Responsive Scrollable Menu

बुलडोजर एक्शन पर हाईकोर्ट की तल्ख टिप्पणी, कहा- ‘सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बावजूद यूपी में दंडात्मक तोड़फोड़ जारी’

प्रयागराजः उत्तर प्रदेश में बुलडोजर एक्शन को लेकर इलाहाबाद हाई कोर्ट ने एक बार फिर बेहद सख्त टिप्पणी की है। कोर्ट ने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बावजूद राज्य में दंडात्मक तोड़फोड़ की कार्रवाई जारी है। अदालत ने हमीरपुर से जुड़े एक मामले की सुनवाई के दौरान यह नाराजगी व्यक्त की, जहां …

Continue reading on the app

अदाणी पोर्ट्स का मुनाफा तीसरी तिमाही में 21 प्रतिशत बढ़ा, आय भी आया 22 प्रतिशत का उछाल

मुंबई, 3 फरवरी (आईएएनएस)। अदाणी पोर्ट्स और स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (एपीएसईजेड) ने मंगलवार को वित्त वर्ष 26 की तीसरी तिमाही के नतीजे जारी किए। अक्टूबर-दिसंबर अवधि में कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 21 प्रतिशत बढ़कर 3,043 करोड़ रुपए हो गया है।

पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 2,518 करोड़ रुपए का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया था।

कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि वित्त वर्ष 26 की तीसरी तिमाही में उसकी आय सालाना आधार पर 22 प्रतिशत बढ़कर 9,705 करोड़ रुपए हो गई है, जो कि वित्त वर्ष 25 की समान अवधि में 7,964 करोड़ रुपए थी।

वित्त वर्ष 26 की तीसरी तिमाही में अदाणी पोर्ट्स के मुख्य कारोबार का प्रदर्शन काफी मजबूत रहा है। इसमें पोर्ट्स, लॉजिस्टिक्स, मरीन सर्विसेज और अंतरराष्ट्रीय ऑपरेशंस शामिल हैं।

एपीएसईजेड के पूर्णकालिक निदेशक और सीईओ अश्वनी गुप्ता ने कहा कि भारत की सबसे बड़ी और दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती इंटीग्रेडेट लॉजिस्टिक कंपनी के रूप में एपीएसईजेड ने एक बार फिर मजबूत और टिकाऊ प्रदर्शन किया है।

गुप्ता ने आगे कहा कि चार व्यावसायिक स्तंभों में निरंतर गति और एनक्यूएक्सटी के समेकन के संयोजन ने हमें वित्त वर्ष 2026 के लिए अपने ईबीआईटीडीए मार्गदर्शन के ऊपरी स्तर को 800 करोड़ रुपए तक बढ़ाने में सक्षम बनाया है।

भारत के कंटेनर मार्केट में कंपनी ने मजबूत स्थिति बनाए रखी है और इस दौरान मार्केट शेयर 45.8 प्रतिशत रहा है।

एपीएसईजेड ने बताया कि घरेलू बंदरगाहों से आय में 15 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि ईबीआईटीडीए 4,877 करोड़ रुपए के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया।

लॉजिस्टिक्स आय बढ़ाने में एसेट-लाइट सेवाओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, यह सालाना आधार पर 62 प्रतिशत बढ़कर 1,121 करोड़ रुपए हो गई है।

कंपनी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय माल ढुलाई सेवाओं से होने वाले मुनाफे में भी मजबूत सुधार हुआ है। वहीं, समुद्री सेवाओं से आय भी तिमाही में दोगुनी होकर 773 करोड़ रुपए हो गई है।

कंपनी के मजबूत वित्तीय प्रदर्शन के कारण इसे अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों से भी मजबूत रेटिंग मिली है। जापान क्रेडिट रेटिंग एजेंसी ने कंपनी को ए- रेटिंग दी है, जो कि भारत की सॉवेरन रेटिंग से अधिक है।

वहीं, मूडीज ने कंपनी को लेकर अपने दृष्टिकोण में संशोधन करते हुए नकारात्मक से स्थिर कर दिया है। साथ ही, रेटिंग बीएए3 बरकरार रखी है।

--आईएएनएस

एबीएस/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

Pakistan की एक जिद पड़ेगी भारी! India से T20 World Cup मैच छोड़ा तो ICC ठोकेगा करोड़ों का जुर्माना

आईसीसी ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि कोलंबो में 15 फरवरी को भारत के खिलाफ होने वाले मैच का बहिष्कार करने पर मेजबान प्रसारक द्वारा बोर्ड के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। पाकिस्तान सरकार ने पहले ही पुष्टि कर दी है कि टीम यह मैच नहीं खेलेगी। सरकार का कहना है कि यह फैसला बांग्लादेश के समर्थन में विरोध प्रदर्शन है, जिसे टूर्नामेंट में स्कॉटलैंड से बदल दिया गया है।
 

इसे भी पढ़ें: T20 World Cup: भारत-पाकिस्तान महामुकाबले पर सियासी संकट, Knockout मैच भी हो सकता है रद्द


एक रिपोर्ट के अनुसार, आईसीसी पाकिस्तान के लगभग 35 मिलियन अमेरिकी डॉलर के वार्षिक राजस्व हिस्से को रोक सकती है और इसके बजाय उस राशि का उपयोग प्रसारकों को मुआवजा देने के लिए कर सकती है। पीसीबी के एक सूत्र ने बताया कि अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने पिछले सप्ताह प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को इस मामले की जानकारी देने से पहले बोर्ड की कानूनी टीम से परामर्श किया था, लेकिन बोर्ड अब संभावित गंभीर परिणामों के लिए तैयारी कर रहा है।

खबरों के मुताबिक, पाकिस्तान बोर्ड ने कानूनी टीम के साथ इसके परिणामों पर कई बैठकें की हैं। पीसीबी प्रमुख मोहसिन नकवी ने भी इस बारे में प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से बात की है और दिलचस्प बात यह है कि वे किसी भी तरह के परिणाम भुगतने के लिए तैयार हैं। पीसीबी के एक सूत्र ने बताया कि अगर पाकिस्तान झुकता नहीं है और भारत के खिलाफ नहीं खेलता है, तो न केवल उसे आर्थिक दंड का सामना करना पड़ेगा, बल्कि ब्रॉडकास्टर्स द्वारा मुकदमा भी हो सकता है और आईसीसी विवाद समाधान समिति (डीआरसी) में जाने के उसके सभी प्रयास भी विफल होने की संभावना है।
 

इसे भी पढ़ें: US-India Trade Deal | टैरिफ की जंग में भारत की महाजीत! अमेरिका में चीन, पाकिस्तान और बांग्लादेश से कम शुल्क पर बिकेंगे 'मेड इन इंडिया' उत्पाद


पीसीबी के एक अन्य सूत्र ने बताया कि पीसीबी को भले ही भारत के खिलाफ मैच न खेलने के सरकारी निर्देश मिले हों, लेकिन उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि वे अपनी इच्छा के अनुसार अपने सभी मैच भारत में नहीं बल्कि तटस्थ मैदान (श्रीलंका) पर खेल रहे हैं। दूसरा, हालांकि भारतीय सरकार ने अपनी टीम को पाकिस्तान में खेलने की अनुमति नहीं दी है, लेकिन मई के विवाद के बाद भी उसने एशिया कप या आईसीसी प्रतियोगिताओं में तटस्थ मैदानों पर पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से नहीं रोका है।
Tue, 03 Feb 2026 19:54:40 +0530

  Videos
See all

सस्पेंड होने के बाद बोले Congress सांसद Manickam Tagore #shortsvideo #aajtak #congress #rahulgandhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-03T14:40:27+00:00

आखिर कौन है जेफ्री एपस्टीन? [Who was Epstein?] #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-03T14:41:56+00:00

Shankhnaad: Trump ने India Today का कवर पोस्ट किया, न्यूज़मेकर्स ऑफ द ईयर में मोदी-ट्रंप |US Tariffs #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-03T14:42:25+00:00

Ajit Pawar के मौत मामले को लेकर बोले Vijay Wadettiwar #shorts #aajtak #ajitpawar #maharashtranews #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-03T14:45:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers