Responsive Scrollable Menu

सीहोर में हाईवोल्टेज ड्रामा: पुलिस के सामने दराता लेकर खड़ी हुई महिला, जमीन विवाद में भारी बवाल

सीहोर जिले के रोला गांव में सोमवार शाम जमीन विवाद सुलझाने पहुंची मंडी थाना पुलिस के सामने जमकर हाईवोल्टेज ड्रामा हुआ। कोर्ट के आदेश के बाद जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची, तो एक महिला हाथ में दराता लेकर पुलिसकर्मियों के सामने ही अड़ गई। वहीं दूसरी महिला ने जुताई करने आए ट्रैक्टर पर चढ़कर सरकारी आदेश मानने से साफ इनकार कर दिया। खेत में घंटों हंगामा चलता रहा, हालांकि पुलिस की मुस्तैदी से कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।

दरअसल, यह पूरा विवाद साल 2019 में खरीदी गई एक जमीन पर कब्जे और जुताई को लेकर शुरू हुआ। पीड़ित खेत मालिक भगवत मेवाड़ा के मुताबिक, उन्होंने यह जमीन राजेश, नारायण सिंह और लालचंद से कानूनी तौर पर खरीदी थी। हाल ही में तहसीलदार कोर्ट ने उनके पक्ष में फैसला सुनाते हुए खेत की जुताई का आदेश दिया था। लेकिन जैसे ही वे जुताई कराने पहुंचे, दूसरे पक्ष के लोगों ने विरोध शुरू कर दिया।

डंडे और पत्थरों से हमला, एसपी से लगाई गुहार

भगवत मेवाड़ा का आरोप है कि जब वे ट्रैक्टर ड्राइवर बंसीलाल के साथ खेत जोतने पहुंचे, तो सुनीता, प्रवीण और उनके साथियों ने डंडे और पत्थरों से हमला बोल दिया। जान बचाकर भागे पीड़ितों ने इस पूरे मामले की लिखित शिकायत जिला पुलिस अधीक्षक सोनाक्षी सक्सेना से की है। उन्होंने पुलिस कप्तान को पूरे घटनाक्रम की जानकारी देते हुए आरोपियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग उठाई है।

निर्दोष लोगों को फंसाने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

खेत मालिक भगवत सिंह ने अपनी शिकायत में कहा कि इस पूरे झगड़े से ट्रैक्टर मालिक और ड्राइवर का कोई लेना-देना नहीं था, लेकिन विरोधी पक्ष उन्हें भी जबरन इस मामले में घसीट रहा है। उन्होंने एसपी से निष्पक्ष जांच कराने और निर्दोषों को बचाने की गुहार लगाई है। फिलहाल मंडी थाना पुलिस ने शिकायती आवेदन के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।

Continue reading on the app

दिल्ली में बड़ा सियासी ड्रामा: पुलिस रोकने पहुंची तो आकाशवाणी भवन में बैठे राहुल-प्रियंका, हिरासत की तैयारी!

दिल्ली में बड़ा सियासी ड्रामा: पुलिस रोकने पहुंची तो आकाशवाणी भवन में बैठे राहुल-प्रियंका, हिरासत की तैयारी!

Continue reading on the app

  Sports

भारत समेत 2036 ओलंपिक की रेस में 7 और देश, नवंबर में देना है आईओसी को प्रोजेक्ट

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने 2036 की मेजबानी के लिए एक अहम जानकारी शेयर की है. आईओसी बताया कि मेजबानी के लिए भारत समेत 7 कुल देशों ने अपनी इच्छा जताई है. इसके लिए सभी देशों अगले महीने के नंवबर में अपना प्रपोजल पेश करना है. भारत के अलावा जर्मनी, कतर और तुर्किए भी ओलंपिक की मेजबानी की रेस में है. Tue, 6 Oct 2026 17:10:43 +0530

  Videos
See all

Opposition March: ज्ञानेश कुमार केखिलाफ विपक्ष का प्रदर्शन ?| Rahul Gandhi | Akashvani Bhawan #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-06T12:15:33+00:00

Rashtravad: बीजेपी प्रवक्ता ने बता दिया यूपी में BJP का प्लान?| #gyaneshkumar #rahulgandhi #akhilesh #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-06T12:15:49+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers