Responsive Scrollable Menu

Aviation Turbine Fuel की महंगाई रोकने को Price Stabilisation Fund पर केंद्र कर रहा विचार

नयी दिल्ली, छह अक्टूबर विमान ईंधन की बढ़ती कीमतों के बीच सरकार एविएशन टर्बाइल फ्यूल (एटीएफ) के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष को फिर शुरू करने की संभावना पर विचार कर रही है। साथ ही, ऊंची एटीएफ लागत को लेकर एयरलाइन कंपनियों और पेट्रोलियम विपणन कंपनियों के साथ बातचीत भी जारी है। विमान ईंधन किसी एयरलाइन के परिचालन खर्च का करीब 40 प्रतिशत होता है और पश्चिम एशिया में जारी संकट के कारण ईंधन की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं।

नागर विमानन मंत्री के. राममोहन नायडू ने मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में एक सम्मेलन से इतर कहा, ‘‘सबसे महत्वपूर्ण बातों में से एक यह है कि पश्चिम एशिया संकट एटीएफ की कीमतों पर किस तरह बड़ा बोझ डाल रहा है। हम विमानन कंपनियों और ओएमसी (पेट्रोलियम विपणन कंपनियों) के साथ बातचीत कर रहे हैं।’’ एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, सरकार एटीएफ के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष रखने की संभावना पर विचार कर रही है। हालांकि, इस बारे में तत्काल कोई विशेष जानकारी नहीं मिल सकी।

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने जून में घरेलू विमानन कंपनियों को समर्थन देने के लिए पेट्रोलियम विपणन कंपनियों को एटीएफ की कीमत स्थिर रखने के वास्ते 10,000 करोड़ रुपये से अधिक की एकमुश्त बजटीय सहायता को मंजूरी दी थी। विमानन कंपनियां हालांकि इस कोष का लाभ लेने को लेकर इच्छुक नहीं थीं और अब यह योजना समाप्त हो चुकी है। देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने सोमवार को विमान ईंधन की बढ़ती कीमतों के बीच घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन अधिभार बढ़ाने की घोषणा की।

इंडिगो ने कहा था कि विमान ईंधन की कीमतें हाल के महीनों में अस्थिर रही हैं, खासकर पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक स्थिति के बाद। एयरलाइन के अनुसार, ईंधन की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हुई है जो हाल में मासिक आधार पर 14 प्रतिशत से अधिक रही है। इससे एटीएफ की लागत पिछले एक दशक में सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई है।

फेडरेशन ऑफ इंडियन एयरलाइंस (एफआईए) ने मौजूदा विमान ईंधन मूल्य निर्धारण तरीके की समीक्षा करने की पिछले महीने मांग की थी।

Continue reading on the app

Fatty Liver Problem: फैटी लिवर वाले भूल से भी न खाएं ये सब्जी, पड़ जाएंगे लेने के देने!

फैटी लिवर के मरीजों को खाने में ऑयल कम करने की सलाह दी जाती है. तेल के अलावा भी उन्हें कई दूसरी चीजों को खाने से बचना चाहिए. चलिए आपको बताते हैं डॉक्टर ने इस पर क्या कहा?

Continue reading on the app

  Sports

पोलार्ड को खरीदा, 18 साल के लड़के पर भी दाव, SA20 Auction में जोबर्ग सुपरकिंग्स की तगड़ी टीम बना ली

SA20 auction Joburg Super Kings: कायरन पोलार्ड 15,000 T20 रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बनने से सिर्फ एक रन दूर हैं. जोबर्ग सुपरकिंग्स ने SA20 के अगले सीजन के लिए इस दिग्गज ऑलराउंडर को खरीदा है. दुनियाभर की लीग में मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े पोलार्ड को अपने साथ जोड़ने में जब MI केपटाउन ने दिलचस्पी नहीं दिखाई तो जोबर्ग सुपरकिंग्स आए आया. Thu, 8 Oct 2026 12:32:45 +0530

  Videos
See all

Nana Patekar Death News: नाना पाटेकर के निधन से भावुक हुए Nitin Gadkari ने कही ये बड़ी बात #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-08T07:15:44+00:00

CM भजनलाल ने जलाया मशाल, PM मोदी के 25 साल पर लिया विकसित भारत का संकल्प | Seva Jyoti Yatra #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-08T07:16:18+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers