Responsive Scrollable Menu

Rajya Sabha Election: यूपी में BJP के 8 प्रत्याशियों ने दाखिल किया पर्चा

लखनऊ, छह अक्टूबर उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के आठ उम्मीदवारों ने मंगलवार को अपना नामांकन दाखिल किया। इस बीच, विपक्षी समाजवादी पार्टी ने 16 अक्टूबर को होने वाले द्विवार्षिक चुनाव में तीसरा उम्मीदवार नहीं उतारने के संकेत दिए हैं। भाजपा के आठों उम्मीदवारों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में निर्वाचन अधिकारी अजीत वर्मा के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किए।

इन उम्मीदवारों में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) से उत्तर प्रदेश के मंत्री धर्मपाल सिंह (लोध), ओबीसी प्रकोष्ठ के राज्य प्रमुख प्रकाश पाल (पाल) और श्रुति गंगवार (कुर्मी), अनुसूचित जाति से विद्यासागर सोनकर और प्रियंका रावत, ब्राह्मण समुदाय से राधाकांत ओझा और गोपी कृष्ण पांडे तथा क्षत्रिय समुदाय से राम प्रताप सिंह चौहान शामिल हैं। निर्वाचन अधिकारी वर्मा ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘सभी उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र के दो-दो सेट दाखिल किए हैं। प्रत्येक सेट के साथ प्रस्तावक के तौर पर 10 विधायकों के हस्ताक्षर हैं।’’ समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता राम गोपाल यादव और रिलायंस इंडस्ट्रीज के अधिकारी धनराज परिमल नाथवानी पहले ही नामांकन दाखिल कर चुके हैं।

हालांकि, ऐसी अटकलें थीं कि समाजवादी पार्टी मुकाबला कराने के लिए तीसरा उम्मीदवार उतार सकती है, लेकिन सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए इस पर स्थिति स्पष्ट कर दी। यादव ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा, ‘‘अब हमारा ध्यान तीन पर नहीं, बल्कि 403 पर है।’’ यादव मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए नयी दिल्ली में हैं। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, ‘‘बात साफ है।

सपा ने 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में हार मान ली है।’’ मंगलवार को राज्यसभा की 10 सीटों के लिए नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन है। अगर अंतिम समय में कोई बदलाव नहीं हुआ तो सभी 10 उम्मीदवारों के निर्विरोध चुने जाने की संभावना है। भाजपा के सभी उम्मीदवार पहले विधानसभा के सामने स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचे।

वहां उन्होंने उत्तर प्रदेश के प्रभारी विनोद तावड़े समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की। इसके बाद ढोल-नगाड़ों और उत्साहपूर्ण माहौल के बीच वे नामांकन दाखिल करने के लिए रवाना हुए। भाजपा के आठ उम्मीदवारों में दो महिलाओं को प्रतिनिधित्व दिया गया है।

इसके जरिए भाजपा ने जातिगत और क्षेत्रीय संतुलन साधने का एक सुनियोजित प्रयास किया है। इससे संकेत मिलता है कि 2027 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों से पहले ये नाम काफी मंथन के बाद तय किए गए हैं। नामांकन दाखिल करने के बाद प्रकाश पाल ने कहा, ‘‘भाजपा के उम्मीदवारों का चयन दर्शाता है कि केवल भाजपा ही वास्तव में ‘पीडीए’ (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) का सम्मान करती है।

सपा का ‘पीडीए’ का विमर्श पूरी तरह फर्जी है और 2027 के विधानसभा चुनाव इसे साबित कर देंगे।

Continue reading on the app

Abhijit Deepke का आरोप: दिल्ली प्रदर्शन रोकने के लिए कार्यकर्ताओं को पुलिस थमा रही नोटिस

(फाइल फोटो के साथ) छत्रपति संभाजीनगर, छह अक्टूबर कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने मंगलवार को आरोप लगाया कि कॉजपा के कार्यकर्ताओं को पुलिस के नोटिस दिए जा रहे हैं, उनसे उनके यात्रा खर्च को लेकर सवाल किए जा रहे हैं और 10 अक्टूबर को नयी दिल्ली में कॉजपा के प्रस्तावित प्रदर्शन में शामिल नहीं होने का दबाव बनाया जा रहा है। महाराष्ट्र के संभाजीनगर शहर में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में दीपके ने आरोप लगाते हुए कहा, ‘‘यह तानाशाही है।’’ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत सरकार पर निशाना साधते हुए दीपके ने यह भी दावा किया कि ‘एक देश, एक चुनाव’ महज एक नारा है और मंशा ‘‘एक देश, एक राजनीतिक दल’’ की है। कॉजपा ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर 10 अक्टूबर को राष्ट्रीय राजधानी के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का प्रस्ताव रखा है।

दीपके ने दावा किया कि चंद्रपुर पुलिस ने कॉजपा कार्यकर्ताओं को नोटिस जारी कर उनसे 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने वाले प्रदर्शन में शामिल नहीं होने को कहा और यात्रा खर्च के लिए धन के स्रोत को लेकर सवाल किया। उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘मैंने कई बार कहा है कि महाराष्ट्र पुलिस देश की सबसे अच्छी पुलिस है और दिल्ली पुलिस को उससे सीखना चाहिए। लेकिन यह दुखद है कि चंद्रपुर पुलिस ने कॉजपा कार्यकर्ताओं को नोटिस जारी कर उन्हें जंतर-मंतर के प्रदर्शन में शामिल नहीं होने को कहा।

उन्होंने जंतर-मंतर तक यात्रा के खर्च के स्रोत के बारे में भी पूछा।’’ दीपके ने सवाल किया कि पुलिस कैसे पहले से अनुमान लगा सकती है कि प्रदर्शन हिंसक हो जाएगा। उन्होंने सवाल किया, ‘‘पुलिस ने यह भी कहा है कि यह आंदोलन ‘हिंसक’ होने वाला है। पुलिस को इतनी जल्दी कैसे पता चल गया कि आंदोलन हिंसक होगा?

क्या उन्होंने पहले से ही कोई योजना बनाई है?’’ उन्होंने पुलिस के उस निर्देश पर भी सवाल उठाए जिसमें कॉजपा कार्यकर्ताओं से सोशल मीडिया पर ऐसे पोस्ट नहीं करने को कहा गया था जिनसे कथित तौर पर हिंसा भड़क सकती है। उन्होंने पूछा, ‘‘हम (महात्मा) गांधी और बी आर आंबेडकर की बात करते हैं। क्या उन्हें यह हिंसक लगता है?’’ दीपके ने आरोप लगाया, ‘‘महाराष्ट्र पुलिस दिल्ली पुलिस जैसा बर्ताव क्यों कर रही है?

अगर कोई व्यक्ति महाराष्ट्र के चंद्रपुर से दिल्ली जा रहा है तो उन्हें इससे क्या लेना-देना? चंद्रपुर पुलिस का इसमें क्या काम है? क्या कोई 1,000 या 1,500 रुपये का टिकट नहीं खरीद सकता?

यह कैसा सवाल है? यह स्पष्ट रूप से तानाशाही है।’’ मुंबई के शिवाजी पार्क में दो अक्टूबर को एक बड़े प्रदर्शन का नेतृत्व करने के बाद दीपके ने पिछले हफ्ते घोषणा की थी कि अगर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते हैं तो 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक और विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। विपक्षी दलों ने मतदता सूचियों की विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और तीन सदस्यीय निर्वाचन आयोग के भीतर मतभेद की खबरों को लेकर अभियान शुरू किया है।

निर्वाचन आयोग ने उसके सदस्यों के बीच मतभेद की बातों को खारिज करते हुए कहा है कि एसआईआर से संबंधित फैसले सर्वसम्मति से लिए गए।

Continue reading on the app

  Sports

85 रन पर थे 5 विकेट, फिर नाथन मैकस्वीनी ने किया कमाल, शतक ठोक भारतीय गेंदबाजों के उड़ाए होश

इंडिया ए के खिलाफ पहले अनऑफिशियल वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया ए के बल्लेबाज नाथ मैकस्वीनी ने अपनी दमदार बल्लेबाजी से कमाल कर दिया. मैकस्वीनी ने टीम के लिए 118 गेंद में अपनी सेंचुरी पूरी. मैकस्वीनी ने टीम के लिए ये पारी तब खेली, जबकि भारत ने सिर्फ 85 रन के स्कोर 5 विकेट झटक लिए थे, लेकिन उसके बाद मैकस्वीनी ने पिच पर खूंटा गाड़ लिया. Tue, 6 Oct 2026 17:32:15 +0530

  Videos
See all

Rashtravad: बीजेपी प्रवक्ता ने बता दिया यूपी में BJP का प्लान?| #gyaneshkumar #rahulgandhi #akhilesh #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-06T12:15:49+00:00

Opposition March: ज्ञानेश कुमार केखिलाफ विपक्ष का प्रदर्शन ?| Rahul Gandhi | Akashvani Bhawan #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-06T12:15:33+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers