Responsive Scrollable Menu

विजय देवरकोंडा संग पहली मुलाकात पर जब रो पड़ीं रश्मिका मंदाना, शादी के बाद स्टार कपल ने खोले लव लाइफ के राज

Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Love story: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने फरवरी 2026 में शादी की थी, मगर उनकी प्रेम कहानी की शुरुआत दोस्ती से हुई थी, जो 2018 की फिल्म 'गीता गोविंदम' के सेट से पनपने लगी थी. हालांकि, दोनों के बीच पहली मुलाकात बड़ी अजीब थी. दरअसल, विजय देवरकोंडा ने रश्मिका मंदाना का पहली मुलाकात में दिल दुखा दिया था. अब स्टार कपल ने अपनी लव स्टोरी के बारे में खुलकर बात की है. वे जल्द ही फिल्म 'राणाबाली' में नजर आएंगे जो 16 अक्टूबर को रिलीज होगी.

Continue reading on the app

2036 ओलिंपिक मेजबानी की रेस में भारत समेत 7 देश:अहमदाबाद के नाम पर दांव; 2027 में शॉर्टलिस्टिंग, 2029 में होगा फैसला

लॉस एंजिल्स 2036 ओलिंपिक की मेजबानी की रेस में भारत समेत 7 देश शामिल हैं। इंटरनेशनल ओलिंपिक कमेटी (IOC) ने मंगलवार को इसकी पुष्टि की। भारत के अलावा कतर, साउथ कोरिया, जर्मनी, हंगरी, तुर्किये और साउथ अफ्रीका ने मेजबानी में रुचि जताई है। भारत ने अहमदाबाद को ओलिंपिक शहर चुना है। अहमदाबाद को 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी भी करनी है। अहमदाबाद में दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम नरेंद्र मोदी स्टेडियम मौजूद है। IOA भारत की दावेदारी आगे बढ़ा रहा 2036 ओलिंपिक के लिए भारत की दावेदारी इंडियन ओलिंपिक एसोसिएशन (IOA) के जरिए आगे बढ़ रही है। IOA ने IOC को लेटर ऑफ इंटेंट सौंपा है। 31 अक्टूबर 2026 तक दूसरे देश भी अपनी रुचि जता सकते हैं। इसके बाद मार्च 2027 में IOC एग्जीक्यूटिव बोर्ड उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्ट तय करेगा। चुने गए देशों के प्रस्तावों में वेन्यू, फाइनेंस, गवर्नेंस और आयोजन क्षमता का आकलन होगा। इसके बाद उम्मीदवारों को अपनी योजनाएं तैयार कर IOC के सामने पेश करने का समय मिलेगा। 2036 ओलिंपिक के मेजबान का फैसला 2029 के मध्य में IOC सेशन में वोटिंग से होगा। इस बार रेस क्यों अलग है? 2036 ओलिंपिक के लिए IOC ने ब्रिस्बेन 2032 की तुलना में ज्यादा खुली और प्रतिस्पर्धी प्रक्रिया अपनाई है। IOC अध्यक्ष कर्स्टी कोवेंट्री ने जून 2025 में पद संभालने के बाद पिछली फास्ट-ट्रैक प्रक्रिया को रोक दिया। अब IOC सदस्य कई उम्मीदवारों में से मेजबान चुनेंगे। नई प्रक्रिया में सिर्फ बड़े या महंगे प्रोजेक्ट के बजाय एथलीटों को केंद्र में रखकर यह देखा जाएगा कि प्रस्तावित शहर खिलाड़ियों के लिए कितना बेहतर गेम्स अनुभव दे सकता है। भारत के सामने कौन-कौन? 2036 ओलिंपिक की रेस में भारत के अलावा कतर, दक्षिण कोरिया, जर्मनी, दक्षिण अफ्रीका, हंगरी और तुर्किये हैं। भारत के लिए सिर्फ 2036 नहीं, 2030 भी अहम भारत की 2036 ओलिंपिक की दावेदारी के साथ 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स भी अहम हैं। भारत ने अहमदाबाद को केंद्र बनाकर 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की औपचारिक दावेदारी पेश की है। अगर मेजबानी मिलती है, तो इन खेलों के जरिए भारत को बड़े बहु-खेल आयोजन की अपनी क्षमता दिखाने का मौका मिलेगा। IOA ने इसके लिए औपचारिक प्रस्ताव भी जमा किया है। अहमदाबाद में बड़े खेल आयोजनों के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर और ट्रेनिंग सुविधाओं की तैयारियों की भी समीक्षा हो रही है। मई 2026 में कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रस्तावित ओलिंपिक से जुड़े खेल ढांचे को लेकर समीक्षा बैठक हुई थी। भारत ने पेरिस ओलिंपिक में 6 मेडल जीते थे...

Continue reading on the app

  Sports

Shreyas Iyer: 28 गेंदों में 50, फिर 14 गेंदों में शतक… लखनऊ में श्रेयस अय्यर का तूफान, कई रिकॉर्ड टूटे

Shreyas Iyer vs West Indies: वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले मैच में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने एक तूफानी शतक जड़ा. उन्होंने नाबाद 102 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई. Tue, 06 Oct 2026 22:38:13 +0530

  Videos
See all

Ye Bharat Ki Baat Hai: Rahul Gandhi को उठाया! | SIR | India Alliance Protest | Delhi | PM Modi #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-06T17:08:58+00:00

Delhi Ncr Earthquake: दिल्ली-NCR में भूकंप के झटके | Delhi NCR Bhukamp News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-06T17:09:49+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers