Responsive Scrollable Menu

देवास में नीलगाय के बच्चों पर कुत्तों का हमला, दो को उठा ले गए, तीसरे के पैर में गहरा घाव

देवास के मेंडकीचक गांव में सुपर कॉरिडोर के पास स्थित एक खेत में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब आवारा कुत्तों के एक खूंखार झुंड ने नीलगाय के तीन बच्चों पर अचानक हमला कर दिया। कुत्तों का झुंड मासूम बेजुबानों को बुरी तरह नोचने लगा। इस हमले में दो बच्चों को आवारा कुत्ते घसीटकर अपने साथ ले गए, जबकि पास ही मौजूद किसान की सजगता से तीसरे बच्चे की जान जैसे-तैसे बचाई जा सकी।

घटना के वक्त खेत में मौजूद किसान विष्णु प्रकाश ने जैसे ही यह मंजर देखा, वे तुरंत दौड़े और कुत्तों को भगाया। किसान ने एक बच्चे को तो कुत्तों के मुंह से छीनकर सुरक्षित बचा लिया, लेकिन दो बच्चों को कुत्ते ले जाने में कामयाब रहे। हमले में बचे बच्चे के शरीर पर गहरे जख्म थे और वह दर्द से कराह रहा था। इस घटना के बाद से आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है।

गोद में उठाकर सुरक्षित जगह पहुंचाया

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय रहवासी संदीप भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि नीलगाय का नन्हा बच्चा गंभीर चोटों के चलते चलने में पूरी तरह असमर्थ था और उसके पैर से खून बह रहा था। संदीप ने सहृदयता दिखाते हुए बच्चे को तुरंत अपनी गोद में उठाया और खेत से सुरक्षित जगह पहुंचाया। इसके बाद किसान और स्थानीय लोगों ने मिलकर बच्चे को राहत पहुंचाने का प्रयास शुरू किया।

वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू

दरअसल, बेजुबान की हालत बिगड़ती देख ग्रामीणों ने ‘युवा राधे’ सामाजिक संस्था से संपर्क किया। संस्था की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम गांव पहुंची और घायल बच्चे को रेस्क्यू कर अपने साथ ले गई। वन मंडल के अधिकारियों का कहना है कि नीलगाय के बच्चे का डॉक्टरी इलाज कराया जा रहा है। डॉक्टरों की देखरेख में उसकी स्थिति में सुधार आने के बाद ही उसे वापस सुरक्षित स्थान पर भेजा जाएगा।

Continue reading on the app

CM Youth Conclave: मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान- अगले साल PSC की परीक्षा 2 बार आयोजित की जाएगी, वर्ष 2027 को ‘युवा वर्ष’ के रूप में मनाया जाएगा

मध्यप्रदेश युवा प्रदेश है और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए हमारी सरकार निरंतर कार्य कर रही है। प्रदेश में शासकीय पदों पर भर्तियां की जा रही हैं।  वर्ष 2027 को ‘युवा वर्ष’ के रूप में मनाया जाएगा और युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के अधिक अवसर उपलब्ध कराने के लिए वर्ष में दो बार पीएससी की परीक्षा आयोजित की जाएगी। यह घोषणा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित सीएम यूथ कॉन्क्लेव-2026 में की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने युवाओं से विभिन्न विषयों पर सीधा संवाद किया। साथ ही, सेवा संकल्प अभियान-2026 के अंतर्गत ‘मध्यप्रदेश-सेवा फर्स्ट-इनोवेशन चैलेंज’ के पंजीयन का शुभारंभ किया और उच्च शिक्षा एवं तकनीकी विकास पर आधारित विशेष प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।

मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार प्रदेश के सभी जिलों के शासकीय महाविद्यालयों में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग की व्यवस्था करेगी। रिसर्च स्कॉलर्स को दी जाने वाली स्कॉलरशिप ₹16,000 से बढ़ाकर ₹25,000 प्रति माह की जाएगी। साथ ही, शासकीय महाविद्यालयों में अत्याधुनिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं एडवांस्ड कंप्यूटिंग लैब स्थापित की जाएंगी। युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप आइडिया को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य स्तर पर ₹5 करोड़ का आइडिया फंड बनाया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नवाचार और स्टार्टअप को बढ़ावा दिया जा रहा है। प्रदेश में AI सिटी, नॉलेज सिटी और साइंस सिटी विकसित की जा रही हैं। सेमीकंडक्टर से लेकर नई तकनीकों तक, युवाओं के नए आइडिया को आगे बढ़ाने के लिए सरकार हरसंभव सहयोग दे रही है। स्टार्टअप शुरू करने वाले युवाओं को लगभग ₹5 लाख तक का अनुदान भी दिया जा रहा है। युवाओं के लिए इंदौर और रीवा में आईटी पार्क विकसित किए जा रहे हैं, उज्जैन में आईटी क्षेत्र का विस्तार हो रहा है और ग्वालियर में देश के सबसे बड़ा टेलीकॉम हब विकसित करने की दिशा में भी कदम बढ़ाए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने और किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। ड्रैगन फ्रूट से लेकर मशरूम की खेती तक, मध्यप्रदेश के युवा कृषि में नए प्रयोग कर रहे हैं। गेहूं उपार्जन में प्रदेश देश में नंबर-1 है। फूड प्रोसेसिंग से लेकर कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग तक, सरकार युवाओं को हर क्षेत्र में प्रोत्साहित कर रही है

उन्होंने आगे कहा कि यह युवाओं का भारत है। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवाओं के सपनों को साकार किया जा रहा है। एशियाड में भी हमारे युवाओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश के लिए पदक जीते हैं। Asian Games 2026 में मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने 5 गोल्ड मेडल जीतकर देश-प्रदेश का मान बढ़ाया है। भारत का मान बढ़ाने वाले सभी प्रतिभावान खिलाड़ियों का मैं हार्दिक अभिनंदन करता हूं। कार्यक्रम में पार्श्व गायक जुबिन नौटियाल एवं कबीर कैफे ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से युवाओं में उत्साह का संचार किया।

 

 

 

 

 

 

 

Continue reading on the app

  Sports

Ranji Trophy: रेड बॉल क्रिकेट में मोहम्मद शमी की वापसी, तूफानी गेंदबाजी से बल्लेबाजों पर बरपाएंगे कहर

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को बंगाल की रणजी टीम में शामिल किया गया है. शमी लंबे समय से घरेलू क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन करते हुए वापसी की राह देख रहे हैं. Wed, 7 Oct 2026 21:14:00 +0530

  Videos
See all

मोहम्मद दीपक हिंदू विहीन करेगा देवभूमि | Kotdwar | Mohammad Deepak | Muslim | Rahul Gandhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-07T16:07:37+00:00

Mahabahas : निशाने पर राहुल अखिलेश, योगी का 80-20 संदेश! | Yogi Adityanath | Akhilesh Yadav | #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-07T16:15:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers