Responsive Scrollable Menu

हम्मामी के हमले में फ्रैक्चर हो गई थी कैप्टन मच्छार का खोपड़ी, जानें उन्हें कहां-कहां आई चोट

फ्लाईदुबई की फ्लाइट में हुए आतंकी हमले में घायल हुए रियल हीरो कैप्टन स्मित मच्छार के स्वास्थ्य से जुड़ी नई जानकारी सामने आई है. ओमान के को-पायलट हम्मामी ने कैप्टन स्मित की खोपड़ी पर भी अटैक किया था, जिस वजह से उनके सिर पर फ्रैक्चर हो गया था. बता दें, फ्लाइट दुबई से इजराइल के तेल अवीव जा रही थी. 

सऊदी के डॉक्टरों ने किया इलाज

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हम्मामी के हमले में स्मित को डिप्रेस्ड फ्रैक्चर हो गया था. सऊदी अरब में उनका इमरजेंसी इलाज किया गया. बता दें, लैंडिंग के बाद सऊदी अरब में ही डॉक्टरों ने पहले उनके डिप्रेस्ड फ्रैक्चर का इलाज किया और फिर संयुक्त अरब अमीरात के लिए ट्रांसफर कर दिया. 

क्या होता है डिप्रेस्ड फ्रैक्चर?

अब सवाल आता है कि आखिर डिप्रेस्ड फ्रैक्चर होता क्या है. यह वह सिचुएशन होती है, जब खोपड़ी टूट जाती है और हड्डी का एक टुकड़ा मस्तिष्क की ओर यानी अंदर घुस जाता है. यह खोपड़ी का टूटा हुआ, वह हिस्सा होता है जो आसपास की सामान्य हड्डी से नीचे बैठ जाता है. यह गंभीर चोट है क्योंकि हड्डी मस्तिष्क पर दबाव डाल सकती है या फिर उसे घायल कर सकती है. इसलिए इसे अक्सर चिकित्सा देखभाल या फिर सर्जरी की जरूरत होती है.

स्मित को कहां-कहां चोटें आईं?

पायलट स्मित को कई सारे चोटें आईं हैं, जिनमें उनके अंगों, पेट और छाती शामिल हैं. राहत की बात है कि स्मित की हालत में अब सुधार आ रहा है. कैप्टन स्मित को उन्नत चिकित्साई देखभाल के लिए पिछले सप्ताह सऊदी अरब से आबू धाबी तक हवाई मार्ग से ले जाया गया था. उनको सैन्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. यहां डॉक्टरों की एक स्पेशल टीम उनकी सेहत का ख्याल रख रही है.  अधिकारियों ने स्मित के परिवार को अस्पताल में उनसे मिलने की अनुमति दी है. इसके साथ ही उनके नियमित स्वास्थ्य अपडेट के बारे में भी उनको बताया जा रहा है. 

घायल होने के बाद भी खोला गेट 

खास बात है कि स्मित मच्छार ने कैप्टन के दर्द और तेजी से खून बहने के बाद भी संघर्ष किया और कॉकपिट के दरवाजे को खोलने में कामयाब रहे. इससे क्रू मेंबर्स और यात्रियों को अंदर आने का मौका मिल गया. उन्होंने तुरंत ही को-पायलट को कंट्रोल किया और एक्स्ट्रा पायलट्स ने फ्लाइट की सऊदी में इमरजेंसी लैंडिंग करवाई.   

 

Continue reading on the app

IND vs WI 1st T20: भारत ने जीता टॉस, वेस्टइंडीज पहले करेगी बैटिंग, टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में काफी बदलाव, इस खिलाड़ी का हुआ डेब्यू

IND vs WI 1st T20I: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है, यानी वेस्टइंडीज की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरेगी. इस मुकाबले में टीम इंडिया की ओर से नमन धीर को डेब्यू करने का मौका मिला है. भारत की प्लेइंग11 में काफी बदलाव देखने को मिला है, जहां मयंक यादव की टीम में वापसी हुई है, वहीं वैभव सूर्यवंशी को बाहर बैठाया गया है. इस मैच में अभिषेक शर्मा और सजू सैमसन ओपनिंग करते नजर आएंगे.

टॉस जीतकर गेंदबाजी करने के फैसले पर क्या बोले श्रेयस अय्यर?

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 मैच में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. अय्यर ने टॉस के इस दौरान कहा, "यहां की पिच मिली-जुली (काली और लाल) मिट्टी की है. मैच में थोड़ी ओस भी देखने को मिलेगी. हमारा सफर काफी थका देने वाला रहा. हम कल (जापान) रात ही यहां पहुंचे और आज मैच के लिए मैदान पर उतर गए हैं, लेकिन हम पूरी तरह से अपने जोन में हैं."

श्रेयस अय्यर ने आगे कहा, "वेस्टइंडीज की टीम कमाल की रही है, उन्होंने पिछले कुछ सालों में टी20 क्रिकेट में अपना दबदबा बनाया है. उनके पास शानदार बल्लेबाजी और बेहतरीन ऑलराउंडर्स हैं. हम इस कड़े मुकाबले के लिए पूरी तरह तैयार हैं." श्रेयस अय्यर ने बताया कि नीतीश कुमार रेड्डी, वैभव सूर्यवंशी, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को प्लेइंग 11 में मौका नहीं मिला है, 

ऐसी है भारत और वेस्टइंडीज की प्लेइंग 11

भारतीय टीम की प्लेइंग 11: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (डब्ल्यू), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (सी), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नमन धीर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, मयंक यादव.

वेस्टइंडीज की प्लेइंग 11: शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), कामिल पूरन, शिम्रोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, मैथ्यू फोर्ड, रोस्टन चेज़, अकील होसेन, शमर स्प्रिंगर, शमर जोसेफ.

 अपडेट जारी है...

Continue reading on the app

  Sports

श्रेयस अय्यर का तूफानी शतक, भारत को सीरीज में बढ़त, पहले टी20 में वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया

India beat West Indies 1st T20: वेस्टइंडीज की टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल सकी. 19.1 ओवर में मेहमान टीम 171 रन पर ढेर हो गई. जवाब में भारत ने कप्तान श्रेयस अय्यर के नाबाद शतक के दम पर मुकाबले को 8 विकेट से जीतकर 5 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली. भारत इस टारगेट को 14.4 ओवर में हासिल कर लिया. Tue, 6 Oct 2026 22:17:54 +0530

  Videos
See all

Breaking News | किंग्सवे कैंप के थाने में राहुल और प्रियंका #ytshorts #shorts #rahulgandhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-06T16:38:34+00:00

Congress Protest Today News : राहुल गांधी और प्रियंका को लेकर किंग्सवे कैंप पहुंची दिल्ली पुलिस #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-06T16:44:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers