सौरव गांगुली बने हेड कोच, अब IPL में चलेगी 'दादागिरी', दिल्ली कैपिटल्स ने दिया बड़ा रोल
IPL 2026 में सौरव गांगुली दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच होंगे. पिछले सीजन में हेमंग बदानी इस जिम्मेदारी को निभा रहे थे, लेकिन फ्रेंचाइजी का मालिकाना हक जैसे ही JSW ग्रुप के पास आया, पूरे टीम मैनेजमेंट को ही बदल दिया गया. गांगुली इससे पहले भी दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी के साथ जुड़ चुके हैं.
Expaliner: 'Jailer 2' में क्यों अंडरकवर हुआ 'टाइगर'? रजनीकांत की फिल्म के ट्रेलर से समझें पूरा गेम
Jailer 2 Explainer: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) एक बार फिर टाइगर मुथुवेल पांडियन बनकर बड़े पर्दे पर लौटने वाले हैं. उनकी मच अवेटेड फिल्म ‘जेलर 2’ का ट्रेलर (Jailer 2 Trailer) 5 अक्टूबर को रिलीज हो चुका है और इसने आते ही फैंस की एक्साइटमेंट को काफी बढ़ा दिया है. पहली पार्ट में रजनीकांत के किरदार रिटायर्ड जेलर मुथुवेल पांडियन ने एक बड़े मूर्ति तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया था, लेकिन इस बार कहानी उससे भी बड़े सिंडिकेट तक पहुंचने वाली है. इस बीच सबसे बड़ा सवाल ये है कि आखिर टाइगर ने खुद को छिपाकर एक ड्राइवर का रूप क्यों लिया? तो चलिए समझते हैं, पार्ट 2 की कहानी-
जेलर 2 में टाइगर बना ट्राइवर
जेलर 2 के ट्रेलर की बात करे तो इसकी शुरुआत ही टाइगर की तलाश से होती है. सुराज वेंजारामूडु का किरदार निभा रहे दिलीप उसके बारे में जानकारी जुटाता दिखाई दिया. दूसरी तरफ मुथुवेल पांडियन एकदम अलग रूप में नजर आता है. वो एक ड्राइवर की तरह सामान्य जिंदगी जी रहा है और अपनी असली पहचान छिपाकर रखी है. लेकिन ट्रेलर से साफ संकेत मिलता है कि टाइगर ने ये रूप मजबूरी में नहीं बल्कि एक बड़े मिशन के तहत अपनाया है.
पहली फिल्म में जिस मूर्ति तस्करी नेटवर्क को टाइगर यानि रजनीकांत ने खत्म किया था, उसके पीछे एक और बड़ा नेटवर्क दिखाया गया है. यही वजह है कि इस बार टाइगर सीधे दुश्मनों से भिड़ने के बजाय उनके सिस्टम के अंदर तक पहुंचने की कोशिश कर रहा है. वो ये पता लगाना चाहता है कि असली ताकत किसके हाथ में है और इस पूरे खेल को कौन चला रहा है.
क्या होगी फिल्म की कहानी?
जेलर 2 की कहानी का कनेक्शन पहली फिल्म से ही जुड़ा हुआ है. साल 2023 में आई ‘जेलर’ में मुथुवेल पांडियन अपने परिवार को बचाने के लिए फिर से अपने पुराने खतरनाक अवतार यानी ‘टाइगर’ के रूप में लौटता है. वो भले ही रिटायर हो गया हो, लेकिन उसके अंदर का वो दम और लड़ने का अंदाज खत्म नहीं हुआ था. पहले पार्ट में वो एक बड़े मूर्ति तस्करी गिरोह से भिड़ता है और अपने परिवार को बचाता है और जेलर 2 की कहानी यहीं से आगे बढ़ने वाली है.
हालांकि इस बार टाइगदर के सामने सिर्फ एक अपराधी या छोटा गैंग नहीं होने वाला है. फिल्म के ट्रेलर में ‘Kalpaks Syndicate’ का जिक्र किया गया है, जो पहले वाले नेटवर्क से भी बड़ा और ताकतवर है. ऐसे में टाइगर के सामने असली खतरा तो सेकेंड पार्ट में आने वाला है.
जेलर 2 में टाइगर के नए दुश्मन
पुराने साथी भी देंगे टाइगर का साथ
इसके अलावा जहां जेलर के पार्ट 1 में रजनीकांत के साथ बड़े स्टार्स की मौजूदगी थी. वहीं, दूसरे पार्ट में भी ये फॉर्मूला जारी रहने वाला है. मोहनलाल (Mohanlal) और शिव राज कुमार (Shiva Rajkumar) फिर से अपने किरदारों में वापस लौट रहे हैं. इनके अलावा मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) भी फिल्म का हिस्सा हैं. वहीं Ramya Krishnan, Yogi Babu और कुछ दूसरे कलाकार भी फ्रेंचाइजी से जुड़े पुराने किरदारों को आगे बढ़ाते नजर आएंगे.
एक्शन में भी दिखेगा बड़ा बदलाव
अगर ट्रेलर की बात करें तो ‘जेलर’ का एक्शन स्केल पहली फिल्म से बड़ा नजर आ रहा है. ट्रेलर में बंदूकें, स्नाइपर्स, धमाके और बड़े फाइट सीक्वेंस देखने को मिले हैं. टाइगर के किरदार में रजनीकांत एक बार फिर अपने पुराने अंदाज में लौटता दिखाई देता है. खास बात ये है कि इस बार एक्शन के साथ फिल्म में म दिलीप कुमार का डार्क ह्यूमर भी नजर आ रहा है, जो पहली फिल्म की पहचान था.बता दें, नेल्सन ने फिल्म का निर्देशन किया है.
वहीं, बता दें, फिल्म के एक्शन सीन्स को Chethan D’Souza ने तैयार किया है. वहीं विजय कार्तिक कन्नन ने फिल्म की सिनेमैटोग्राफी और आर. निर्मल ने एडिटिंग की है. इसके अलावा फिल्म का म्यूजिक एक बार फिर अनिरुद्ध रविचंदर ने दिया है. उनका म्यूजिक और बैकग्राउंड स्कोर फिल्म के एक्शन और सीन्स को और दमदार बनाने वाला है.
ये भी पढ़ें- Explainer: टीवी स्टार्स के लिए क्यों जरूरी हो गए हैं रियलिटी शोज? जानें पर्दे के पीछे की पूरी रणनीति
क्या है ‘Jailer 2’ का पूरा गेम?
जेलर 2 के ट्रेलर को समझे तो पहले पार्ट में जहां टाइगर ने मूर्ति तस्करी के जिस नेटवर्क को खत्म किया था, उसके पीछे एक और बड़ा सिस्टम मौजूद है. वहीं, अब टाइगर उसी सिस्टम तक पहुंचना चाहता है. इसके लिए वो अपनी पहचान छिपाकर ड्राइवर बनकर रह रहा है और दुश्मनों की चाल पर नजर रख रह है. लेकिन जब उसके खिलाफ कई ताकतें एक साथ खड़ी होती है, ये ही फिल्म की कहानी को आगे बढ़ाएगी. बता दें, ये फिल्म 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.
ये भी पढ़ें- Explainer: 'जेलर 2' में रजनीकांत के साथ धमाल मचाएंगी विद्या बालन, जानिए के बारे में स्टारकास्ट से बजट तक पूरी डिटेल्स
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
News Nation









