Responsive Scrollable Menu

ब्रिटेन से अमेरिकी सैन्य विमान शिफ्ट होने के पीछे ईरान का हाथ? राष्ट्रपति ट्रंप ने तेहरान को नुकसान उठाने की चेतावनी

President Trump: अमेरिका और ईरान के बीच जुबानी जंग बढ़ती जा रही है. एक बार फिर अमेरिका ने ईरान को खुली चेतावनी दी है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ब्रिटेन से अमेरिकी सैन्य विमानों को दूसरी जगह भेजने की वजह बने सुरक्षा खतरों के पीछे ईरान का हाथ पाया गया, तो तेहरान को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा. ट्रंप ने यह भी कहा कि वह ईरानी नेतृत्व से सीधे बातचीत करने के लिए तैयार हैं.

मरीन वन से रवाना होने से पहले पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव, ऊर्जा बाजार, अमेरिकी बमवर्षक विमानों की तैनाती में बदलाव और फ्लाईदुबई से जुड़ी घटना पर सवालों के जवाब दिए. जब ट्रंप से पूछा गया कि क्या किसी खास खतरे के कारण ब्रिटेन से अमेरिकी बमवर्षक विमानों को हटाया गया, तो उन्होंने इसकी पुष्टि की. उन्होंने कहा कि विमानों को बिना किसी वजह के वहां से नहीं हटाया गया था. ट्रंप ने कहा कि हां, ऐसा कहा जा सकता है. मेरा मतलब है कि वे गलती से वहां से नहीं उड़ गए थे.

कुछ खतरे थे- ट्रंप

ट्रंप ने कहा कि कुछ सुरक्षा खतरे मिले थे. कहा कि कुछ खतरे थे. दुश्मन को उकसाने के बजाय हम उसे पकड़ेंगे और हराएंगे. ऐसे में हम अपने विमानों को वहीं क्यों रखें? इसलिए हमने उन्हें दूसरी जगह भेज दिया, हालांकि बहुत दूर नहीं.

Continue reading on the app

क्या AI आपकी नौकरी छीन लेगा या बनेगा करियर में सबसे बड़ा सहारा, जानें कैसे बदल रही है वर्कप्लेस की तस्वीर

AI Job Career Growth: आज के दौर में शायद ही कोई ऐसा दफ्तर या कारोबार हो, जहां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI की चर्चा न हो. कंप्यूटर और इंटरनेट के बाद AI को तकनीक की दुनिया का सबसे बड़ा बदलाव माना जा रहा है. चैटबॉट से लेकर डेटा एनालिसिस, कंटेंट तैयार करने और रिपोर्ट बनाने तक, AI धीरे-धीरे काम करने के तरीके को बदल रहा है.

लेकिन इस बदलाव के साथ नौकरीपेशा लोगों के मन में एक सवाल भी तेजी से बढ़ रहा है कि क्या AI इंसानों की नौकरियां खत्म कर देगा? क्या आने वाले समय में कंपनियों को कर्मचारियों की जरूरत कम पड़ जाएगी?

इस सवाल का जवाब इतना सीधा नहीं है. असल बदलाव यह है कि AI कई नौकरियों को पूरी तरह खत्म करने के बजाय उनमें किए जाने वाले कामों का तरीका बदल रहा है. इसलिए आने वाले समय में सबसे ज्यादा अहमियत उन लोगों की होगी, जो AI से डरने के बजाय उसका इस्तेमाल करना सीखेंगे.

AI से इतना डर क्यों लग रहा है?

नई तकनीक हमेशा अपने साथ उत्सुकता और डर दोनों लेकर आती है. जब किसी व्यक्ति को किसी तकनीक के बारे में पर्याप्त जानकारी नहीं होती, तो उसके मन में उसके नुकसान को लेकर आशंका ज्यादा पैदा होती है.

AI के साथ भी कुछ ऐसा ही हो रहा है. सोशल मीडिया और इंटरनेट पर अक्सर ऐसी बातें सामने आती हैं कि AI आने के बाद लाखों नौकरियां खत्म हो जाएंगी. इससे कर्मचारियों में असुरक्षा की भावना पैदा होती है.

लेकिन जब कोई व्यक्ति खुद AI टूल का इस्तेमाल शुरू करता है, तो उसकी सोच बदलने लगती है. उसे पता चलता है कि AI कई ऐसे काम कर सकता है, जिनमें इंसान का काफी समय चला जाता था.

यहीं से सवाल बदल जाता है. पहले कर्मचारी सोचता था कि 'AI मेरी नौकरी ले लेगा?' लेकिन कुछ समय बाद वह सोचने लगता है कि 'AI से मैं अपना काम और बेहतर कैसे कर सकता हूं?' यही बदलाव आने वाले समय में करियर के लिए सबसे महत्वपूर्ण हो सकता है.

AI पूरी नौकरी नहीं, काम के हिस्से बदल रहा है

AI को समझने का सबसे आसान तरीका यह है कि किसी नौकरी को एक पूरे पैकेज के रूप में न देखकर उसके अंदर होने वाले अलग-अलग कामों को देखें.

उदाहरण के लिए किसी कर्मचारी के काम में कई ऐसे टास्क हो सकते हैं, जो रोज या हर सप्ताह दोहराए जाते हैं. इनमें ज्यादा रचनात्मक सोच की जरूरत नहीं होती, लेकिन इन्हें पूरा करने में काफी समय जरूर लगता है. AI ऐसे कामों को तेजी से कर सकता है.

मसलन:

  • बड़ी रिपोर्ट का शुरुआती सार तैयार करना
  • लंबे दस्तावेजों से जरूरी जानकारी निकालना
  • ईमेल का पहला ड्राफ्ट तैयार करना
  • डेटा को व्यवस्थित करना
  • मीटिंग के नोट्स तैयार करना
  • किसी रिपोर्ट का शुरुआती ढांचा बनाना
  • बार-बार होने वाले सामान्य कामों को ऑटोमेट करना

इसका मतलब यह नहीं कि इंसान की जरूरत खत्म हो गई. बल्कि इंसान के पास अब ज्यादा महत्वपूर्ण काम करने के लिए समय बच सकता है.

कर्मचारी की भूमिका भी बदल रही है

AI के आने के बाद कर्मचारी की भूमिका धीरे-धीरे सिर्फ काम करने वाले व्यक्ति से बदलकर काम को दिशा देने और जांचने वाले व्यक्ति की हो सकती है.

पहले किसी रिपोर्ट को तैयार करने में शुरुआत से अंत तक कई घंटे लग जाते थे. अब कर्मचारी AI की मदद से शुरुआती काम जल्दी पूरा करा सकता है. लेकिन अंतिम रिपोर्ट सही है या नहीं, उसमें तथ्य सही हैं या नहीं और उसे किस संदर्भ में इस्तेमाल किया जाना चाहिए कि इसका फैसला इंसान को ही करना होगा. यही इंसान और AI के बीच सबसे बड़ा अंतर है.

AI जानकारी को तेजी से प्रोसेस कर सकता है, लेकिन किसी मामले का सामाजिक संदर्भ, मानवीय संवेदनाएं, नैतिकता और वास्तविक परिस्थितियों को समझने में इंसानी भूमिका बेहद महत्वपूर्ण रहती है.

इसलिए भविष्य में सिर्फ AI चलाना ही पर्याप्त नहीं होगा. AI के आउटपुट को समझना, उसकी गलतियों को पकड़ना और सही फैसला लेना भी उतना ही जरूरी होगा.

अपने काम की एक लिस्ट बनाकर शुरुआत करें

अगर आपको लगता है कि AI की वजह से आपकी नौकरी खतरे में आ सकती है, तो घबराने के बजाय एक छोटा सा प्रयोग करें. एक सप्ताह तक अपने रोज के कामों की पूरी सूची बनाएं. सोमवार से शुक्रवार तक आपने कौन-कौन से काम किए और हर काम में कितना समय लगा, इसे नोट करें.

इसके बाद अपने काम को तीन हिस्सों में बांटकर देखें:

  • पहला- कौन से काम बार-बार दोहराए जाते हैं?
  • दूसरा- कौन से काम AI या दूसरे डिजिटल टूल की मदद से जल्दी किए जा सकते हैं?
  • तीसरा- कौन से काम ऐसे हैं जिनमें आपकी समझ, अनुभव और निर्णय की जरूरत होती है?

यहीं से आपको यह समझने में मदद मिलेगी कि AI आपकी नौकरी का कौन सा हिस्सा आसान कर सकता है और कौन सा हिस्सा अभी भी आपकी अपनी क्षमता पर निर्भर है.

समय बचा तो उसे आराम में मत गंवाइए

AI का सबसे बड़ा फायदा सिर्फ यह नहीं है कि वह काम जल्दी कर देता है. असली फायदा यह है कि आपका समय बचता है.

लेकिन इस बचे हुए समय का इस्तेमाल कैसे किया जाए, यही आपके करियर की दिशा तय कर सकता है.

अगर AI ने आपका दो घंटे का काम 30 मिनट में कर दिया, तो बचे हुए डेढ़ घंटे को सिर्फ आराम करने में खर्च करने के बजाय अपनी क्षमता बढ़ाने में लगाया जा सकता है.

आप इस समय में:

  • कोई नया सॉफ्टवेयर सीख सकते हैं.
  • अपने क्षेत्र की नई तकनीक समझ सकते हैं.
  • नई स्किल सीख सकते हैं.
  • बाजार में हो रहे बदलावों पर नजर रख सकते हैं.
  • अपनी कम्युनिकेशन और प्रेजेंटेशन स्किल बेहतर कर सकते हैं.
  • कंपनी के लिए नए आइडिया पर काम कर सकते हैं.

यानी AI से बचाया गया समय अगर खुद को बेहतर बनाने में लगाया जाए, तो यही तकनीक आपके करियर की ताकत बन सकती है.

कंपनियों को किस तरह के कर्मचारी चाहिए होंगे?

आने वाले समय में कंपनियों के लिए सिर्फ वह कर्मचारी पर्याप्त नहीं होगा जो दिए गए निर्देशों के अनुसार काम पूरा कर दे. जरूरत ऐसे कर्मचारियों की होगी जो AI और इंसानी समझ दोनों का इस्तेमाल कर सकें.

मान लीजिए किसी कर्मचारी को AI से रिपोर्ट तैयार करनी आती है. यह अच्छी बात है. लेकिन अगर वह यह भी समझता है कि रिपोर्ट में कौन सा डेटा महत्वपूर्ण है, कौन सी जानकारी गलत हो सकती है और कंपनी के लिए उसका क्या मतलब है, तो उसकी उपयोगिता और बढ़ जाती है. यानी भविष्य का सबसे मजबूत कर्मचारी वह हो सकता है जो मशीन से काम कराने के साथ-साथ उसके काम की निगरानी भी कर सके.

AI से बचना नहीं, इसे समझना जरूरी

AI को पूरी तरह नजरअंदाज करना शायद आने वाले समय में सबसे बड़ी गलती साबित हो सकती है. जिस तरह कंप्यूटर और इंटरनेट ने काम करने के तरीके को बदल दिया, उसी तरह AI भी धीरे-धीरे लगभग हर क्षेत्र को प्रभावित कर रहा है.

इसका मतलब यह नहीं है कि हर कर्मचारी को टेक्निकल एक्सपर्ट बनना होगा. लेकिन अपने काम से जुड़े AI टूल्स को समझना और उनका सही इस्तेमाल करना सीखना जरूर फायदेमंद होगा.

सबसे जरूरी बात यह है कि AI को नौकरी के दुश्मन की तरह देखने के बजाय एक ऐसे टूल के रूप में देखा जाए, जो आपके काम को तेज और बेहतर बना सकता है.

भविष्य में कौन आगे निकलेगा?

आने वाले समय में कर्मचारियों के बीच एक बड़ा अंतर दिखाई दे सकता है. एक तरफ वे लोग होंगे जो नई तकनीक से दूरी बनाए रखेंगे और पुराने तरीके से ही काम करते रहेंगे. दूसरी तरफ वे लोग होंगे जो AI को समझेंगे, उसका इस्तेमाल सीखेंगे और अपनी मौजूदा स्किल के साथ इसे जोड़ेंगे.

दूसरी श्रेणी के कर्मचारियों के पास आगे बढ़ने के ज्यादा मौके हो सकते हैं, क्योंकि वे कम समय में ज्यादा काम कर पाएंगे और साथ ही अपना ध्यान ज्यादा महत्वपूर्ण कामों पर लगा सकेंगे.

यह भी पढ़ें: यूपी में AI और डेटा सेंटर को मिलेगा बड़ा बूस्ट, लखनऊ-उन्नाव में 1000 एकड़ पर बनेगा क्लस्टर

Continue reading on the app

  Sports

वनडे विश्व कप 2027 में खेलेंगे भुवनेश्वर कुमार, रविचंद्रन अश्विन का दावा, वनडे में भी होगी गेंदबाज की वापसी

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि भुवनेश्वर को वनडे टीम में भी शामिल किया जाएगा. भुवनेश्वर कुमार चार साल बाद न्यूजीलैंड दौरे पर टीम इंडिया के लिए कमबैक करेंगे. उन्हें टी20 सीरीज के लिए टीम में चुना गया है. अश्विन का मानना है कि टी20 बेहतर प्रदर्शन उन्हें वनडे विश्व कप का टिकट दिला सकता है. Wed, 7 Oct 2026 23:45:10 +0530

  Videos
See all

Weather Update : 23 राज्यों पर बारिश का खतरा, 8 अक्टूबर को IMD का अलर्ट! | IMD Alert | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-07T23:00:37+00:00

Viral shorts | कम पेट्रोल देने का आरोप, पेट्रोल पंप पर भिड़े ग्राहक! #shorts #navratri #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-07T23:00:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers