भुवनेश्वर कुमार की 4 साल बाद भारतीय टीम में वापसी:न्यूजीलैंड दौरे के लिए सूर्यवंशी टी-20 टीम में बरकरार, मंधाना विमेंस टीम की कप्तान
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टी-20 टीम का ऐलान कर दिया गया है। तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की 4 साल बाद वापसी हुई है। उन्होंने अपना आखिरी मैच 2022 में खेला था। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी टीम में बरकरार हैं। भारत 22 अक्टूबर से 1 दिसंबर तक न्यूजीलैंड दौरे पर रहेगा। इस दौरान टीम 5 टी-20, 5 वनडे और 2 टेस्ट मैच खेलेगी। अभी वनडे और टेस्ट टीम की घोषणा नहीं हुई है। BCCI ने हरमनप्रीत के इस्तीफे के बाद स्मृति मंधाना को विमेंस टीम का कप्तान बनाया गया है। वे इसी महीने जिम्बाब्वे के खिलाफ टीम की कमान संभालेंगी। हरमप्रीत ने आज ही बोर्ड के साथ मीटिंग के बाद तीनों फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ दी थी। भारत की टी-20 टीमः श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव। हम खबर लगातार अपडेट कर रहे हैं…
कौन हैं IPS कोमल मीणा? पटना ग्रामीण की SP; मां के 1 वाक्य ने दिला दी UPSC में रैंक
Who is IPS Komal Meena: राजस्थान के करौली की रहने वाली 2023 बैच की IPS अधिकारी कोमल मीणा ने 4 बार की असफलता के बाद मां की प्रेरणा से UPSC परीक्षा में 765वीं रैंक हासिल कर अपना सपना पूरा किया।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Hindustan









