Responsive Scrollable Menu

फ्रांसिस हाल्जेन को मिला भौतिकी का नोबेल, ब्रह्मांड के रहस्यमयी कणों की खोज के लिए मिला सम्मान

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। 2026 के फिजिक्स नोबेल पुरस्कार की घोषणा कर दी गई है। स्वीडन की रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने मंगलवार को वैज्ञानिक फ्रांसिस हाल्जेन के नाम का ऐलान किया। उनकी खोज ब्रह्मांड के रहस्य को समझने में मदद करेगी।

यह पुरस्कार ऐसी खोज के लिए दिया जाता है जिसने फिजिक्स को समझने या विज्ञान-तकनीक को आगे बढ़ाने में बड़ी मदद की हो। उन्हें यह पुरस्कार आइसक्यूब न्यूट्रिनो ऑब्जर्वेटरी बनाने में अहम योगदान देने और अंतरिक्ष से आने वाले बेहद ज्यादा ऊर्जा वाले न्यूट्रिनो की खोज के लिए दिया गया है।

समिति ने बताया कि फ्रांसिस हाल्जेन ने एक बिल्कुल नए तरह की खगोल-विज्ञान की नींव रखी है। उनका विचार था कि दक्षिणी ध्रुव पर मौजूद ग्लेशियर की बर्फ का इस्तेमाल करके न्यूट्रिनो नाम के रहस्यमयी कणों को पकड़ा जाए। इसका नतीजा आइसक्यूब न्यूट्रिनो ऑब्जर्वेटरी के तौर पर सामने आया, जो दूर अंतरिक्ष से आने वाले न्यूट्रिनो को ट्रैक कर सकती है। हाल्जेन का जन्म डेनमार्क में हुआ था, लेकिन उन्होंने अपने वैज्ञानिक करियर का बड़ा हिस्सा अमेरिका में बिताया।

समिति ने बताया कि न्यूट्रिनो बहुत छोटे कण हैं, जो सूरज, तारों और अंतरिक्ष की बेहद ताकतवर घटनाओं का नतीजा होते हैं। अरबों न्यूट्रिनो हर सेकंड हमारे शरीर और धरती के आर-पार निकल जाते हैं, लेकिन हमें उनका पता तक नहीं चलता। इन्हें पकड़ना आसान नहीं है। वे ज्यादातर पदार्थों को बिना टकराए पार कर जाते हैं। इसी समस्या का हल खोजते हुए वैज्ञानिक फ्रांसिस ने 1988 में दक्षिणी ध्रुव की बर्फ का इस्तेमाल करने का विचार दिया।

करीब एक घन किलोमीटर बर्फ में हजारों रोशनी पकड़ने वाले सेंसर लगाए गए। अगर कोई न्यूट्रिनो बर्फ में मौजूद परमाणु के नाभिक से टकराता है, तो उस टक्कर से बेहद हल्की रोशनी पैदा होती है। बर्फ में लगे सेंसर्स ने इसी चमक को पकड़ लिया।

इसी विचार से आगे चलकर आइसक्यूब न्यूट्रिनो ऑब्जर्वेटरी बनी। इसका निर्माण 2011 में पूरा हुआ।

नोबेल विजेताओं को दिसंबर में स्वीडन के स्टॉकहोम में सम्मानित किया जाएगा। उन्हें मेडल, डिप्लोमा और पुरस्कार राशि मिलेगी। 2026 में नोबेल पुरस्कार की राशि करीब 11.5 करोड़ रुपए है। एक से ज्यादा वैज्ञानिकों को पुरस्कार मिलने पर रकम उनके बीच बांटी जाएगी।

इससे पहले सोमवार को मेडिसन का नोबेल पुरस्कार जर्मनी के पीटर हेगेमैन और जॉर्ज नागेल और अमेरिका के कार्ल डाइसेरोथ को दिया गया है। इन वैज्ञानिकों ने ऑप्टोजेनेटिक्स नाम की ऐसी तकनीक विकसित करने में मदद की, जिससे रोशनी की मदद से दिमाग की अलग-अलग तंत्रिका कोशिकाओं को नियंत्रित करके उनके काम को समझा जा सकता है।

--आईएएनएस

केआर/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

ब्रिटेन से अमेरिकी सैन्य विमान शिफ्ट होने के पीछे ईरान का हाथ? राष्ट्रपति ट्रंप ने तेहरान को नुकसान उठाने की चेतावनी

President Trump: अमेरिका और ईरान के बीच जुबानी जंग बढ़ती जा रही है. एक बार फिर अमेरिका ने ईरान को खुली चेतावनी दी है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ब्रिटेन से अमेरिकी सैन्य विमानों को दूसरी जगह भेजने की वजह बने सुरक्षा खतरों के पीछे ईरान का हाथ पाया गया, तो तेहरान को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा. ट्रंप ने यह भी कहा कि वह ईरानी नेतृत्व से सीधे बातचीत करने के लिए तैयार हैं.

मरीन वन से रवाना होने से पहले पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव, ऊर्जा बाजार, अमेरिकी बमवर्षक विमानों की तैनाती में बदलाव और फ्लाईदुबई से जुड़ी घटना पर सवालों के जवाब दिए. जब ट्रंप से पूछा गया कि क्या किसी खास खतरे के कारण ब्रिटेन से अमेरिकी बमवर्षक विमानों को हटाया गया, तो उन्होंने इसकी पुष्टि की. उन्होंने कहा कि विमानों को बिना किसी वजह के वहां से नहीं हटाया गया था. ट्रंप ने कहा कि हां, ऐसा कहा जा सकता है. मेरा मतलब है कि वे गलती से वहां से नहीं उड़ गए थे.

कुछ खतरे थे- ट्रंप

ट्रंप ने कहा कि कुछ सुरक्षा खतरे मिले थे. कहा कि कुछ खतरे थे. दुश्मन को उकसाने के बजाय हम उसे पकड़ेंगे और हराएंगे. ऐसे में हम अपने विमानों को वहीं क्यों रखें? इसलिए हमने उन्हें दूसरी जगह भेज दिया, हालांकि बहुत दूर नहीं.

Continue reading on the app

  Sports

SA20 Auction: सबसे महंगा खिलाड़ी बना 18 साल का खिलाड़ी, MI छोड़कर ‘दुश्मन’ सुपर किंग्स में पहुंचे पोलार्ड

साउथ अफ्रीकी टी20 लीग SA20 के मिनी ऑक्शन में कुल 19 खिलाड़ियों को खरीदा गया, जिसमें से 18 साल का साउथ अफ्रीकी ऑलराउंडर सबसे महंगा खिलाड़ी साबित हुआ और इसकी वजह भी खास है. Thu, 08 Oct 2026 00:05:21 +0530

  Videos
See all

Jaguar unveils new electric car after 'woke' backlash. #Jaguar #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-07T22:00:31+00:00

Railway Confirm Ticket : त्योहारों में ट्रेन टिकट मिलेगा कन्फर्म! | Indian Railways | TrainTicket | #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-07T22:00:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers