Responsive Scrollable Menu

चेक बाउंस केस में राजपाल यादव की बढ़ी मुश्किलें:कोर्ट ने 4 फरवरी तक सरेंडर करने का आदेश दिया, अगली सुनवाई 5 फरवरी 2026 को होगी

बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव को दिल्ली हाईकोर्ट ने चेक बाउंस के आरोपों से जुड़े मामलों में सरेंडर करने का निर्देश दिया है। अदालत ने यह फैसला इस बात के बाद लिया है कि वे बार-बार अदालत द्वारा तय किए गए सेटलमेंट भुगतान की समयसीमा को भूलते रहे और दिये गये वादों का पालन नहीं किया। क्या था मामला? यह विवाद Section 138 के तहत दर्ज चेक बाउंस मामलों से जुड़ा है, जिसमें राजपाल यादव और उनकी पत्नी के खिलाफ एक कंपनी ने शिकायत की थी कि उन्होंने चेक के ज़रिये भुगतान नहीं किया। पहले उन्हें 6 महीने की सजा सुनाई गई थी, और बाद में हाईकोर्ट ने सजा को निलंबित कर दिया था ताकि वे समझौता कर सकें। अदालत ने क्या कहा? समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक हाईकोर्ट ने कहा कि अदालत ने कई बार समय बढ़ाया और समझौते का मौका दिया, लेकिन बार-बार समयसीमा पार होने के बाद वे भुगतान नहीं कर पाए। अदालत ने उक्त भुगतान का भरोसा अब आगे नहीं रखने का निर्णय लिया। न्यायमूर्ति स्वराणा कांता शर्मा ने कहा कि ऐसे बार-बार वादे करने का तरीका अदालत की सहानुभूति का दुरुपयोग है और यह स्वीकार्य नहीं है। क्या निर्देश दिए गए? * अदालत ने पहले दिये गये संरक्षण आदेश को वापस ले लिया। * कोर्ट ने कहा कि अब राजपाल यादव 4 फरवरी 2026 तक संबंधित जेल अधीक्षक के समक्ष सरेंडर करें। * अदालत ने कहा कि जो राशि पहले जमा की गई थी, वह शिकायतकर्ता कंपनी को जारी की जाए। * मुकदमे की अगली सुनवाई 5 फरवरी 2026 को होगी, जिसमें सभा के पालन की रिपोर्ट मांगी जाएगी।

Continue reading on the app

पवन सिंह ने लाइव शो में शादी का ऑफर दिया:बोले- काला हूं, सुंदर नहीं हूं...मगर संस्कारी और टिकाऊ हूं; एक्ट्रेस ने जवाब दिया

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह ने एक एक्ट्रेस को शादी का ऑफर दिया है। वह एक लाइव शो में थे। एक्ट्रेस और पवन सिंह के बीच सवाल-जवाब हो रहा था। एक्ट्रेस ने कहा- वह लड़का खोज रही हैं। इस पर पवन सिंह ने खुद का ही प्रपोजल उन्हें दे डाला सोशल मीडिया पर 3:26 मिनट की एक क्लिप सामने आई है। पवन सिंह स्टेज पर एक एक्ट्रेस के साथ खड़े हैं। उससे पूछते हैं- 'आपकी शादी हो गई?' वह कहती हैं, 'जी अभी तो नहीं। ढूंढ रहे हैं कोई लड़का। कोई लड़का ढूंढ रहे हैं, सुंदर, सुशील, टिकाऊ, जुझारु, संस्कारी, कमाऊ। कोई हो तो बताओ।' जवाब देते हुए पवन सिंह ने कहा- 'कोई हो तो क्या बताना है, सामने दिख रहा है, आप देख लीजिए। चुन लीजिए, इसमें क्या है क्या नहीं है। किस चीज की कमी है ये भी बता दीजिए। सांवला हूं, काला हूं, कमासुत हूं ही। सुंदर नहीं हूं, संस्कार है। टिकाऊ हूं। फैशन के जमाने में गारंटी नहीं भइया। सिर्फ वारंटी। लेकिन इतना जरूर बोलूंगा कि ये लड़का टिकाऊ ही है। अब सामने वाला न ठीक हो तो उसकी बात ही अलग है। लेकिन मैं टिकाऊ हूं। मैं टिकाऊ हूं, था और रहूंगा।' 2 फोटो देखिए… पवन सिंह बोले- अब जमाना उल्टा हो गया एक्ट्रेस ने कहा- 'आजकल के लड़के तो आपको पता है। सुबह कहते हैं हाय और शाम को कहते हैं बाय। लेकिन जमाना उल्टा हो गया है। यहां शाम को कहते हैं हाय और सुबह कहते हैं बाय।' इस पर पवन सिंह बोले- 'लड़के? लेकिन आजकल लड़कियां भी न, यहां बोलती हैं कि आई लव यू, ठीक है। बाबू मैं मंदिर से पूजा करके आ रही हूं। लेकिन वो बाबू की जो बाबू हैं, वो मंदिर नहीं गईं, कहीं और चली गईं। अब देखिए कमी ढूंढेगी तो इधर भी मिलेगा, इधर (एक्ट्रेस की तरफ) भी मिलेगा। इसलिए लंबे रेस का घोड़ा बनने के लिए दोनों को अच्छा रहना पड़ेगा।' बर्थडे पर उठी थी तीसरी शादी की चर्चा पवन सिंह ने दो शादियां की हैं। पहली शादी उनकी नीलम सिंह से हुई थी, जिनकी 2015 में मौत हो गई थी। इसके बाद 2018 में ज्योति सिंह से की, जिनसे तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है। उनकी दूसरी पत्नी ने एक्टर पर घरेलू हिंसा और दो बार अबॉर्शन कराने का आरोप लगाया था। 2021 में तलाक फाइल किया था। हालांकि पिछले एक साल से वह एक्टर से उन्हें अपनाने के लिए कह रही हैं। 5 जनवरी को पवन सिंह का 40वां बर्थडे था। उन्होंने लखनऊ में केक काटा। अगले दिन एक वीडियो सामने आया। जिसमें एक लड़की सिंदूर और लाल चूड़े में पवन सिंह के साथ दिख रही थी। लड़की पवन सिंह के काफी नजदीक खड़ी थी। पवन सिंह लड़की के हाथ से कुछ अलग अंदाज में केक भी खा रहे थे। पवन सिंह के साथ दिख रही लड़की भोजपुरी फिल्म की एक्ट्रेस महिमा सिंह हैं, जो उत्तर प्रदेश के बांदा जिले की रहने वाली हैं। वे पवन सिंह के साथ एक भोजपुरी मूवी में काम कर रही हैं, जिसका एक गाना ‘बानी लइका’ 4 अक्टूबर को रिलीज भी हुआ था। तस्वीर सामने आने के बाद चर्चा उठी कि क्या पवन सिंह ने तीसरी शादी कर ली है। हालांकि परिवार वालों ने इसे नकार दिया। दैनिक भास्कर रिपोर्टर ने तीसरी शादी के बारे में पवन सिंह के चाचा अशोक सिंह से बातचीत की। उन्होंने इस खबर को बेबुनियाद बताया। हालांकि, उन्होंने ज्योति सिंह से चल रहे तलाक के मामले में फैसला आने तक इंतजार करने को कहा। पवन सिंह का अक्षरा सिंह संग अफेयर पवन सिंह का अक्षरा सिंह के साथ भी अफेयर था। एक्ट्रेस ने इस बारे में कई बार खुलकर बात की थी। बताया था कि वह एक पत्नी की तरह उनका ख्याल रखती थीं। लेकिन एक्टर उन्हें मारते-पीटते थे। जब एक्टर की दूसरी शादी हुई तो इनका रिश्ता खत्म हो गया था। दावा किया था कि एक्टर ने उनसे एक कॉन्ट्रेक्ट साइन करवाया था। उनके बीच कॉन्ट्रेक्चुअल रिलेशनशिप था। साथ ही बताया था कि कि एक्टर की पूर्व गर्लफ्रेंड ने इनके कारण ही सुसाइड किया था। इसके अलावा, आरोप लगाया था कि पवन सिंह ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी और कहा था कि इंडस्ट्री में काम नहीं मिलेगा। पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह बोलीं- शादी हो या तलाक, दोनों में औरत ही बेघर होती है “शादी करो या तलाक दो, दोनों ही मामले में औरत ही अपना घर खोती है। एक आदमी कभी बेघर नहीं होता है।” इस पोस्ट के जरिए भोजपुरी स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने अपना दर्द बयां किया। तीन दिन पहले उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल स्टोरी शेयर की, जिसमें लिखा है ‘अपनी बेटी की शादी उस शख्स से करना, जिसमें फैसले लेने की काबिलियत हो, वरना अक्सर मां के लाडले बेटे घर नहीं बसा पाते और इल्जाम लड़की पर लगाते हैं।’ दरअसल, भोजपुरी स्टार पवन सिंह हाल ही में मिस्ट्री गर्ल के साथ पार्टी में शामिल हुए थे। जिसके बाद उनकी तीसरी शादी की चर्चा तेज है। जिसके बाद ज्योति सिंह सोशल मीडिया पर लगातार भावुक पोस्ट साझा कर रही हैं। --------------------- यह खबर भी पढ़िए:- बच्चों ने पूछा- क्या शंकराचार्य के मठ पर बुलडोजर चलेगा:अविमुक्तेश्वरानंद बोले- हिंदुओं को डराने का प्रयास किया जा रहा प्रयागराज माघ मेले में विवाद के बाद से शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती प्रदेश सरकार पर लगातार हमलावर हैं। मंगलवार को उन्होंने गुरुकुल में पढ़ने वाले बच्चों के एक सवाल का जिक्र किया। शंकराचार्य ने कहा- बच्चे पूछ रहे हैं कि यदि उनके मठ पर बुलडोजर चला दिया गया तो वे कहां पढ़ेंगे? तो कह दूं कि सरकार और प्रशासनिक तंत्र जानबूझकर ऐसी परिस्थितियां उत्पन्न कर रहे हैं, जिससे हिंदू समाज, विशेषकर गुरुकुलों में पढ़ने वाले बालकों के मन में भय पैदा हो रहा है। पढ़ें पूरी खबर…

Continue reading on the app

  Sports

Cricket Law Change: मैच जीतने के बाद भी हार जाएगी टीम, क्रिकेट के कानूनों में क्रांतिकारी बदलाव

अगर कोई टीम आखिरी गेंद पर मैच जीत जाती है लेकिन उसके बाद लापरवाही में कोई ऐसी गलती करती है, जो अंपायर की नजरों में क्रिकेट के कानूनों का उल्लंघन है तो उस मैच का नतीजा बदल सकता है और टीम मैच गंवा देगी. ये कैसे होगा, जानिए इस रिपोर्ट में- Tue, 03 Feb 2026 23:31:58 +0530

  Videos
See all

उत्तराखंड के CM Pushkar Singh Dhami ने Dharampur में पंचमुखी हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-03T18:35:04+00:00

India पर अब-तक कितना Tariff लगा? #aajtak #aajtakdigital #shorts #viral #viralshorts #anjanaomkashyap #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-03T18:36:47+00:00

ये डील नहीं सरेंडर है...' बोले Pramod Tiwari #shortsvideo #aajtak #congress #latestnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-03T18:38:19+00:00

Aaditya Thackeray ने कहा- BJP और Pakistan के बीच बहुत करीबी रिश्ता है #shortsvideo #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-03T18:37:53+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers