Responsive Scrollable Menu

‘ओ रोमियो’ की रिलीज पर रोक लगाने की मांग:गैंगस्टर हुसैन उस्तरा की बेटी ने दायर की याचिका, पिता की छवि खराब करने का आरोप

शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की फिल्म ओ रोमियो 13 फरवरी को रिलीज होने वाली है, लेकिन रिलीज से पहले ही यह फिल्म कानूनी विवाद में फंस गई है। गैंगस्टर हुसैन शेख उर्फ उस्तरा की बेटी सनोबर शेख ने सोमवार को मुंबई की सिविल कोर्ट में याचिका दायर कर फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की है। वहीं, इस मामले में 6 फरवरी को सुनवाई होगी। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, सनोबर शेख ने अपनी याचिका में दावा किया है कि यह फिल्म उनके दिवंगत पिता की अनऑथराइज्ड बायोग्राफी है और इसमें उन्हें गलत तरीके से पेश किया गया है। उन्होंने कोर्ट से फिल्म की प्री-स्क्रीनिंग कराने और किसी अधिकारी या कमिश्नर को नियुक्त करने का अनुरोध किया है, जो फिल्म देखकर अपनी रिपोर्ट कोर्ट में पेश कर सके। यह याचिका वकील डीवी सरोज के जरिए निर्माता साजिद नाडियाडवाला, निर्देशक विशाल भारद्वाज और उस किताब के लेखक के खिलाफ दायर की गई है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने उस्तरा को पुलिस का सहयोगी बताया है, फिल्म का ट्रेलर यह धारणा देता है कि वह गैंगस्टर थे। इस तरह का चित्रण झूठा है और इससे याचिकाकर्ता के परिवार की प्रतिष्ठा और सुरक्षा पर गंभीर असर पड़ सकता है। सनोबर ने यह भी कहा कि उनके पिता मुंबई में पत्रकार के रूप में काम करते थे और अपराध रोकने में मदद के लिए मुंबई पुलिस और इंटेलिजेंस ब्यूरो जैसी कई सरकारी एजेंसियों के साथ सहयोग करते थे। उनके इन कार्यों के कारण उनकी जिंदगी हमेशा खतरे में रही। याचिका में बताया गया है कि उस्तरा ने 4 अगस्त 1994 को पुलिस कमिश्नर से बुलेटप्रूफ जैकेट की मांग की थी और उसे मंजूरी भी मिल गई थी। बता दें, ओ रोमियो में शाहिद कपूर उस्तरा की भूमिका में हैं और यह जैदी की किताब माफिया क्वींस ऑफ मुंबई पर बेस्ड है। फिल्म को 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाना है। सोमवार को मेकर्स ने नया गाना 'इश्क का फीवर' रिलीज किया है। इस गाने को अरिजीत सिंह ने गाया है।

Continue reading on the app

वृंदावन के सौंदर्यीकरण किए गए घाटों की अनदेखी से फव्वारे और लाइटें हो रही हैं खराब

वृंदावन के सौंदर्यीकरण किए गए घाटों की अनदेखी से फव्वारे और लाइटें हो रही हैं खराब

Continue reading on the app

  Sports

U19 World Cup 2026: इंग्लैंड ने फाइनल में बनाई जगह, चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल में हराया

इंग्लैंड ने 4 साल बाद फिर से वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बनाई है. इससे पहले इस टीम ने 2022 के अंडर-19 वर्ल्ड कप का फाइनल खेला था, जिसमें उसे भारत के हाथों हार का सामना करना पड़ा था. इस बार भी उसकी टक्कर फाइनल में भारत से हो सकती है. Tue, 03 Feb 2026 20:42:26 +0530

  Videos
See all

Khabardar: Trump की Tariff नीति पर सवाल, भारत की जीत | India US Trade Deal | US Tariffs |Sweta Singh #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-03T15:13:19+00:00

BJP सांसद Nishikant Dubey ने कहा- जनरल जब पद पर हो तो किताब नहीं लिख सकता #shortsvideo #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-03T15:15:25+00:00

Top 100 News: रात की 100 बड़ी खबरें | US Tariffs | Rahul Gandhi | Loksabha | Mamata Banerjee | SIR #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-03T15:08:41+00:00

Congress के कौनसे 8 सांसद हुए निलंबित ? #aajtak #aajtakdigital #shorts #viral #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-03T15:15:55+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers