ब्राजील चुनाव में छाया रहा 'ट्रंप फैक्टर', किसी उम्मीदवार को स्पष्ट जनादेश नहीं; 25 अक्टूबर को होगा अंतिम फैसला
ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव में पहले दौर में किसी उम्मीदवार को बहुमत नहीं मिला। अब मौजूदा राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा और सीनेटर फ्लावियो बोल्सोनारो के बीच 25 अक्टूबर को दूसरे दौर का मुकाबला होगा। अगला राष्ट्रपति कार्यकाल 5 जनवरी 2027 से शुरू होगा। चुनाव प्राधिकरण के आंकड़ों के मुताबिक, फ्लावियो बोल्सोनारो को 5.6 करोड़ से ज्यादा वोट, जबकि लूला को करीब 5.36 करोड़ वोट मिले। फ्लावियो का प्रदर्शन चुनाव से पहले के ज्यादातर सर्वेक्षणों के अनुमान से बेहतर रहा। पहले दौर में लूला और फ्लावियों के अलावा 10 उम्मीदवार मैदान में थे। अब इन उम्मीदवारों को मिले वोट और उनके समर्थकों का रुख दूसरे दौर में अहम हो सकता है। चुनाव में अपराध, सार्वजनिक सुरक्षा, महंगाई और जीवन-यापन की लागत प्रमुख मुद्दे रहे। महिलाओं के खिलाफ हिंसा भी बड़ा मुद्दद्य रही। चुनावी मतदाताओं में महिलाओं की हिस्सेदारी 53% है।
इसे भी पढ़ें: Mizoram में Codeine Syrup की अवैध बिक्री पर सख्ती, रद्द होंगे Drug License
लैटिन अमेरिकी लेफ्ट की बड़ी लड़ाई
फ्लावियो ट्रम्प के करीबी माने जाते हैं और दोनों के बीच इस साल वाइट हाउस में मुलाकात भी हो चुकी है, हालांकि ट्रम्प ने चुनाव में खुला समर्थन करने से अभी परहेज किया है। पर, ट्रम्प के दोबारा अमेरिकी राष्ट्रपति बनने के बाद लैटिन अमेरिका में अब तक कोई वामपंथी राष्ट्रपति चुनाव नहीं जीत सका है। ऐसे में फ्लावियो की जीत ब्राजील समेत पूरे क्षेत्र में दक्षिणपंथ को बड़ा बढ़ावा देगी, जबकि लूला की जीत ट्रम्प के बढ़ते प्रभाव के बीच लैटिन अमेरिकी लेफ्ट की बड़ी वापसी होगी।
इसे भी पढ़ें: पहाड़ों की राजनीति लेने लगी करवट! Uttarakhand Congress में छिड़ी महाभारत और Harish Rawat के 'तेवर' बड़े सियासी तूफान के संकेत दे रहे हैं
दक्षिणपंथी पार्टी ने जीतीं सर्वाधिक सीटें
रायटर के अनुसार, बोल्सोनारो की दक्षिणपंथी लिबरल पार्टी रविवार को हुए कांग्रेस चुनावों में सबसे बड़ी विजेता बनकर उभरी। सीनेट और निचले सदन, दोनों में किसी भी एक पार्टी के मुकाबले सबसे अधिक सीटें हासिल कीं। लिबरल पार्टी की सीनेट में सीटें 15 से बढ़कर 28 हो गईं। 1985 में लोकतंत्र की वापसी के बाद से किसी पार्टी के लिए यह सबसे अच्छा नतीजा था। पार्टी ने निचले सदन में भी 121 सीटें हासिल कीं, जबकि अभी वहां उसके पास 98 सीटें हैं।
Black Sea में कमर्शियल जहाज पर हमला, 2 की मौत, Romania में घायल भारतीय का इलाज जारी
रोमानिया में भारतीय दूतावास ने सोमवार को बताया कि ब्लैक सी में तीन भारतीय नागरिकों को ले जा रहे एक कमर्शियल जहाज़ पर हमला हुआ, जिसमें दो विदेशी नागरिकों की मौत हो गई और कई क्रू मेंबर घायल हो गए। घटना के बाद तीनों भारतीय क्रू मेंबर सुरक्षित बताए गए। भारतीय मिशन ने बताया कि उनमें से एक घायल हो गया था और रोमानिया में उसका इलाज चल रहा है; मिशन अस्पताल के अधिकारियों के संपर्क में है और हर संभव मदद दे रहा है। ब्लैक सी में MV ROYAD MAMMADOV नाम के जहाज़ पर हमला हुआ। घायल क्रू मेंबर को इलाज के लिए रोमानिया ले जाया गया।
दूतावास ने तीन भारतीयों के सुरक्षित होने की पुष्टि की
रोमानिया में भारतीय दूतावास ने शुरू में कहा कि उन्हें हमले की जानकारी मिली है और जहाज के क्रू में तीन भारतीय नागरिक भी शामिल थे। रोमानिया में भारतीय दूतावास ने अपने एक्स पोस्ट में कहा कि हमें आज ब्लैक सी में कमर्शियल जहाज MV ROYAD MAMMADOV पर हमले की जानकारी मिली है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, 2 लोगों (विदेशी नागरिकों) की मौत हुई है, जबकि कुछ क्रू सदस्य घायल हुए हैं और रोमानिया में उनका इलाज चल रहा है। आगे यह भी बताया गया है कि क्रू सदस्यों में तीन भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। बाद में मिशन ने भारतीय क्रू सदस्यों से संपर्क किया और पुष्टि की कि तीनों सुरक्षित हैं। उनमें से एक घायल हो गया था और रोमानिया के एक अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था।
इसे भी पढ़ें: Embassy Developments ने Bengaluru में बेचे 1,800 करोड़ रुपये के 477 फ्लैट्स
दूतावास ने कहा तीनों भारतीय नागरिक सुरक्षित हैं। हमने उनसे बात की है। उनमें से एक घायल हो गया है और उसका इलाज चल रहा है। हम अस्पताल के अधिकारियों के लगातार संपर्क में हैं। हम भारतीय क्रू सदस्यों की भलाई और सुरक्षा के लिए हर संभव मदद दे रहे हैं। भारतीय मिशन ने कहा कि घायल नाविक के इलाज के दौरान वे अस्पताल के अधिकारियों के साथ भी तालमेल बिठा रहे हैं। दूतावास ने कहा मिशन भारतीय नागरिकों की सुरक्षा और भलाई के बारे में और जानकारी हासिल करने के लिए संबंधित अधिकारियों के लगातार संपर्क में है।
इसे भी पढ़ें: Gandhi Jayanti: दुनिया भर के भारतीय दूतावासों में बापू को दी गई श्रद्धांजलि
भारतीय राजदूत ने अस्पताल में क्रू सदस्यों से बात की
रोमानिया में भारत के राजदूत मनोज महापात्रा ने कॉन्स्टैंटा काउंटी अस्पताल में इलाज करा रहे तीन भारतीय नागरिकों से बात की। उन्होंने अस्पताल के मुख्य डॉक्टर से भी बात की, जिन्होंने पुष्टि की कि तीनों भारतीय ठीक हैं और उन्हें ज़रूरी मेडिकल देखभाल मिल रही है। दूतावास ने बताया राजदूत मनोज महापात्रा ने कॉन्स्टैंटा काउंटी अस्पताल में इलाज करा रहे तीन भारतीय नागरिकों से बात की। उन्होंने अस्पताल के मुख्य डॉक्टर से भी बात की, जिन्होंने पुष्टि की कि तीनों ठीक हैं और उन्हें ज़रूरी देखभाल मिल रही है। राजदूत ने उन्हें हर संभव मदद और सहयोग का भरोसा दिलाया।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi










