श्रीदेवी को जब डायरेक्टर ने कहा- 'वजन कम करो', एक्ट्रेस ने छोड़ दिया था नमक, सेट पर हो गई थीं बेहोश
बॉलीवुड की पहली फीमेल सुपरस्टार कही जाने वाली दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी अपनी खूबसूरती और एक्टिंग के लिए आज भी लाखों दिलों में बसती हैं. पर्दे पर अपनी अदाओं से जादू चलाने वाली श्रीदेवी को भी उस दौर में परफेक्ट दिखने और वजन मेनटेन करने का भारी दबाव झेलना पड़ता था.1991 की एक फिल्म के दौरान श्रीदेवी ने अपने परफेक्ट लुक के लिए ऐसी सख्ती की, जिसका असर उनकी सेहत पर पड़ गया. डायरेक्टर की एक डिमांड को पूरा करने के लिए एक्ट्रेस ने खाने-पीने तक पर पाबंदियां लगा ली थीं. वह अपने लुक को लेकर इतनी गंभीर थीं कि शरीर की जरूरतों को भी नजरअंदाज कर बैठीं. लेकिन सेट पर अचानक कुछ ऐसा हुआ, जिसने पूरी टीम को परेशान कर दिया.
सीहोर में हाईवोल्टेज ड्रामा: पुलिस के सामने दराता लेकर खड़ी हुई महिला, जमीन विवाद में भारी बवाल
सीहोर जिले के रोला गांव में सोमवार शाम जमीन विवाद सुलझाने पहुंची मंडी थाना पुलिस के सामने जमकर हाईवोल्टेज ड्रामा हुआ। कोर्ट के आदेश के बाद जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची, तो एक महिला हाथ में दराता लेकर पुलिसकर्मियों के सामने ही अड़ गई। वहीं दूसरी महिला ने जुताई करने आए ट्रैक्टर पर चढ़कर सरकारी आदेश मानने से साफ इनकार कर दिया। खेत में घंटों हंगामा चलता रहा, हालांकि पुलिस की मुस्तैदी से कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।
दरअसल, यह पूरा विवाद साल 2019 में खरीदी गई एक जमीन पर कब्जे और जुताई को लेकर शुरू हुआ। पीड़ित खेत मालिक भगवत मेवाड़ा के मुताबिक, उन्होंने यह जमीन राजेश, नारायण सिंह और लालचंद से कानूनी तौर पर खरीदी थी। हाल ही में तहसीलदार कोर्ट ने उनके पक्ष में फैसला सुनाते हुए खेत की जुताई का आदेश दिया था। लेकिन जैसे ही वे जुताई कराने पहुंचे, दूसरे पक्ष के लोगों ने विरोध शुरू कर दिया।
डंडे और पत्थरों से हमला, एसपी से लगाई गुहार
भगवत मेवाड़ा का आरोप है कि जब वे ट्रैक्टर ड्राइवर बंसीलाल के साथ खेत जोतने पहुंचे, तो सुनीता, प्रवीण और उनके साथियों ने डंडे और पत्थरों से हमला बोल दिया। जान बचाकर भागे पीड़ितों ने इस पूरे मामले की लिखित शिकायत जिला पुलिस अधीक्षक सोनाक्षी सक्सेना से की है। उन्होंने पुलिस कप्तान को पूरे घटनाक्रम की जानकारी देते हुए आरोपियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग उठाई है।
निर्दोष लोगों को फंसाने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस
खेत मालिक भगवत सिंह ने अपनी शिकायत में कहा कि इस पूरे झगड़े से ट्रैक्टर मालिक और ड्राइवर का कोई लेना-देना नहीं था, लेकिन विरोधी पक्ष उन्हें भी जबरन इस मामले में घसीट रहा है। उन्होंने एसपी से निष्पक्ष जांच कराने और निर्दोषों को बचाने की गुहार लगाई है। फिलहाल मंडी थाना पुलिस ने शिकायती आवेदन के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
Mp Breaking News










.jpg)
