Responsive Scrollable Menu

यूपी के इस शहर में 447 लोगों की मिला प्लॉट, आज भी लॉटरी ड्रॉ से होगा भूखंडों का आवंटन

UP News: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार राजधानी लखनऊ में आवासीय योजना में प्लॉटों का वितरण कर रही है. लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) की अनंत नगर आवासीय योजना में सोमवार को 447 भूखंडों का आवंटन किया गया. सभी भूखंडों का आवंटन लॉटरी ड्रॉ द्वारा किया गया. आज यानी मंगलवार 5 अक्टूबर को भी लोगों को लॉटरी ड्रॉ के माध्यम से प्लाटों का वितरण किया जाएगा.

बता दें कि सोमवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के मार्स सभागार में आयोजित ड्रॉ में 7,314 आवेदकों के बीच पर्चियां निकाली गईं. जिन आवेदकों के नाम लॉटरी में आए, उनके चेहरों पर खुशी साफ देखने को मिली. एलडीए के मुताबिक, मंगलवार को भी भूखंडों के आवंटन के लिए लॉटरी आयोजित की जाएगी. दूसरे दिन 200 वर्गमीटर के 35 और 162 वर्गमीटर क्षेत्रफल वाले 38 भूखंडों का ड्रॉ होगा.

785 एकड़ में विकसित हो रही अनंत नगर योजना

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि मोहान रोड पर विकसित की जा रही अनंत नगर योजना करीब 785 एकड़ क्षेत्र में फैली है. योजना को आधुनिक सुविधाओं और अंतरराष्ट्रीय मानकों को ध्यान में रखते हुए ग्रिड पैटर्न पर विकसित किया जा रहा है. यहां चौड़ी सड़कों के साथ बिजली की आपूर्ति के लिए भूमिगत केबल का नेटवर्क तैयार किया जा रहा है.

योजना में एडुटेक सिटी के विकास की भी योजना है. इसके अलावा करीब 130 एकड़ क्षेत्र को पार्क और ग्रीन स्पेस के रूप में विकसित किया जाएगा. इससे पूरे क्षेत्र में हरित क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा और पर्यावरण के लिहाज से भी योजना को बेहतर बनाया जा सकेगा.

पांचवें चरण में 8,728 लोगों ने कराया था पंजीकरण

बता दें कि लखनऊ की अनंत नगर योजना के शुरुआती चार चरणों में करीब 1,700 भूखंड पहले ही लॉटरी के माध्यम से आवंटित किए जा चुके हैं. इन चरणों में 35 हजार से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया था. पांचवें चरण के तहत आशीष खंड में 520 भूखंडों के लिए ऑनलाइन आवेदन मंगाए गए थे. इसके लिए 9 अगस्त से 9 सितंबर 2026 तक पंजीकरण की प्रक्रिया चली. इस दौरान 8,728 आवेदकों ने सफलतापूर्वक अपना पंजीकरण कराया.

पहले दिन 112.5 वर्गमीटर के प्लॉटों का ड्रॉ

एलडीए के अपर सचिव ज्ञानेन्द्र वर्मा के मुताबिक, सोमवार यानी 5 अक्टूबर को 112.5 वर्गमीटर क्षेत्रफल वाले 447 भूखंडों का लॉटरी के जरिए आवंटन किया गया. अब मंगलवार को बची हुई अन्य श्रेणियों के भूखंडों के लिए ड्रॉ होगा.

अनंत नगर योजना में मिलेंगी ये आधुनिक सुविधाएं

एलडीए की इस आवासीय योजना में कई आधुनिक सुविधाओं को शामिल किया गया है. इनमें चौड़ी और बेहतर सड़क व्यवस्था, करीब 130 एकड़ में पार्क व ग्रीन स्पेस, स्वच्छ एवं व्यवस्थित जलापूर्ति, भूमिगत विद्युत लाइनों की सुविधा, इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग स्टेशन, सामुदायिक केंद्र, ठोस कचरा प्रबंधन की व्यवस्था, जीरो लिक्विड डिस्चार्ज सिस्टम जैसी सुविधाएं शामिल हैं. इन सुविधाओं के जरिए अनंत नगर को आधुनिक आवासीय क्षेत्र के साथ पर्यावरण के अनुकूल विकसित करने की योजना है.

Continue reading on the app

विश्व बैंक ने बढ़ाया भारत की विकास दर का अनुमान, वित्त वर्ष 2027 में 7.1 प्रतिशत ग्रोथ की उम्मीद

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। विश्व बैंक (वर्ल्ड बैंक) ने भारत की आर्थिक मजबूती पर भरोसा जताते हुए वित्त वर्ष 2026-27 के लिए देश की विकास दर का अनुमान बढ़ा दिया है। अपनी ताजा साउथ एशिया इकोनॉमिक अपडेट रिपोर्ट में विश्व बैंक ने भारत की जीडीपी वृद्धि दर का अनुमान 6.6 प्रतिशत से बढ़ाकर 7.1 प्रतिशत कर दिया है।

विश्व बैंक के अनुसार, भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूत घरेलू मांग, औद्योगिक गतिविधियों में विस्तार और सेवा क्षेत्र की निरंतर मजबूती से समर्थन मिल रहा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद भारत की विकास गति मजबूत बनी हुई है।

रिपोर्ट के मुताबिक, भारत की दीर्घकालिक विकास संभावनाओं को पिछले वर्षों में लागू किए गए कई महत्वपूर्ण संरचनात्मक सुधारों से मजबूती मिली है। इनमें श्रम संहिताओं (लेबर कोड्स) का एकीकरण, वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) सुधार, टैरिफ युक्तिकरण, दिवाला एवं शोधन अक्षमता संहिता (आईबीसी) और भौतिक एवं डिजिटल अवसंरचना में बड़े निवेश शामिल हैं।

विश्व बैंक ने कहा कि कृषि क्षेत्र में कुछ चुनौतियों के बावजूद व्यापक अर्थव्यवस्था में मौजूद मजबूती भारत को मौजूदा वित्त वर्ष में मजबूत विकास दर बनाए रखने में मदद करेगी। रिपोर्ट के अनुसार, घरेलू मांग आर्थिक गतिविधियों का प्रमुख आधार बनी हुई है और यही भारत की अर्थव्यवस्था की सबसे बड़ी ताकत है।

हालांकि, विश्व बैंक ने कुछ जोखिमों की ओर भी ध्यान दिलाया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि ऊंची ऊर्जा कीमतें और एल नीनो से जुड़े प्रतिकूल मौसमीय प्रभाव आने वाले महीनों में आर्थिक वृद्धि और महंगाई प्रबंधन के लिए चुनौती बन सकते हैं।

दक्षिण एशिया के परिदृश्य पर नजर डालें तो विश्व बैंक ने वर्ष 2026 के लिए क्षेत्र की विकास दर का अनुमान भी बढ़ाकर 6.9 प्रतिशत कर दिया है, जो पहले 6.3 प्रतिशत था। रिपोर्ट के अनुसार, इस सुधार का सबसे बड़ा कारण भारत की अपेक्षा से बेहतर आर्थिक प्रदर्शन है।

दिलचस्प बात यह है कि भारत को छोड़कर दक्षिण एशिया के बाकी देशों की विकास दर का अनुमान 4.1 प्रतिशत से घटाकर 3.6 प्रतिशत कर दिया गया है। इसका मुख्य कारण बांग्लादेश की विकास दर के अनुमान में की गई बड़ी कटौती है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि दक्षिण एशिया के सामने वैश्विक स्तर पर कई चुनौतियां मौजूद हैं। क्षेत्र कच्चे तेल का बड़ा आयातक है, इसलिए ऊंची ऊर्जा कीमतों का सीधा असर महंगाई और आर्थिक गतिविधियों पर पड़ता है। इसके अलावा, अल नीनो के कारण कृषि क्षेत्र पर दबाव बढ़ सकता है, जो दक्षिण एशिया की बड़ी आबादी के लिए आजीविका का प्रमुख स्रोत है।

--आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

ध्रुव जुरेल को बीसीसीआई ने इंडिया ए टीम का बनाया कप्तान, न्यूजीलैंड ए टीम से 3 अनऑफिशियल टेस्ट खेलेगी यंगिस्तान

Dhruv Jurel Captain of India A Team: बीसीसीआई ने न्यूजीलैंड दौरे के लिए इंडिया 'ए' टीम का ऐलान कर दिया है. दौरे की शुरुआत 24 अक्टूबर से होगी, जिसमें दोनों टीमों के बीच तीन चार-दिवसीय अनौपचारिक टेस्ट मैच खेले जाएंगे. पहला और तीसरा मुकाबला लिंकन में, जबकि दूसरा मैच क्राइस्टचर्च में आयोजित होगा. टीम की कमान ध्रुव जुरेल को सौंपी गई है, जबकि स्क्वॉड में यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल और ऋषभ पंत जैसे अनुभवी खिलाड़ी भी शामिल हैं. विदेशी पिचों पर होने वाली यह सीरीज युवा खिलाड़ियों के लिए खुद को साबित करने का बेहतरीन मंच है. Tue, 6 Oct 2026 21:35:32 +0530

  Videos
See all

Pakistan On The Brink: पाकिस्तान में क्यों बढ़ता जा रहा तनाव? #ytshorts #pakistan #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-06T16:05:08+00:00

Congress | Delhi Police: हिरासत में लिए जाने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कहां ले गई पुलिस? #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-06T16:01:18+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers