Responsive Scrollable Menu

West Bengal Bypolls: नंदीग्राम और रेजीनगर में सुबह 11 बजे तक 41.33 प्रतिशत मतदान दर्ज

कोलकाता, छह अक्टूबर पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा सीटों पर मंगलवार को हो रहे उपचुनाव में पूर्वाह्न 11 बजे तक 41.33 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। एक निर्वाचन अधिकारी ने यह जानकारी दी। मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम छह बजे तक चलेगा।

पूर्व मेदिनीपुर जिले की नंदीग्राम विधानसभा सीट पर पूर्वाह्न 11 बजे तक 43.95 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जबकि मुर्शिदाबाद की रेजीनगर सीट पर इसी अवधि में 38.71 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि कुछ छिटपुट अप्रिय घटनाओं को छोड़कर मतदान ज्यादातर ‘‘शांतिपूर्ण’’ रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘फिलहाल मतदान शांतिपूर्ण है।

दोनों विधानसभा क्षेत्रों में पर्याप्त संख्या में केंद्रीय बलों की तैनाती की गई है। सुरक्षा बलों के साथ बहस के बाद आम जनता उन्नयन पार्टी के प्रमुख हुमायूं कबीर को गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।’’ नंदीग्राम सीट पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भूमि अधिग्रहण विरोधी आंदोलन का केंद्र रही है।

इस आंदोलन ने 2011 में तृणमूल कांग्रेस के सत्ता में आने का मार्ग प्रशस्त किया था। नंदीग्राम सीट पर ही 2021 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता शुभेंदु अधिकारी ने बनर्जी को हराया था। शुभेंदु अधिकारी ने 2026 के विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीट से जीत हासिल की थी और मुख्यमंत्री बनने के बाद भवानीपुर सीट बरकरार रखी, जिसके कारण नंदीग्राम में उपचुनाव की जरूरत पड़ी।

भाजपा ने नंदीग्राम में चंद्रनाथ रथ की मां हासिरानी रथ को उम्मीदवार बनाया है। चंद्रनाथ, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के करीबी सहयोगी थे। विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के दो दिन बाद छह मई को चंद्रनाथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले तृणमूल धड़े की उम्मीदवार संचित प्रधानी डे ने शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात के बाद अपना नाम वापस ले लिया। इसके बाद बनर्जी के पास अपना कोई उम्मीदवार नहीं बचा और उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान का समर्थन किया। उन्होंने इसे ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) को मजबूत करने की कोशिश बताया।

ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाले तृणमूल के प्रतिद्वंद्वी धड़े ने मोहम्मद एतेशामुल हक को लिफाफा चुनाव चिह्न और एक अलग अस्थायी पार्टी पहचान के साथ मैदान में उतारा है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) ने शांतिगोपाल गिरि को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, मुर्शिदाबाद की रेजीनगर सीट उस समय खाली हुई जब 2026 के विधानसभा चुनाव में रेजीनगर और नवादा दोनों सीटों से जीतने वाले हुमायूं कबीर ने नवादा सीट बरकरार रखी।

उनकी पार्टी आम जनता उन्नयन पार्टी (एजेयूपी) ने हुमायूं कबीर के बेटे गुलाम नबी आजाद को उम्मीदवार बनाया है। चुनाव मैदान में भाजपा के उम्मीदवार और मुर्शिदाबाद जिले के पूर्व अध्यक्ष सखराव सरकार, ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले तृणमूल धड़े के उम्मीदवार रबीउल आलम चौधरी, तृणमूल के प्रतिद्वंद्वी धड़े के उम्मीदवार सफीउज्जमान शेख, कांग्रेस उम्मीदवार मोहम्मद अब्दुल्लाहिल काफी और माकपा के सैयद असद अली शामिल हैं।

Continue reading on the app

Turkey में COP31 से पहले Fiji पहुंचे Bhupender Yadav, Climate Agenda पर रखेंगे भारत का रुख

पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव मंगलवार को फिजी के नाडी शहर पहुंचे। वे ऑस्ट्रेलिया और फिजी की संयुक्त मेज़बानी में हो रही प्री-COP चर्चाओं में हिस्सा लेंगे। यह बैठक अगले महीने तुर्की में होने वाली COP31 कॉन्फ्रेंस (UNFCCC के तहत) से पहले हो रही है। यादव COP31 एजेंडा के मुख्य विषयों पर द्विपक्षीय और बहुपक्षीय चर्चाओं में भाग लेंगे और अभी समीक्षाधीन अहम मुद्दों पर भारत का पक्ष रखेंगे। यादव ने X पर जानकारी देते हुए लिखा, "ऑस्ट्रेलिया और फिजी की संयुक्त मेज़बानी में हो रही प्री-COP चर्चाओं में हिस्सा लेने के लिए फिजी के नाडी शहर पहुंच गया हूं। 

इसे भी पढ़ें: Mumbai Tilak Bhavan में पुलिस के घुसने का Congress ने लगाया आरोप, प्रशासन का इनकार


अगले कुछ दिनों में द्विपक्षीय और बहुपक्षीय बैठकों के ज़रिए, मैं अगले महीने तुर्की में होने वाली COP31 के अहम एजेंडा से जुड़े मुद्दों पर भारत का पक्ष रखूंगा। साथ ही, मैं इस बात पर भी ज़ोर दूंगा कि कैसे माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में, भारत ने अपनी घरेलू नीतियों और अंतरराष्ट्रीय सहयोग के ज़रिए सक्रिय जलवायु कार्यों में एक लीडर के तौर पर अपनी पहचान बनाई है। पिछले महीने, यादव ने नई दिल्ली में ऑस्ट्रेलिया के जलवायु परिवर्तन और ऊर्जा मंत्री क्रिस बोवेन से मुलाकात की थी। उस दौरान दोनों अधिकारियों ने फिजी में होने वाली प्री-COP बैठक और तुर्की में होने वाली COP31 से जुड़ी अहम प्राथमिकताओं पर चर्चा की थी।

इसे भी पढ़ें: ऐसा भी क्या प्रोटोकॉल? गोद में 11 हफ्ते का बेटा...हेलीकॉप्टर की सीढ़ियों पर गिरते-गिरते बचीं उषा वेंस, कोई भी सैनिक हिला तक नहीं


बोवेन UNFCCC फ्रेमवर्क के तहत COP31 बातचीत के प्रेसिडेंट के तौर पर भी काम कर रहे हैं। बैठक के बाद, यादव ने X पर पोस्ट किया आज नई दिल्ली में ऑस्ट्रेलिया के क्लाइमेट चेंज और एनर्जी मिनिस्टर और COP31 बातचीत के प्रेसिडेंट, मिस्टर क्रिस बोवेन से मिलकर खुशी हुई। हमने फिजी में होने वाले प्री-COP और तुर्की में होने वाले COP31 के मुख्य एजेंडा मुद्दों पर अच्छी बातचीत की।

Continue reading on the app

  Sports

Video: भारतीय महिला टीम की सबसे सफल कप्तान हरमनप्रीत ने कप्तानी छोड़ने के बाद क्या दिया संदेश?

महिला क्रिकेटर (हरमनप्रीत कौर) के अनुभवों का वर्णन है। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने भारतीय टीम के लिए खेलना शुरू किया, तब वे सिर्फ क्रिकेट का आनंद ले रही थीं। उनका सपना था कि वे एक दिन भारतीय टीम की नीली जर्सी पहनें। उन्होंने कहा कि युवा लड़कियों को भी बड़े सपने देखने चाहिए, क्योंकि कोई नहीं जानता कि किसकी किस्मत में क्या लिखा है। हरमनप्रीत कौर के लिए यह एक खास पल था कि जिस मिट्टी में उन्होंने खेलना शुरू किया, आज उसी जगह उनका नाम है और वे वहां खड़ी हैं। उन्होंने यह भी कहा कि लगातार बड़े सपने देखते रहना चाहिए और मेहनत करनी चाहिए। Tue, 6 Oct 2026 19:32:36 +0530

  Videos
See all

ChakraView: अब कहां धरने पर बैठ गए राहुल गांधी? | #gyaneshkumar #rahulgandhi #akhileshyadav #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-06T14:02:01+00:00

Rashtra Sarvopari LIVE: प्रेमानंद आश्रम पर अफवाहों का महा-पर्दाफाश! | Premanand Maharaj #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-06T14:07:35+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers