Responsive Scrollable Menu

Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि के 9 रातों में क्यों बदले जाते हैं देवी के स्वरूप? जानें हर दिन के पीछे का रहस्य

Shardiya Navratri 2026: साल में चार बार नवरात्रि आती है. दो सामान्य नवरात्रि और दो गुप्त नवरात्रि. वर्ष 2026 की आखिरी नवरात्रि यानी शारदीय नवरात्रि का प्रारंभ 11 अक्टूबर 2026, रविवार से हो रहा है. इस दिन घटस्थापना होगी और चौकी बिठाई जाएगी. वहीं, 20 अक्टूबर को नवरात्रि का समापन हो जाएगी. इस दिन महानवमी और विजयदशमी, दोनों मनाई जाएगी. नवरात्रि का पर्व हिंदू धर्म का एक प्रमुख पर्व होता है. इसमें नौ दिनों तक नौ देवियों की पूजा की जाती है. प्रथम दिन देवी शैलपुत्री माता की पूजा होती है और नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा करते हैं. नवरात्रि के हर दिन देवी का स्वरूप बदलता है. 

दरअसल, ये सभी देवियां देवी शक्ति के अलग-अलग गुणों का प्रतीक कहलाता है. इन नौ दिनों की साधना में भक्त शक्ति, तप, साहस, सृजन, मातृत्व, नकारात्मकता के नाश, शुद्धता और सिद्धि जैसे गुणों का स्मरण करता है. आइए जानते हैं नवरात्रि के नौ दिनों में देवी के स्वरूप बदलने के पीछे क्या धार्मिक मान्यता है?

नवरात्रि में नौ दिन क्यों होते हैं?

नवरात्रि, जैसा कि इस नाम से स्पष्ट हो रहा है कि यह अवधि का संकेत है यानी की नौ रातें. देवी उपासना की परंपरा में साल के अलग-अलग समय में नवरात्रियां आती हैं. इनमें चैत्र और शारदीय नवरात्र सबसे ज्यादा प्रचलित हैं.

ये भी पढ़ें- Shardiya Navratri 2026: 11 अक्टूबर से शुरू होंगे शारदीय नवरात्रि, जानें इस बार मां दुर्गा किस वाहन पर सवार होकर आएंगी?

नवरात्रि में हर दिन क्यों बदला जाता है देवी का स्वरूप?

हर दिन देवी के एक अलग स्वरूप को समर्पित होता है. इनमें नौ दिनों का भी अपना अलग-अलग धार्मिक महत्व है. घटस्थापना या कलश स्थापना के साथ नवरात्रि की शुरुआत होती है. भक्त व्रत रखते हैं, दुर्गा सप्तशती का पाठ करते हैं और अष्टमी या नवमी के दिन कन्या पूजन करके नवरात्रि का समापन करते हैं.

नौ दिन 9 देवियों की होती हैं पूजा

1.शैलपुत्री देवी- इनकी पूजा पहले दिन होती है. मां शैलपुत्री को स्थिरता और प्रकृति की शक्ति का प्रतीक माना जाता है. यह जीवन के आधार को मजबूत करने की शुरुआत है.

2.ब्रह्मचारिणी देवी- नवरात्रि के दूसरे दिन माता ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है. यह दिन उनको समर्पित होता है. ब्रह्मचारिणी मां को तपस्या, अनुशासन और ज्ञान की खोज को दर्शाता है.

3.मां चंद्रघंटा- नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा की जाती है. चंद्रघंटा माता को आंतरिक साहस और दुश्मनों से लड़ने की तैयारी का प्रतीक है.

4.कुष्मांडा- माता कुष्मांडा को नवरात्रि का चौथा दिन समर्पित है. इस दिन उनकी विधिवत पूजा करनी चाहिए. मां कूष्मांडा को सृजन और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है. पूरे ब्रह्मांड में जीवन का संचार करता है.

5.स्कंदमाता माता- नवरात्रि के पांचवे दिन स्कंदमाता मां की पूजा की जाती है. उन्हें एक मां के स्नेह का, शक्ति का और पवित्रता को दर्शाने वाली देवी कहा जाता है. 

6.कात्यायनी माता- नवरात्रि के छठे दिन माता कात्यायनी की पूजा की जाती है. इन्हें उग्रता और बुराई के नाश के लिए वीरता का प्रतीक माना जाता है.

7.कालरात्रि मां- माता कालरात्रि की पूजा नवरात्रि के सातवें दिन होती है. उन्हें जीवन के सबसे कठिन समय और डर पर विजय पाने की असीम शक्ति को दिखाता है.

8.माता महागौरी- नवरात्रि के आठवें दिन मां महागौरी की पूजा की जाती है. महागौरी माता शांति, पवित्रता और आंतरिक सुख का प्रतीक मानी जाती है.

9.सिद्धिदात्री माता- नवरात्रि के नौवें और अंतिम दिन पर समस्त सिद्धियों, ज्ञान और चेतना की पूर्णता का अनुभव कराने वाली देवी है.

उपवास करने का स्वास्थ्य लाभ

नवरात्रि के उपवासों को सिर्फ आध्यात्मिक रूप से जुड़ा हुआ नहीं मानना चाहिए. इन व्रतों के पीछे भी साइंस छिपा है. मौसम बदलने पर पाचन तंत्र कमजोर हो जाता है और भारी खाना खाने से शरीर में तकलीफ हो सकती है. उपवास होने पर हल्का और सात्विक खाना जैसे फलों और मेवों का सेवन किया जाता है. कुट्टू का आटा और समक के चावल आदि खाते हैं. इससे शरीर डिटॉक्स होता है और इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत होता है. 

ये भी पढ़ें- Shardiya Navratri 2026: 9 दिन, 9 देवियां और 9 रंग... जानें शारदीय नवरात्रि के हर दिन का महत्व

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Continue reading on the app

त्योहारों से पहले ऑटो बाजार में भारी उछाल, सितंबर में 25 लाख से अधिक गाड़ियों की रिकॉर्ड बिक्री

Indian Automobile Retail Sales: त्योहारी मांग और कम आधार के चलते सितंबर में घरेलू ऑटोमोबाइल रिटेल बिक्री सालाना आधार पर 31.82 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 25,36,920 इकाई हो गई. यह जानकारी उद्योग संगठन फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशंस (फाडा) द्वारा मंगलवार को जारी आंकड़ों में दी गई. 

आंकड़ों के अनुसार, अगस्त की तुलना में सितंबर में रिटेल बिक्री 4.69 प्रतिशत बढ़ी. हालांकि, सितंबर उद्योग के लिए अब तक का सबसे अच्छा महीना रहा. फाडा ने कहा कि सालाना आधार पर हुई इस तेज वृद्धि को कम आधार के नजरिए से देखा जाना चाहिए, क्योंकि सितंबर 2025 में जीएसटी 2.0 लागू होने से पहले खरीदारी टालने के कारण बिक्री प्रभावित हुई थी.

दोपहिया और कारों की जबरदस्त खरीदारी

इसके अलावा, छह में से पांच वाहन श्रेणियों में उद्योग ने अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन दर्ज किया. वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही में भी रिटेल बिक्री रिकॉर्ड 1,55,12,319 इकाई रही, जो सालाना आधार पर 20.77 प्रतिशत अधिक है.

श्रेणीवार देखें तो दोपहिया वाहनों की बिक्री सालाना आधार पर 33.08 प्रतिशत बढ़कर 17,90,188 इकाई हो गई, जबकि यात्री वाहनों की बिक्री 32.10 प्रतिशत बढ़कर 4,27,213 इकाई रही.

कमर्शियल वाहनों और अन्य श्रेणियों में भी तेजी

वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री 37.62 प्रतिशत बढ़कर 1,03,557 इकाई हो गई. सितंबर में पहली बार इस सेगमेंट की बिक्री एक लाख इकाई के आंकड़े को पार कर गई.

तिपहिया वाहनों की बिक्री 22.25 प्रतिशत बढ़कर 1,32,570 इकाई रही, जबकि ट्रैक्टरों की बिक्री 13.75 प्रतिशत बढ़कर 76,906 इकाई हो गई. निर्माण उपकरणों की बिक्री 38 प्रतिशत बढ़कर 6,486 इकाई हो गई.

फाडा के अध्यक्ष साई गिरिधर ने कहा, "सितंबर 2026 भारतीय ऑटो रिटेल के इतिहास का सबसे अच्छा सितंबर रहा." उन्होंने कहा कि अधिक महत्वपूर्ण संकेतकों में पहली छमाही की रिकॉर्ड बिक्री, महीने-दर-महीने 4.69 प्रतिशत की वृद्धि और वित्त वर्ष 2026-27 के पहले पांच महीनों में लगभग 17 प्रतिशत की वृद्धि शामिल है. इसमें सितंबर की असामान्य तुलना को शामिल नहीं किया गया है.

वैकल्पिक ईंधन और इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बढ़ती पसंद

इसके अलावा, सितंबर में यात्री वाहनों की रिटेल बिक्री में वैकल्पिक ईंधन वाले वाहनों की हिस्सेदारी 41 प्रतिशत रही, जो पेट्रोल वाहनों की 41.27 प्रतिशत हिस्सेदारी के लगभग बराबर है. यात्री वाहनों में इलेक्ट्रिक वाहनों की पहुंच बढ़कर 8.45 प्रतिशत हो गई. फाडा ने कहा कि सभी श्रेणियों को मिलाकर इलेक्ट्रिक वाहनों की रिटेल बिक्री लगभग 3.34 लाख इकाई के सर्वकालिक मासिक उच्च स्तर पर पहुंच गई. इससे कुल वाहन बिक्री में इलेक्ट्रिक वाहनों की हिस्सेदारी लगभग 13 प्रतिशत हो गई. 

त्योहारी सीजन को लेकर डीलरों में भारी उत्साह

रिपोर्ट में कहा गया कि 75.57 प्रतिशत डीलरों को अक्टूबर में बिक्री बढ़ने की उम्मीद है. वहीं, 19.46 प्रतिशत डीलरों को बाजार के स्थिर रहने की उम्मीद है, जबकि 4.98 प्रतिशत को बिक्री में गिरावट की आशंका है.

उद्योग को उम्मीद है कि ‘पितृ पक्ष’ के दौरान टली हुई मांग नवरात्रि और दशहरा के दौरान डिलीवरी में बदल जाएगी. फाडा ने कहा कि बुकिंग का सिलसिला पहले ही मजबूत हो रहा है और 63 प्रतिशत डीलरों ने बुकिंग में बढ़ोतरी की जानकारी दी है.

अक्टूबर-दिसंबर अवधि के लिए 78.28 प्रतिशत डीलरों को बिक्री में वृद्धि की उम्मीद है, जबकि 17.65 प्रतिशत को बाजार के स्थिर रहने और लगभग 4 प्रतिशत डीलरों को बिक्री में गिरावट की आशंका है.

 (DISCLAIMER: खबर IANS न्यूज फीड से ली गई है. न्यूजनेशन खबर में किए गए किसी भी डेटा और फैक्ट्स की पुष्टि नहीं करता है.)

Continue reading on the app

  Sports

वर्ल्ड कप में सबसे छोटे स्कोर पर आउट होने वाली 5 टीमें... 23 साल से कायम है विश्व कीर्तिमान

5 Teams Lowest totals in Cricket World Cup: क्रिकेट वर्ल्ड कप के इतिहास में कई बार दुनिया की मजबूत टीमें भी ताश के पत्तों की तरह बिगर गई हैं और स्कोरबोर्ड पर न्यूनतम स्कोर दर्ज हुए हैं. 23 साल पहले पार्ल में श्रीलंका के खिलाफ कनाडा का टोटल आज भी सबसे कम स्कोर के रूप में दर्ज है. इसके अलावा मैनचेस्टर में इंग्लैंड के खिलाफ कनाडा और पोटचेफस्ट्रूम में ऑस्ट्रेलिया के सामने नामीबिया की टीमें 50 रन के भीतर सिमट गईं. वानखेड़े में भारत के खिलाफ श्रीलंका का स्कोर और मीरपुर में वेस्टइंडीज के खिलाफ बांग्लादेश का सस्ते में ढेर होना इस बात की गवाही देता है कि खेल के सबसे बड़े मंच पर दबाव कितना बड़ा कारक होता है. Tue, 6 Oct 2026 15:44:36 +0530

  Videos
See all

ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाले मोहम्मद फैजान को पुलिस ने किया लंगड़ा #uppolice #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-06T10:15:00+00:00

#shorts: “हम लोगों ने चैन से सोने दिया BJP को..”। #shorts #viral #akhileshyadav #bjp #samajwadiparty #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-06T10:08:03+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers