महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) 7 अक्टूबर से इलेक्ट्रिक ई-शिवाई बस सेवा शुरू करेगा। ये बसें एयरपोर्ट को दादर, बोरीवली और पुणे से जोड़ेंगी। इनके किराए क्रमशः 170 रुपए, 210 रुपए और 450 रुपए निर्धारित किए गए हैं। 12 वर्ष से कम आयु के बच्चों और नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड के साथ यात्रा करने वाली महिलाओं को आधा किराया देना होगा।
निजी बस सेवा चलो प्रतिदिन 21 सेवाएं उपलब्ध करा रही है, जो एयरपोर्ट को मारोल, बांद्रा, दादर और कोलाबा से जोड़ती हैं। वहीं नवी मुंबई म्युनिसिपल ट्रांसपोर्ट (एनएमएमटी) एयरपोर्ट के लिए सात समर्पित मार्गों पर सेवाएं संचालित कर रहा है।
भारत टैक्सी 10 अक्टूबर से एयरपोर्ट पर अपनी सेवाएं शुरू करेगी और शुरुआती चरण में 40 वाहनों तक की सुविधा उपलब्ध होगी। इसके अलावा सिटीफ्लो, आर्या और चालो मिलकर एनएमआईए और सीएसएमआईए के बीच हर घंटे निःशुल्क शटल सेवा भी संचालित करेंगे।
एयरपोर्ट का कुल परिवहन नेटवर्क काफी व्यापक बनाया गया है, जिसमें 3,787 ऐप-आधारित टैक्सियां, 184 कार रेंटल वाहन, 171 ऑटो-रिक्शा और 547 बसें शामिल हैं।
रेल और सड़क संपर्क के लिहाज से एनएमआईए को पनवेल, तारघर और बामनडोंगरी उपनगरीय रेलवे स्टेशनों से जोड़ा गया है। साथ ही अटल सेतु और सायन-पनवेल हाइवे जैसे प्रमुख सड़क मार्गों से भी इसकी कनेक्टिविटी मजबूत की गई है।
यात्रियों की सुविधा के लिए टर्मिनल-1 के भीतर 80 कमरों वाला स्वर्ल ट्रांजिट होटल अक्टूबर के मध्य में शुरू किया जाएगा। यहां चार घंटे के अल्पकालिक ठहराव से लेकर रात्रि विश्राम तक की सुविधा उपलब्ध होगी। होटल में शॉवर, वर्कस्टेशन, वाई-फाई और 24 घंटे भोजन सेवा जैसी सुविधाएं भी होंगी।
इसके अलावा, गुवाहाटी के लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे (एलजीबीआईए) पर भी 21 कमरों वाली स्वर्ल संपत्ति विकसित करने की योजना है।
एयरलाइन संचालन के समर्थन के लिए ताजसैट्स की फ्लाइट किचन सुविधा भी सक्रिय है। यह प्रतिदिन 40 से अधिक प्रस्थान उड़ानों को सेवाएं देती है और फिलहाल 7,500 भोजन प्रतिदिन तैयार करने की क्षमता रखती है। मांग बढ़ने पर इसे बढ़ाकर 15,000 भोजन प्रतिदिन किया जा सकेगा।
यह सुविधा घरेलू और अंतरराष्ट्रीय एयरलाइनों दोनों को सेवा देती है तथा विदेशी एयरलाइनों के लिए स्थानीय स्तर पर भोजन आपूर्ति भी उपलब्ध कराती है। उल्लेखनीय है कि ताजसैट्स को विमानन खानपान क्षेत्र में चार दशक से अधिक का अनुभव है और वह सीएसएमआईए में भी इसी प्रकार की सेवाएं प्रदान करती है।
--आईएएनएस
डीबीपी
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









