मिर्जापुर में क्यों फेमस है जोधपुर की जलेबी? स्वाद ऐसा कि बार-बार आने को मजबूर हैं ग्राहक, जानिए खासियत
मिर्जापुर के बेलतर में मिलने वाली जोधपुर की स्पेशल जलेबी का स्वाद लोगों को दूर-दूर से यहां खींच लाता है. शुद्ध घी में तैयार होने वाली यह जलेबी कुरकुरी और गरम परोसी जाती है. दुकानदार के मुताबिक, शाम होते ही ग्राहकों की भीड़ जुटने लगती है.
दूध खरीदते वक्त सिर्फ सफेदी देखकर न करें भरोसा, ऐसे करें गाय और भैंस के मिल्क की सही पहचान
Cow Milk vs Buffalo Milk: लखीमपुर खीरी के गांवों में बड़ी संख्या में लोग गाय और भैंस पालते हैं और रोजमर्रा के खान-पान में भी दूध का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन बाजार से दूध खरीदते समय अक्सर यह समझना मुश्किल होता है कि दूध गाय का है या भैंस का. देखने में दोनों एक जैसे लगते हैं, लेकिन इनके रंग, गाढ़ेपन और मलाई में फर्क होता है. पशु विशेषज्ञ डॉ. एनके त्रिपाठी के मुताबिक, गाय और भैंस के दूध में फैट की मात्रा भी अलग होती है, जिसकी वजह से दोनों की पहचान कुछ हद तक की जा सकती है. भैंस का दूध आमतौर पर ज्यादा सफेद और गाढ़ा होता है, जबकि गाय का दूध हल्का होता है. जानिए घर पर दूध को देखकर गाय और भैंस के दूध में फर्क कैसे समझें और दोनों में क्या अंतर होता है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18







