Responsive Scrollable Menu

बिग बॉस फेम अनुराग मर्डर की कोशिश में गिरफ्तार:आरोप- साले को रॉड से पीटा, कार के नीचे डाला; बोले- पहले हम पर हुआ हमला

उत्तराखंड के देहरादून निवासी बिग बॉस फेम यूट्यूबर अनुराग डोभाल को चचेरे साले राज सिंह चौहान पर जानलेवा हमला करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। राज ने अनुराग और उनके साथियों पर गला दबाने, रॉड से हमला करने और कार के नीचे डालने की कोशिश का आरोप लगाया है। नेहरू कॉलोनी पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज किया है। वहीं, अनुराग का कहना है कि पहले उन पर हमला हुआ था और उन्होंने 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी थी। राज के मुताबिक, येलो हिल्स कैफे के पास अनुराग ने उसका गला दबाया और साथियों ने रॉड से सिर, छाती और मुंह पर वार किए। उसने चाकू-बंदूक दिखाकर धमकाने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। वहीं, अनुराग का दावा है कि पहले उन पर हमला हुआ था और उन्होंने 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी थी। उन्होंने कहा कि पूरे मामले के फैक्ट्स आगे सामने रखेंगे। राज की शिकायत पर पुलिस ने अनुराग समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 117(2), 191(2) और 351(3) में केस दर्ज किया है। पहले तस्वीरें देखिए- अब जानिए क्या आरोप लगाए 1. गला दबाकर रॉड से हमला किया राज सिंह का आरोप है कि अनुराग ने पीछे से उसका गला दबाया और मोबाइल छीनने की कोशिश की। मोबाइल नहीं मिलने पर साथियों से उसे जान से मारने के लिए कहा। इसके बाद उसे कार के नीचे डालने की कोशिश की गई और लोहे की रॉड से सिर, छाती और मुंह पर वार किए गए। 2. चाकू-बंदूक दिखाकर धमकाया पीड़ित के मुताबिक, मारपीट के दौरान एक आरोपी ने चाकू और बंदूक दिखाकर उसे धमकाया। राज ने आरोप लगाया कि उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी गई। 3. 'कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता' राज सिंह के अनुसार, बातचीत के दौरान अनुराग ने कथित तौर पर कहा कि उसने दो मर्डर किए हैं और उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। राज ने अनुराग और उसके साथियों पर घड़ी और सोने की चेन ले जाने का भी आरोप लगाया है। अनुराग ने क्या-क्या कहा 1. बोले- पहले हम पर हुआ हमला, 112 पर कॉल की अनुराग ने दावा किया कि देहरादून में पहले उनके रिश्ते में शामिल लोगों ने उन पर हमला किया था। इसके बाद उन्होंने 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। उनके मुताबिक, थाने में उनके साथ 5 लोग थे, जबकि करीब 100 स्थानीय लोगों ने उन पर हमला किया। हमारे ऊपर बेसिकली अटैक हुआ था देहरादून में। हमने 112 पर कॉल करी और पुलिस स्टेशन में एप्लीकेशन भी दी थी। 2. टिहरी जाने के आरोप से किया इनकार अनुराग ने कुछ दिन पहले टिहरी में किसी के घर जाकर धमकाने के आरोप से इनकार किया। उन्होंने कहा कि वह पिछले करीब 6 महीने से टिहरी नहीं गए हैं और एक दिन पहले ही चंडीगढ़ से लौटे हैं। मैं टिहरी लास्ट छह महीने से नहीं गया हूं। आरोप लगाने के लिए कोई कुछ भी बोल देगा। 3. बोले- आगे अपने पक्ष के फैक्ट्स सामने रखेंगे राज सिंह को किसने मारा, इस सवाल पर अनुराग ने कहा कि वह आगे अपने पक्ष के फैक्ट्स और आंकड़े सामने रखेंगे। उन्होंने दावा किया कि मामला उन्हें “मरवाने तक” पहुंच गया था और इस संबंध में पुलिस थाने में आवेदन भी दिया गया है। पत्नी रितिका ने वीडियो जारी किया अनुराग डोभाल की पत्नी रितिका चौहान ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर अनुराग पर कई गंभीर आरोप लगाए। रितिका ने उन लोगों पर भी सवाल उठाए, जो अनुराग को “बहुत अच्छा और सज्जन इंसान” बताते हैं। उन्होंने अपने भाई की चोट का जिक्र करते हुए अनुराग के उन आरोपों पर सवाल उठाए, जिनमें उन्होंने रितिका के परिवार पर मारपीट और हमला करने की बात कही थी। रितिका ने आरोप लगाया कि अनुराग ने पहले उनके साथ, फिर अपने माता-पिता, उनकी मां, बच्चे, ससुराल वालों और दोस्तों के साथ विवाद किए। उन्होंने अभिषेक सैनी के साथ उनके कथित अफेयर को लेकर “फेक नैरेटिव” चलाने का भी आरोप लगाया। रितिका ने यह भी दावा किया कि अनुराग हाल में आयुष थपलियाल के घर भी कई लोगों के साथ पहुंचे थे। रितिका ने आशंका जताई कि अनुराग आगे भी उनके परिवार या करीबियों पर हमला करवाने की कोशिश कर सकते हैं और उनके बच्चे को उनसे दूर करने का प्रयास कर सकते हैं। उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट्स सस्पेंड होने को लेकर भी अनुराग पर आरोप लगाए। रितिका के मुताबिक, मेरी आवाज दब जाए, इसलिए उसने मेरे सारे अकाउंट्स सस्पेंड किए थे। उन्होंने दावा किया कि सोशल मीडिया अकाउंट्स से जुड़े विवाद के पीछे यही वजह थी। एसएसपी को फोन करने का भी दावा राज सिंह की चचेरी बहन रितिका डोभाल, अनुराग डोभाल की पत्नी हैं। दोनों के बीच पारिवारिक विवाद चल रहा है। राज के मुताबिक, इसी विवाद को लेकर बातचीत करने के लिए उसे बुलाया गया था। राज ने आरोप लगाया कि जब अनुराग और उसके साथी उसका मोबाइल नहीं खोल पाए तो अनुराग ने एसएसपी को फोन किया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। राज ने बाईपास चौकी प्रभारी पर भी आरोपियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया है। राज सिंह की शिकायत में अनुराग डोभाल के साथ अभय चौधरी, तपन पंडित, धवल राजपुरोहित, अभिषेक टाइगर, अभिनव श्रीवास्तव और गुरु भाई समेत अन्य लोगों के नाम हैं। पुलिस ने मामले में BNS की धारा 117(2), 191(2) और 351(3) के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। 7 मार्च को की थी सुसाइड की कोशिश अनुराग डोभाल ने 7 मार्च को दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर कार चलाते हुए इंस्टाग्राम लाइव किया था। लाइव में उन्होंने कहा था- मम्मी, अगले जन्म आऊं तो बस प्यार देना… चलो फाइनल ड्राइव पर चलते हैं। इसके बाद उन्होंने करीब 150-160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से कार भगाई और कार डिवाइडर से टकरा गई। उस समय लगभग 80 हजार लोग लाइव देख रहे थे। हादसे के बाद उन्हें पहले मेरठ के शुभारती अस्पताल ले जाया गया और बाद में दिल्ली के मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, वैशाली में भर्ती कराया गया था। इसके कुछ दिनों बाद अनुराग डोभाल को 14 मार्च 2026 को पहली बार अस्पताल से छुट्टी मिली थी। हालांकि, डिस्चार्ज होने के तुरंत बाद उनकी स्थिति फिर से बिगड़ गई थी। 15 मार्च (रविवार) को जब उन्हें देहरादून ले जाया जा रहा था, तब उन्हें सांस लेने में गंभीर समस्या हुई, जिसके कारण उन्हें फिर से एक नीजी अस्पताल के ICU में भर्ती कराना पड़ा था। अनुराग ने लगाए थे परिवार पर गंभीर आरोप एक्सीडेंट से पहले अनुराग डोभाल ने कई वीडियो पोस्ट किए थे, जिनमें उन्होंने अपने माता-पिता और भाई पर उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि परिवार उनकी शादी तोड़ने की कोशिश कर रहा है और उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है। इसी विवाद के बाद वह इंस्टाग्राम लाइव आए थे और उसी दौरान उनका एक्सीडेंट हो गया था। होली के दिन डाला वीडियो, फिर डिलीट किया अनुराग डोभाल ने होली की रात (4 मार्च) जारी करीब दो घंटे के वीडियो में अपनी निजी जिंदगी और परिवार के साथ चल रहे विवाद का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी रितिका चौहान पहले उनकी फैन थीं और इंस्टाग्राम पर मैसेज के जरिए दोनों की बातचीत शुरू हुई, जो बाद में रिश्ते में बदल गई। अनुराग के मुताबिक, उनकी इंटरकास्ट शादी (ब्राह्मण-राजपूत) को लेकर परिवार में विवाद हो गया। उनका आरोप है कि शादी के बाद उन्हें पत्नी के साथ घर में रहने नहीं दिया गया, जिसके बाद उन्हें अलग फ्लैट में रहना पड़ा। उन्होंने यह भी कहा कि बाद में परिवार के साथ मामला पुलिस और कानूनी विवाद तक पहुंच गया। वीडियो में अनुराग ने बताया कि पत्नी के प्रेग्नेंट होने की खबर मिलने के बाद उन्हें लगा कि सब ठीक हो जाएगा, लेकिन हालात और बिगड़ गए। उन्होंने दावा किया कि इन घटनाओं के कारण वह लंबे समय से मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं। इसके कुछ दिनों बाद अनुराग ने ये वीडियो डिलीट कर दिया था। भाई अतुल डोभाल उर्फ कलम इंक भी आए सामने इस पूरे विवाद के बीच अनुराग के भाई अतुल डोभाल उर्फ कलम इंक ने भी सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर अपनी सफाई दी थी। उन्होंने कहा था कि सोशल मीडिया पर उनके परिवार को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है और वायरल ऑडियो क्लिप एडिटेड हैं। अतुल ने कहा कि अगर उन्होंने अपने भाई के साथ गलत किया है तो इसकी जांच होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि परिवार को इस विवाद के कारण सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग और धमकियों का सामना करना पड़ रहा है। रितिका को किचन में जाने से रोकने पर सफाई अनुराग के भाई अतुल डोभाल उर्फ कलम इंक ने भी सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कहा था कि अनुराग की पत्नी रितिका को किचन में जाने से रोकने का मामला गलत तरीके से पेश किया गया। उनके अनुसार परिवार में किसी करीबी की मौत हो गई थी और हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार कुछ समय तक मिठाई और तला हुआ खाना नहीं बनाया जाता। इसी कारण उन्हें खाना बनाने से रोका गया था। प्रॉपर्टी विवाद के आरोपों से इनकार कलम इंक ने अपने ऊपर लगे प्रॉपर्टी कब्जाने और झूठे केस करने के आरोपों को भी खारिज किया था। उन्होंने कहा था कि अगर उन्होंने अपने भाई की संपत्ति का एक छोटा सा हिस्सा भी लिया है तो इसकी जांच कराई जाए और दोषी पाए जाने पर उन्हें सजा दी जाए। अतुल डोभाल ने कहा कि अनुराग के सोशल मीडिया पर लगाए गए आरोपों के बाद उनके परिवार को धमकियां मिल रही हैं। उनका कहना है कि अनुराग के करोड़ों फॉलोअर्स हैं और लाइव में परिवार को जिम्मेदार ठहराने के बाद लोग उनके घर के बाहर तक पहुंच गए और धमकियां देने लगे। बेटे से मिलने के लिए ₹37 लाख देने का दावा करीब दो महीने पहले जुलाई में भी अनुराग डोभाल और उनकी पत्नी रितिका चौहान के बीच विवाद सामने आया था। 26 जुलाई को अनुराग ने यूट्यूब पर एक वीडियो जारी कर रितिका और उनकी मां पर उन्हें बेटे अनुरित से नहीं मिलने देने का आरोप लगाया था। अनुराग ने दावा किया था कि बेटे से मिलने के लिए उन्होंने रितिका के परिवार को ₹37 लाख दिए, लेकिन इसके बावजूद अब उनसे भारी-भरकम गुजारा भत्ता मांगा जा रहा है। अनुराग और रितिका करीब 4 महीने पहले माता-पिता बने थे। वीडियो में अनुराग ने कहा था कि वह अपने बेटे की खातिर काफी समय से परिवार की गलतियों को छिपाते और सबको माफ करते रहे। उन्होंने अपने भाई अतुल डोभाल उर्फ कलम इंक और रितिका पर भी उन्हें परेशान करने के आरोप लगाए थे। अनुराग ने दावा किया था कि उन्हें आर्थिक, कानूनी और मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा था कि उनकी गलती सिर्फ इतनी थी कि वह इन लोगों से प्यार करते थे और उनकी गलतियों को छिपाते रहे। उन्होंने यह भी कहा था कि अब वह इस तरह की स्थिति को और बर्दाश्त नहीं करेंगे।

Continue reading on the app

US bombers leave RAF Fairford: What happened after last week's major incident? | BBC Newscast

Today, after the US withdrew its bombers from RAF Fairford, the UK government has insisted the military base is safe. Our security correspondent Frank Gardner explains why the Americans moved the planes back to their home stations. It comes a week after a major incident when police were alerted to three "suspicious vehicles" near the airbase and six arrests were made. Plus, housing protests in Spain have lead to Prime Minister Pedro Sánchez calling a snap election. And in France, student protests over the condition of school buildings and staffing have led to clashes with police. Spain correspondent Guy Hedgecoe and Sophie Pedder, the Economists Paris bureau chief explain the context behind the unrest. Subscribe to our channel here: https://bbc.in/bbcnews For the latest news download the BBC News app or visit BBC.com/news #RAF #France #Spain #BBCNews

Continue reading on the app

  Sports

वर्ल्ड कप में सबसे छोटे स्कोर पर आउट होने वाली 5 टीमें... 23 साल से कायम है विश्व कीर्तिमान

5 Teams Lowest totals in Cricket World Cup: क्रिकेट वर्ल्ड कप के इतिहास में कई बार दुनिया की मजबूत टीमें भी ताश के पत्तों की तरह बिगर गई हैं और स्कोरबोर्ड पर न्यूनतम स्कोर दर्ज हुए हैं. 23 साल पहले पार्ल में श्रीलंका के खिलाफ कनाडा का टोटल आज भी सबसे कम स्कोर के रूप में दर्ज है. इसके अलावा मैनचेस्टर में इंग्लैंड के खिलाफ कनाडा और पोटचेफस्ट्रूम में ऑस्ट्रेलिया के सामने नामीबिया की टीमें 50 रन के भीतर सिमट गईं. वानखेड़े में भारत के खिलाफ श्रीलंका का स्कोर और मीरपुर में वेस्टइंडीज के खिलाफ बांग्लादेश का सस्ते में ढेर होना इस बात की गवाही देता है कि खेल के सबसे बड़े मंच पर दबाव कितना बड़ा कारक होता है. Tue, 6 Oct 2026 15:44:36 +0530

  Videos
See all

ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाले मोहम्मद फैजान को पुलिस ने किया लंगड़ा #uppolice #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-06T10:15:00+00:00

#shorts: “हम लोगों ने चैन से सोने दिया BJP को..”। #shorts #viral #akhileshyadav #bjp #samajwadiparty #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-06T10:08:03+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers