‘पाकिस्तान के लोग बुरे नहीं हैं’:मीका सिंह बोले- दुबई के मुसलमान अच्छे और पाकिस्तान के मुसलमान खराब क्यों लगते हैं, यह समझ नहीं आया
सिंगर मीका सिंह ने पाकिस्तान और वहां के लोगों को लेकर अपनी राय बताई। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के लोग बुरे नहीं हैं। टाइम्स नाउ के साथ बातचीत में मीका ने कहा, “पाकिस्तान बुरा नहीं, पाकिस्तान के लोग कहीं से बुरे नहीं। पता नहीं क्यों हमें पाकिस्तान के ही मुसलमान खराब लगते हैं, लेकिन दुबई के मुसलमान बहुत अच्छे लगते हैं। यह मुझे आज तक समझ नहीं आया।” मीका बोले- मैं चुपके से पाकिस्तान नहीं गया था मीका ने 2019 में कराची में एक निजी शादी में परफॉर्म किया था। उनकी पाकिस्तान यात्रा पर भारत में आलोचना हुई थी। इसके बाद फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज ने उन पर बैन लगा दिया था। बाद में यह बैन हटा लिया गया। इस घटना पर मीका ने कहा कि वह चुपके से पाकिस्तान नहीं गए थे। उन्होंने कहा, “जब मैं पाकिस्तान गया था, तब भारत-पाकिस्तान के संबंध अच्छे थे। मेरे पाकिस्तान पहुंचने के बाद उरी हमला हुआ था।” मीका ने कहा, “मैं चोरी-छिपे पाकिस्तान नहीं गया था। मैं वीजा लेकर गया था। उस समय कोई यह नहीं कह रहा था कि मुझे वहां परफॉर्म नहीं करना चाहिए।” उन्होंने कहा, “अगर आप वहां किसी निजी कार्यक्रम में परफॉर्म करते हैं, कुछ पैसे कमाते हैं और उन्हें भारत वापस लाते हैं, तो उस पैसे पर भारत में टैक्स लगता है।” मीका ने पाकिस्तान में भारतीय कलाकारों के परफॉर्म करने पर होने वाली आलोचना पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी सिंगर्स के भारत में परफॉर्म करने पर लोगों को परेशानी नहीं होती। मीका ने कहा, “जब वे यहां आकर परफॉर्म करते हैं, तो आपको कोई परेशानी नहीं होती। मुझे पाकिस्तानी सिंगर्स से कोई दिक्कत नहीं है। जब वे यहां आते हैं, तो आईफा में सभी हाथ उठाते हैं।” उन्होंने कहा, “अगर पाकिस्तान में लोग मुझे सम्मान दे रहे हैं, तो हमें इससे खुश होना चाहिए।” मीका ने पाकिस्तान से अपने निजी जुड़ाव की बात बताई मीका ने यह भी बताया कि पाकिस्तान से उनका निजी जुड़ाव क्यों है। उन्होंने वहां मौजूद सिख धार्मिक स्थलों का जिक्र किया। सिंगर ने कहा, “पाकिस्तान से मेरा जुड़ाव क्यों है? इसके पीछे एक भावनात्मक कहानी है। गुरु नानक देव जी का गुरुद्वारा ननकाना साहिब वहां है। पाकिस्तान में तीन बड़े गुरुद्वारे हैं।” उन्होंने कहा, “जब मुझे पहले पाकिस्तान से न्योते मिलते थे, तो मुझे लगता था कि मुझे गुरुद्वारे की ओर से बुलाया जा रहा है।” 2017 में मीका सिंह का एक बयान विवादों में आया था 2019 के पहले 2017 में मीका सिंह का एक बयान विवाद का कारण बना था। दरअसल, अमेरिका के ह्यूस्टन में भारत और पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आयोजित एक म्यूजिकल शो के प्रमोशन वीडियो में मीका ने दोनों देशों के लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता दिया था। इस दौरान उन्होंने कहा था कि 15 अगस्त को हमारा हिंदुस्तान आजाद हुआ और 14 अगस्त को हमारा पाकिस्तान। उनके इस बयान में पाकिस्तान को हमारा पाकिस्तान कहने पर भारत में सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी आलोचना की थी। विवाद बढ़ने के बाद महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) भी मामले में शामिल हो गई थी। पार्टी की फिल्म विंग के तत्कालीन प्रमुख अमेय खोपकर ने मीका सिंह के बयान पर आपत्ति जताते हुए उन्हें महाराष्ट्र में आकर कार्यक्रम करने की चुनौती दी थी। उन्होंने चेतावनी दी थी कि अगर मीका ने मुंबई या महाराष्ट्र में परफॉर्म करने की कोशिश की तो MNS इसका विरोध करेगी और कार्यक्रम नहीं होने देगी। ………………. मीका सिंह से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें.... मीका सिंह ने दिलजीत दोसांझ पर उठाए सवाल: बोले- ‘बॉर्डर 2’ को प्रमोट नहीं किया, पाकिस्तानी एक्ट्रेस वाली फिल्म का किया प्रमोशन सिंगर मीका सिंह ने हाल ही में दिलजीत दोसांझ के बॉलीवुड फिल्मों के प्रमोशन पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा था कि दिलजीत ने ‘बॉर्डर 2’ को ज्यादा प्रमोट नहीं किया। मीका ने यह भी कहा था कि दिलजीत ने उस फिल्म के बारे में पोस्ट किया था, जिसमें पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर थीं। हालांकि, दिलजीत ने ‘बॉर्डर 2’ का फर्स्ट लुक और कुछ BTS वीडियो शेयर किए थे। पूरी खबर यहां पढ़ें…
'दृश्यम 3' की कमाई ₹300 करोड़ पार:मोहनलाल की ओरिजिनल फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ा; अजय देवगन के करियर की सबसे हिट फिल्म बनने की ओर
अजय देवगन स्टारर फिल्म 'दृश्यम 3' (दृश्यम द कंक्लूजन) का कलेक्शन ₹300 करोड़ पार कर गया है। शुक्रवार को रिलीज हुई इस फिल्म ने अपने रिकॉर्ड तोड़ ओपनिंग वीकेंड के बाद चौथे दिन भी शानदार पकड़ बनाए रखी। हालांकि सोमवार को कामकाजी दिन होने के कारण फिल्म की कमाई में थोड़ी गिरावट जरूर दर्ज की गई। 'दृश्यम 3' अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी हिट बनने की ओर आगे बढ़ रही है। चौथे दिन कमाए ₹21 करोड़, भारत में ₹197 करोड़ के पार फिल्म ने सोमवार (चौथे दिन) को भारत में ₹21 करोड़ का नेट कलेक्शन किया, जो कि रविवार की ₹61 करोड़ की कमाई के मुकाबले लगभग 65% की गिरावट दिखाता है। इस कलेक्शन के साथ भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन ₹197.50 करोड़ और डोमेस्टिक ग्रॉस कलेक्शन ₹237 करोड़ हो गया है। ओवरसीज (विदेशों) से मिली ₹5 करोड़ की कमाई को जोड़कर फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन ₹303 करोड़ तक पहुंच गया है। अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग 'दृश्यम 3' ने शुक्रवार को ₹62 करोड़ के साथ शुरुआत की थी, जो अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन गई। इसके बाद शनिवार को फिल्म ने ₹53.50 करोड़ और रविवार को ₹61 करोड़ की बंपर कमाई की। यह 2026 की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग वीकेंड ग्रॉसर फिल्म बनकर उभरी है। इसके साथ ही इसने मोहनलाल की मूल मलयालम फिल्म 'दृश्यम 3' के लाइफटाइम वर्ल्डवाइड कलेक्शन (₹237.70 करोड़) को भी पीछे छोड़ दिया है। 'मिर्जापुर: द मूवी' के रिकॉर्ड के करीब अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अजय देवगन (विजय सलगांवकर) के साथ तब्बू, श्रिया सरन, रजत कपूर और इशिता दत्ता पुरानी भूमिकाओं में लौटे हैं, जबकि जयदीप अहलावत और प्रकाश राज नए किरदारों में शामिल हुए हैं। चौथे दिन फिल्म की ओवरऑल हिंदी ऑक्यूपेंसी 24.71% दर्ज की गई, जिसमें सबसे ज्यादा नाइट शो में 38.38% दर्शक पहुंचे। 'दृश्यम 3' अब 'मिर्जापुर: द मूवी' के ₹334.68 करोड़ के रिकॉर्ड को पछाड़ने से महज ₹31.68 करोड़ दूर है। अजय देवगन की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन सकती है दृश्यम 3 ओपनिंग वीकेंड पर हुई कमाई के बाद ये फिल्म अजय देवगन की कई हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों का भी रिकॉर्ड तोड़ सकती है। फिलहाल उनकी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म तान्हाजीः द अनसंग वॉरियर है, जिने कुल 361 करोड़ कमाए थे। स्टार कास्ट और फिल्म का बैकग्राउंड फिल्म 'दृश्यम 3: द कंक्लुजन' में अजय देवगन एक बार फिर विजय सालगांवकर के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म में उनके साथ तबु, श्रिया सरन, इशिता दत्ता, मृणाल जाधव, रजत कपूर और प्रकाश राज अपनी पुरानी भूमिकाओं में लौट रहे हैं। इस पार्ट में जयदीप अहलावत की भी एंट्री हुई है। यह फ्रेंचाइजी अपनी सस्पेंस थ्रिलर कहानी के लिए जानी जाती है, जिसके पहले दोनों पार्ट बॉक्स ऑफिस पर सफल रहे थे। आखिर वक्त पर अक्षय खन्ना ने फिल्म छोड़ी इससे पहले एक्टर अक्षय खन्ना के आखिरी वक्त पर शूटिंग छोड़ने को लेकर यह फिल्म चर्चा में रही थी। 'दृश्यम 3' के लेखक और निर्देशक अभिषेक पाठक ने बताया था कि अजय देवगन के साथ अक्षय खन्ना के सीन शूट होने से हफ्ते भर पहले उन्होंने प्रोजेक्ट छोड़ दिया था। इसके बावजूद मेकर्स ने शूटिंग टालने के बजाय तीन दिन के भीतर स्क्रिप्ट दोबारा लिखी। अक्षय खन्ना के रोल को नए कैरेक्टर में बदलकर जयदीप अहलावत को कास्ट किया गया। ………………………….. फिल्म दृश्यम 3 से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए- मूवी रिव्यू-‘दृश्यम 3’:2 अक्टूबर का राज सब जानते हैं, असली खेल अब 23 जुलाई का, अजय देवगन की विजय वाली बाजी इस बार कितनी भारी पड़ी? 2 अक्टूबर का सच ‘दृश्यम’ के हर फैन को पता है। पाव भाजी, सत्संग, फिल्म और फिर विजय सलगांवकर का वो खेल, जिसने पुलिस को सालों तक उलझाए रखा, लेकिन इस बार कहानी सिर्फ 2 अक्टूबर पर नहीं रुकी है। अब एक और तारीख सामने है- 23 जुलाई। आखिर उस दिन विजय कहां था? क्या हुआ था? और क्या इस तारीख के जरिए पुलिस विजय की बनाई पूरी कहानी को पलट सकती है? पूरा रिव्यू पढ़िए…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 







