Responsive Scrollable Menu

Bollywood Wrap Up | Golmaal 5 में Akshay Kumar की एंट्री, विलेन बनकर करेंगे Ajay Devgn से मुकाबला

68वें वार्षिक ग्रैमी अवॉर्ड्स में चैपल रोन ने जैसे ही कदम रखा, कैमरे उनकी ओर मुड़ गए। उन्होंने मुलर (Mugler) द्वारा डिजाइन किया गया एक कस्टम शीयर गाउन पहना था, जिसने सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाओं का तूफान खड़ा कर दिया। बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ का ऐतिहासिक प्रदर्शन जारी है। फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ के करीब पहुंच गई है। वहीं, रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ को अच्छी समीक्षा मिलने के बावजूद 'बॉर्डर 2' की आंधी के कारण बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष करना पड़ रहा है।
..............................................................................................................
Dhurandhar: The Revenge का टीज़र आउट
धुरंधर के ओटीटी और म्यूजिक पार्टनर में बड़ा बदलाव
रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर' के सीक्वल
 का टीज़र आज दोपहर 12:12 बजे रिलीज़ कर दिया गया
टीज़र में रणवीर सिंह 'हमजा अली माजरी' के रूप में लयारी की
 सड़कों पर खून-खराबा और जबरदस्त एक्शन करते नजर आ रहे हैं
इस बार फिल्म नेटफ्लिक्स पर नहीं बल्कि JioHotstar पर स्ट्रीम होगी
साथ ही, संगीत की कमान T-Series ने संभाल ली है
फिल्म 19 मार्च 2026 को 5 भाषाओं में रिलीज़ होगी
..............................................................................................................
'गोलमाल 5' में अक्षय कुमार की एंट्री
विलेन बनकर करेंगे अजय देवगन से मुकाबला
रोहित शेट्टी की सुपरहिट कॉमेडी फ्रेंचाइजी 'गोलमाल 5'
में अक्षय कुमार इस बार मुख्य खलनायक की भूमिका निभाएंगे
अक्षय के साथ ही करीना कपूर खान की भी 'गोलमाल' 
यूनिवर्स में वापसी तय हो गई है। यह फिल्म फैंटेसी 
और कॉमेडी का एक अनोखा मिश्रण होने वाली है
..............................................................................................................
अरिजीत सिंह के गांव 'जियागंज' पहुंचे आमिर खान
संन्यास के बीच 'महा-धमाका' की तैयारी
हाल ही में अरिजीत सिंह द्वारा प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास की घोषणा
 के बाद आमिर खान अचानक उनके गांव (मुर्शिदाबाद) पहुंचे।
रिपोर्ट के अनुसार, अरिजीत सिंह आमिर खान की अगली
 फिल्म के लिए बतौर म्यूजिक डायरेक्टर काम करेंग
आमिर को अरिजीत के घर की छत पर पतंग उड़ाते और
 शतरंज खेलते देखा गया। आमिर वहां बुधवार तक रुकेंगे
..............................................................................................................
शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ पर कानूनी रोक की मांग
फिल्म ‘ओ रोमियो’ कानूनी पचड़े में फंस गई है
दिवंगत गैंगस्टर हुसैन उस्तारा की बेटी सनोबर शेख ने कोर्ट में
 याचिका दायर कर फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की है
उनका दावा है कि फिल्म उनके पिता की छवि खराब कर रही है
अदालत इस मामले में 6 फरवरी को सुनवाई करेगी
..............................................................................................................

Continue reading on the app

‘ओ रोमियो’ की रिलीज पर रोक लगाने की मांग:गैंगस्टर हुसैन उस्तरा की बेटी ने दायर की याचिका, पिता की छवि खराब करने का आरोप

शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की फिल्म ओ रोमियो 13 फरवरी को रिलीज होने वाली है, लेकिन रिलीज से पहले ही यह फिल्म कानूनी विवाद में फंस गई है। गैंगस्टर हुसैन शेख उर्फ उस्तरा की बेटी सनोबर शेख ने सोमवार को मुंबई की सिविल कोर्ट में याचिका दायर कर फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की है। वहीं, इस मामले में 6 फरवरी को सुनवाई होगी। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, सनोबर शेख ने अपनी याचिका में दावा किया है कि यह फिल्म उनके दिवंगत पिता की अनऑथराइज्ड बायोग्राफी है और इसमें उन्हें गलत तरीके से पेश किया गया है। उन्होंने कोर्ट से फिल्म की प्री-स्क्रीनिंग कराने और किसी अधिकारी या कमिश्नर को नियुक्त करने का अनुरोध किया है, जो फिल्म देखकर अपनी रिपोर्ट कोर्ट में पेश कर सके। यह याचिका वकील डीवी सरोज के जरिए निर्माता साजिद नाडियाडवाला, निर्देशक विशाल भारद्वाज और उस किताब के लेखक के खिलाफ दायर की गई है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने उस्तरा को पुलिस का सहयोगी बताया है, फिल्म का ट्रेलर यह धारणा देता है कि वह गैंगस्टर थे। इस तरह का चित्रण झूठा है और इससे याचिकाकर्ता के परिवार की प्रतिष्ठा और सुरक्षा पर गंभीर असर पड़ सकता है। सनोबर ने यह भी कहा कि उनके पिता मुंबई में पत्रकार के रूप में काम करते थे और अपराध रोकने में मदद के लिए मुंबई पुलिस और इंटेलिजेंस ब्यूरो जैसी कई सरकारी एजेंसियों के साथ सहयोग करते थे। उनके इन कार्यों के कारण उनकी जिंदगी हमेशा खतरे में रही। याचिका में बताया गया है कि उस्तरा ने 4 अगस्त 1994 को पुलिस कमिश्नर से बुलेटप्रूफ जैकेट की मांग की थी और उसे मंजूरी भी मिल गई थी। बता दें, ओ रोमियो में शाहिद कपूर उस्तरा की भूमिका में हैं और यह जैदी की किताब माफिया क्वींस ऑफ मुंबई पर बेस्ड है। फिल्म को 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाना है। सोमवार को मेकर्स ने नया गाना 'इश्क का फीवर' रिलीज किया है। इस गाने को अरिजीत सिंह ने गाया है।

Continue reading on the app

  Sports

खुद के बुने जाल में फंसा पाकिस्तान, टी20 विश्व कप विवाद पर अब ब्रॉडकास्टर्स ने भी तानी तलवार!

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच का बायकॉट करने का ऐलान किया है. इसे लेकर मामला अब गंभीर होता जा रहा है. पीसीबी के इस ऐलान के बाद अब आईसीसी ने उसे चेतावनी दी है कि अगर पाकिस्तान टी20 विश्व कप में भारत के साथ मैच नहीं खेलता है तो फिर उसे गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे और ये मामाल कोर्ट में भी जा सकता है. Tue, 3 Feb 2026 18:46:47 +0530

  Videos
See all

Sadhvi Prem Baisa केस को लेकर जांच तेज, कई लोगों से हुई पूछताछ | Death Case | Crime | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-03T13:39:39+00:00

सांसदों ने पूछा, 'यार' कहने में गलत क्या ? #aajtak #aajtakdigital #shorts #viral #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-03T13:38:59+00:00

#shortvideo : अमेरिका संग ट्रेड डील से झूमा रूपया | India-US Trade Deal | PM Modi | Donald Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-03T13:41:36+00:00

US Trade Deal: US ट्रेड डील से भारत में सब खुश हैं- Piyush Goyal #aajtak #donaldtrump #pmmodi #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-03T13:40:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers