ICC वर्ल्ड कप ट्रॉफी से 2 गोल्ड मेडल तक... हरमनप्रीत कौर की कप्तानी की ये 10 बड़ी उपलब्धियों पर डालिए नजर
Harmanpreet Kaur: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की दिग्गज हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ दी है. हरमन भारतीय क्रिकेट की सबसे सफल महिला कप्तान रही हैं और उन्होंने महिला क्रिकेट टीम को उसकी पहली आईसीसी ट्रॉफी भी जिताई है. हरमन को 2016 में टीम इंडिया का टी-20 फॉर्मेट में नियमित कप्तान नियुक्त किया गया था और फिर 2022 में मिताली राज के संन्यास के बाद उन्हें सभी प्रारूपों (वनडे, टी20 और टेस्ट) की पूर्णकालिक कप्तान बना दिया गया था. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में टीम इंडिया ने कई बड़े कमाल किए. तो आइए इस आर्टिकल में हम आपको बतौर कप्तान हरमन की 10 सबसे बड़ी उपलब्धियों के बारे में बताते हैं.
भारतीय महिला क्रिकेट टीम को जिताई पहली ICC ट्रॉफी
हरमनप्रीत कौर के कप्तानी करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि 2025 महिला वनडे वर्ल्ड कप जीतना है. भारत ने फाइनल में साउथ अफ्रीका को 52 रन से हराकर पहली बार महिला वनडे वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया. इस जीत के साथ हरमनप्रीत पहली भारतीय महिला कप्तान बनीं, जिन्होंने महिला वर्ल्ड कप ट्रॉफी उठाई. वह कपिल देव और महेंद्र सिंह धोनी के बाद वर्ल्ड कप जीतने वाली तीसरी भारतीय कप्तान भी बनीं. यकीनन ये हरमन और भारतीय महिला क्रिकेट के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि रही.
2025 वर्ल्ड कप के नॉकआउट में शानदार रिकॉर्ड
वर्ल्ड कप 2025 में हरमनप्रीत सिर्फ कप्तान के तौर पर ही नहीं, बल्कि बल्लेबाज के रूप में भी बेहद महत्वपूर्ण रहीं. उन्होंने टूर्नामेंट के सेमीफाइनल और फाइनल जैसे बड़े मुकाबलों में अहम पारियां खेलीं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में उन्होंने 89 रन बनाए और जेमिमा रोड्रिग्स के साथ 167 रन की साझेदारी की. भारत ने 339 रन का लक्ष्य हासिल करके महिला वनडे इतिहास का सबसे बड़ा सफल रन चेज किया. पूरे वर्ल्ड कप के नॉकआउट चरण में हरमनप्रीत ने 331 रन बनाए, जो महिला वर्ल्ड कप में किसी खिलाड़ी के लिए सबसे ज्यादा हैं.
????.????.????.????.????.????.????.????.???? ????
— BCCI Women (@BCCIWomen) November 2, 2025
Congratulations to #TeamIndia on winning their maiden ICC Women's Cricket World Cup ????????
Take. A. Bow ????#WomenInBlue | #CWC25 | #Final | #INDvSA pic.twitter.com/rYIFjasxmc
एशियन गेम्स 2023 में भारत को गोल्ड मेडल दिलाया
हरमनप्रीत की कप्तानी में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 2023 एशियन गेम्स में ऐतिहासिक गोल्ड मेडल जीता था. यह पहली बार था जब भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल हासिल किया. भारत ने फाइनल में श्रीलंका को हराकर गोल्ड अपने नाम किया. इस उपलब्धि ने भारतीय महिला क्रिकेट को एशियाई स्तर पर भी मजबूती से स्थापित किया.
बैक टू बैक दिलाई टीम इंडिया 2 गोल्ड
हरमनप्रीत ने 2026 एशियन गेम्स में भी भारतीय महिला टीम की कप्तानी की और भारत को लगातार दूसरी बार क्रिकेट में गोल्ड मेडल दिलाया. फाइनल में भारत ने श्रीलंका को 147 रन से हराया. भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 216/3 का विशाल स्कोर बनाया और फिर श्रीलंका को 69 रन पर समेट दिया. यह हरमनप्रीत की कप्तानी में एक और बड़ा बहुराष्ट्रीय टूर्नामेंट खिताब रहा.
Champions with their prized medals ????????#TeamIndia | #AsianGames pic.twitter.com/YNLV2e7yoa
— BCCI Women (@BCCIWomen) September 22, 2026
2026 में भारत को आठवीं बार एशिया कप चैंपियन बनाया
महिला एशिया कप 2026 में भी हरमनप्रीत की कप्तानी में भारत ने खिताबी जीत दर्ज की. पूरे टूर्नामेंट में टीम ने अपना दबदबा कायम रखते हुए फाइनल में श्रीलंका को हराया और रिकॉर्ड आठवीं बार महिला एशिया कप का खिताब जीता. इस जीत के साथ ही हरमनप्रीत की कप्तानी करियर में एक और बड़ा अध्याय जुड़ गया.
आपको बता दें, हरमन की कप्तानी में भारतीय हिला क्रिकेट टीम ने 4 बार एशिया कप का टाइटल जीता. 2012, 2022, 2024 और 2026 के सीजन शामिल हैं.
2022 कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल
भारतीय दिग्गज हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 2022 बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीता. महिला क्रिकेट को पहली बार कॉमनवेल्थ गेम्स में शामिल किया गया था और पहली बार में ही हरमन एंड कंपनी ने फाइनल तक का सफर तय किया. फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार के बावजूद सिल्वर मेडल भारतीय महिला क्रिकेट के लिए बड़ी उपलब्धि रहा.हरमनप्रीत की टीम ने इस टूर्नामेंट के जरिए महिला क्रिकेट की लोकप्रियता को नए स्तर पर पहुंचाया.
मुंबई इंडियंस को WPL में बनाया चैंपियन
हरमनप्रीत कौर महिला प्रीमियर लीग के इतिहास की पहली चैंपियन कप्तानों में शामिल हैं. WPL के पहले सीजन यानी 2023 में उनकी कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस ने फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर खिताब जीता. यह महिला क्रिकेट की सबसे बड़ी घरेलू टी20 लीग के पहले संस्करण का खिताब था और हरमनप्रीत के कप्तानी करियर में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ी.
150 मैच में कप्तानी करने वाली एकमात्र कैप्टन
महिला एशिया कप 2026 में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को सिर्फ 55 रन पर ऑलआउट कर दिया और सात विकेट से मुकाबला जीत लिया. भारत ने इस मैच में 11 ओवर से ज्यादा बाकी रहते लक्ष्य हासिल कर लिया. यह मुकाबला टूर्नामेंट में भारत के दबदबे का उदाहरण रहा. इसी मैच में हरमनप्रीत कौर दुनिया की पहली कप्तान बनीं, जिन्होंने पुरुष और महिला क्रिकेट मिलाकर 150 इंटरनेशनल मैचों में कप्तानी की.
Repeating a monumental feat ????????#AsianGames Gold Medal successfully defended ????#TeamIndia pic.twitter.com/VGl2BX37TQ
— BCCI Women (@BCCIWomen) September 22, 2026
भारत को लगातार बड़े टूर्नामेंट में सफलता दिलाई
हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व की सबसे खास बात यह है कि उनकी कप्तानी में भारत ने अलग-अलग फॉर्मेट और टूर्नामेंट में लगातार सफलता हासिल की है. 2025 का वनडे वर्ल्ड कप, 2026 का एशिया कप और 2026 एशियन गेम्स गोल्ड जैसी उपलब्धियां उनके कप्तानी दौर को खास बनाती हैं.
मुंबई इंडियंस को दो WPL खिताब दिलाने वाली कप्तान
हरमनप्रीत कौर ने 2025 में मुंबई इंडियंस को दोबारा WPL चैंपियन बनाया. इस तरह वह दो WPL खिताब जीतने वाली कप्तान बनीं. मुंबई इंडियंस की कप्तानी में उनका रिकॉर्ड उन्हें WPL की सबसे सफल कप्तानों में शामिल करता है. लगातार बड़े घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर कप्तानी करने से उनकी नेतृत्व क्षमता की मजबूती भी सामने आई.
ये भी पढ़ें: हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी तीनों फॉर्मेट की कप्तानी, सोशल मीडिया से दी जानकारी, पढ़ें पोस्ट में क्या-क्या लिखा
भारत के सर्विसेज सेक्टर की गतिविधियां सितंबर में तीन महीनों के उच्चतम स्तर पर, पीएमआई 55.2 रहा
नई दिल्ली, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत के सर्विसेज सेक्टर में गतिविधियां सितंबर में बीते महीनों में सबसे तेजी से बढ़ी हैं। इसकी वजह मजबूत घरेलू मांग और नए ऑर्डर्स का तेजी से बढ़ना था। यह जानकारी मंगलवार को जारी हुए एचएसबीसी इंडिया पीएमआई डेटा में दी गई।
एसएंडपी ग्लोबल की ओर से संकलित किए गए एचएसबीसी इंडिया पीएमआई डेटा में बताया गया कि सितंबर में पीएमआई बढ़कर 55.2 पर पहुंच गया है, जो कि अगस्त में 54.1 पर था। यह जून के बाद पीएमआई का सबसे उच्चतम स्तर है।
सितंबर में नए बिजनेस में तेजी से बढ़ोतरी हुई है और यह पिछले तीन महीनों में सबसे तेज रफ्तार से बढ़ा है। इस दौरान कंपनियों ने डिजिटल समाधान, खाने-पीने की चीजों, इंश्योरेंस, लोन, सॉफ्टवेयर, ट्रांसपोर्टेशन और टूर-एंड-ट्रैवल के लिए ज्यादा मांग देखी।
एचएसबीसी इंडिया ने कहा कि फाइनेंस, इंश्योरेंस और कंज्यूमर सर्विस सेक्टर की बिक्री में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी देखी गई।
एचएसबीसी की भारत में मुख्य अर्थशास्त्री प्रांजुल भंडारी ने कहा, पीएमआई सर्वेक्षण से पता चलता है कि घरेलू मांग बढ़ने की वजह से भारत का सर्विस सेक्टर लगातार बेहतर हो रहा है।
उन्होंने कहा, साथ ही, निर्यात का कारोबार भी बढ़ता रहा, हालांकि ग्रोथ की रफ्तार धीमी हो गई। उन्होंने यह भी कहा कि सितंबर में इनपुट लागत का दबाव कम होने से सर्विस प्रोवाइडर्स को अपनी बिक्री की कीमतें बढ़ाने की जरूरत कम पड़ी।
हालांकि, सर्वेक्षण से अनुसार सर्विसेज पीएमआई का औसत जुलाई-सितंबर तिमाही में पिछली तिमाही के मुकाबले कम रहा और इसने मार्च 2022 को खत्म हुई तिमाही के बाद से अपना सबसे कमजोर तिमाही प्रदर्शन दर्ज किया।
इसके अलावा, भारतीय सेवाओं की अंतरराष्ट्रीय मांग में भी सुधार हुआ। कंपनियों ने जर्मनी, संयुक्त अरब अमीरात, यूके और अमेरिका से बेहतर कारोबार की सूचना दी।
सितंबर में नए निर्यात बिजनेस में बढ़ोतरी की रफ्तार धीमी पड़ गई। हालांकि, बेहतर ऑर्डर बुक और पाइपलाइन में मौजूद प्रोजेक्ट्स ने सर्विस कंपनियों द्वारा और भर्तियां करने में मदद की।
रोजगार में ठीक-ठाक रफ्तार से बढ़ोतरी हुई, हालांकि नौकरी पैदा करने की दर अगस्त के मुकाबले थोड़ी कम हुई।
इनपुट लागत का दबाव भी कम हुआ, क्योंकि इनपुट कीमतों में महंगाई नवंबर 2025 के बाद से अपने सबसे निचले स्तर पर आ गई।
इसके अलावा, एचएसबीसी इंडिया कंपोजिट पीएमआई आउटपुट इंडेक्स -- जिसमें मैन्युफैक्चरिंग और सर्विसेज दोनों शामिल हैं -- अगस्त के 54.3 से बढ़कर सितंबर में 55.9 हो गया है।
--आईएएनएस
एबीएस
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









