भारतीय वायुसेना को मिला नया चीफ, कारगिल युद्ध में पाकिस्तानियों को कर दिया था पस्त
इंडियन एयरफोर्स के वाइस एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित को भारतीय एयरफोर्स का नया प्रमुख चुन लिया गया है. दीक्षित इंडियन एयरफोर्स के अत्यंत अनुभवी और प्रतिष्ठित अधिकारी हैं. वर्तमान में वे भारतीय एयरफोर्स के 51वें वाइस एयर चीफ ऑफ स्टाफ के रूप में कार्यरत हैं. भारतीय वायुसेना के प्रमुख के रूप में वे 31 अक्टूबर को पदभार ग्रहण करेंगे. वे 1 जुलाई 2026 को ही वाइस एयर चीफ मार्शल नियुक्त हुए थे.
हम्मामी के हमले में फ्रैक्चर हो गई थी कैप्टन मच्छार का खोपड़ी, जानें उन्हें कहां-कहां आई चोट
फ्लाईदुबई की फ्लाइट में हुए आतंकी हमले में घायल हुए रियल हीरो कैप्टन स्मित मच्छार के स्वास्थ्य से जुड़ी नई जानकारी सामने आई है. ओमान के को-पायलट हम्मामी ने कैप्टन स्मित की खोपड़ी पर भी अटैक किया था, जिस वजह से उनके सिर पर फ्रैक्चर हो गया था. बता दें, फ्लाइट दुबई से इजराइल के तेल अवीव जा रही थी.
सऊदी के डॉक्टरों ने किया इलाज
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हम्मामी के हमले में स्मित को डिप्रेस्ड फ्रैक्चर हो गया था. सऊदी अरब में उनका इमरजेंसी इलाज किया गया. बता दें, लैंडिंग के बाद सऊदी अरब में ही डॉक्टरों ने पहले उनके डिप्रेस्ड फ्रैक्चर का इलाज किया और फिर संयुक्त अरब अमीरात के लिए ट्रांसफर कर दिया.
क्या होता है डिप्रेस्ड फ्रैक्चर?
अब सवाल आता है कि आखिर डिप्रेस्ड फ्रैक्चर होता क्या है. यह वह सिचुएशन होती है, जब खोपड़ी टूट जाती है और हड्डी का एक टुकड़ा मस्तिष्क की ओर यानी अंदर घुस जाता है. यह खोपड़ी का टूटा हुआ, वह हिस्सा होता है जो आसपास की सामान्य हड्डी से नीचे बैठ जाता है. यह गंभीर चोट है क्योंकि हड्डी मस्तिष्क पर दबाव डाल सकती है या फिर उसे घायल कर सकती है. इसलिए इसे अक्सर चिकित्सा देखभाल या फिर सर्जरी की जरूरत होती है.
स्मित को कहां-कहां चोटें आईं?
पायलट स्मित को कई सारे चोटें आईं हैं, जिनमें उनके अंगों, पेट और छाती शामिल हैं. राहत की बात है कि स्मित की हालत में अब सुधार आ रहा है. कैप्टन स्मित को उन्नत चिकित्साई देखभाल के लिए पिछले सप्ताह सऊदी अरब से आबू धाबी तक हवाई मार्ग से ले जाया गया था. उनको सैन्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. यहां डॉक्टरों की एक स्पेशल टीम उनकी सेहत का ख्याल रख रही है. अधिकारियों ने स्मित के परिवार को अस्पताल में उनसे मिलने की अनुमति दी है. इसके साथ ही उनके नियमित स्वास्थ्य अपडेट के बारे में भी उनको बताया जा रहा है.
घायल होने के बाद भी खोला गेट
खास बात है कि स्मित मच्छार ने कैप्टन के दर्द और तेजी से खून बहने के बाद भी संघर्ष किया और कॉकपिट के दरवाजे को खोलने में कामयाब रहे. इससे क्रू मेंबर्स और यात्रियों को अंदर आने का मौका मिल गया. उन्होंने तुरंत ही को-पायलट को कंट्रोल किया और एक्स्ट्रा पायलट्स ने फ्लाइट की सऊदी में इमरजेंसी लैंडिंग करवाई.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation











