एक्ट्रेस नोरा फतेही फिर आईं जयपुर,रॉयल्स’ की शूटिंग कर रहीं:सेलिना जेटली ने फैंस को दिए गिफ्ट, एयरपोर्ट पर फोटो खिंचवाती नजर आईं दोनों अभिनेत्री
अभिनेत्री नोरा फतेही सोमवार को जयपुर पहुंचीं। वे नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज ‘द रॉयल्स’ के दूसरे सीजन की शूटिंग के लिए यहां आई हैं। सीरीज में नोरा एक बार फिर आयशा धोंडी के किरदार में नजर आएंगी। राजस्थान में सीरीज के दूसरे सीजन की शूटिंग शुरू होने की पुष्टि सितंबर में ही हो गई थी और नोरा भी अपने किरदार में वापसी कर चुकी हैं। सोमवार को ही एक्ट्रेस सेलिना जेटली भी एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई। दोनों ही एक्ट्रेस ने फैंस के साथ फोटो क्लिक करवाए। नोरा इससे पहले भी जयपुर में सीरीज के दूसरे सीजन के शूटिंग शेड्यूल का हिस्सा रह चुकी हैं। शूटिंग के बीच कुछ समय के लिए वे मुंबई वापस गई थीं, जहां उनके अन्य कार्यक्रम और व्य जयपुर स्तताएं थीं। अब दोबारा जयपुर लौटने के साथ उन्होंने सीरीज के अगले शूटिंग शेड्यूल में हिस्सा लेना शुरू कर दिया है। एयरपोर्ट पर नोरा काफी उत्साहित नजर आईं और उन्होंने प्रशंसकों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। जयपुर की हेरिटेज लोकेशन्स पर शूटिंग ‘द रॉयल्स’ के दूसरे सीजन की कहानी का बड़ा हिस्सा राजस्थान की रॉयल विरासत और खूबसूरत लोकेशन्स के बीच फिल्माया जा रहा है। जयपुर की कई हेरिटेज लोकेशन्स पर शूटिंग चल रही है। इसके साथ ही राजस्थान के मंडावा में भी सीरीज के कुछ हिस्सों की शूटिंग की जा रही है। सीरीज में ईशान खट्टर मुख्य भूमिका में हैं और वे राजघराने के उत्तराधिकारी के किरदार में नजर आ रहे हैं। दूसरे सीजन की शूटिंग राजस्थान में सितंबर से शुरू हुई थी। पहले सीजन में नोरा ने आयशा धोंडी का किरदार निभाया था। अब दूसरे सीजन में उनकी वापसी दर्शकों के लिए खास है। सीरीज के नए सीजन में कलाकारों की कास्टिंग में भी बदलाव हुआ है और नए चेहरे जोड़े गए हैं। ‘दिलबर’ से बनीं देशभर में पहचान नोरा फतेही ने हिंदी सिनेमा में अपनी पहचान मुख्य रूप से डांस परफॉर्मेंस से बनाई। हालांकि उन्होंने फिल्मों में अभिनय भी किया, लेकिन उनके डांस नंबरों ने उन्हें देशभर में अलग पहचान दिलाई। ‘दिलबर’, ‘कमरिया’, ‘ओ साकी साकी’, ‘गर्मी’ और ‘कुसु कुसु’ जैसे गानों में उनके डांस को काफी लोकप्रियता मिली। इसके बाद नोरा ने फिल्मों में भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाईं। ‘स्ट्रीट डांसर 3डी’, ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’, ‘थैंक गॉड’, ‘मडगांव एक्सप्रेस’ और ‘क्रैक’ जैसी फिल्मों में वे नजर आईं। एयरपोर्ट पर सेलिना जेटली ने जीता फैंस का दिल इधर जयपुर एयरपोर्ट पर अभिनेत्री और पूर्व मिस इंडिया सेलिना जेटली भी प्रशंसकों के साथ खास अंदाज में नजर आईं। एयरपोर्ट पर मौजूद फैंस ने जब सेलिना को देखा तो उनके साथ तस्वीर लेने की इच्छा जताई। सेलिना ने भी फैंस को निराश नहीं किया। उन्होंने प्रशंसकों के साथ तस्वीरें क्लिक करवाईं और उन्हें गिफ्ट भी दिए। सेलिना जयपुर में जेईसीसी में आयोजित होने वाले एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची हैं। एयरपोर्ट पर उनका प्रशंसकों के साथ सहज अंदाज चर्चा में रहा। मिस इंडिया से बॉलीवुड तक पहुंचीं सेलिना सेलिना जेटली ने वर्ष 2001 में फेमिना मिस इंडिया यूनिवर्स का खिताब जीता था। उसी साल उन्होंने मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया और चौथे रनर-अप का स्थान हासिल किया। इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग और विज्ञापन जगत में काम किया और बॉलीवुड का रुख किया। 2003 में फिरोज खान की फिल्म ‘जानशीं’ से सेलिना ने अभिनय की शुरुआत की। इसके बाद वे ‘खेल’, ‘सिलसिले’, ‘नो एंट्री’, ‘जवानी दीवानी’, ‘अपना सपना मनी मनी’, ‘गोलमाल रिटर्न्स’, ‘पेइंग गेस्ट्स’ और ‘थैंक यू’ जैसी फिल्मों में नजर आईं।
फूलों से सजा बाबा महाकाल का दरबार, उमा-सांझी महोत्सव का शुभारंभ, 12 अक्टूबर को निकलेगी मां पार्वती की सवारी
विश्व प्रसिद्ध बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज यानी 6 अक्टूबर से पारंपरिक ‘उमा-सांझी महोत्सव’ की शुरुआत हो गई है। श्राद्ध पक्ष के पावन अवसर पर 12 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले इस धार्मिक उत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। महोत्सव की शुरुआत पर पूरे महाकाल मंदिर परिसर को देश-विदेश से मंगाए गए सुगंधित फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से अलौकिक रूप से सजाया गया है।
विशेष सजावट के कारण पूरा मंदिर परिसर फूलों की खुशबू और दूधिया रोशनी से सराबोर नजर आ रहा है। सात दिनों तक चलने वाले इस धार्मिक उत्सव के दौरान मंदिर के पुजारी और पुरोहित पूरे विधि-विधान के साथ विशेष अनुष्ठान संपन्न कराएंगे। इस दौरान प्राचीन सांझी की शिला पर प्रतिदिन आकर्षक और भव्य रंगोलियां उकेरी जाएंगी, वहीं भगवान महाकाल के दिव्य स्वरूपों के मुखौटों से सजी झांकियां भक्तों के आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
घट स्थापना और वसंत पूजा से धार्मिक अनुष्ठानों का आगाज
दरअसल, इस सात दिवसीय धार्मिक महोत्सव की आधिकारिक शुरुआत आज मंगलवार को घट स्थापना के साथ हो रही है। शाम को संध्या आरती के पश्चात 21 वेदपाठी ब्राह्मणों द्वारा पारंपरिक ‘वसंत पूजा’ संपन्न कराई जाएगी। महोत्सव के दौरान श्री महाकाल महालोक में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा श्री महाकालेश्वर निःशुल्क अन्नक्षेत्र में भक्तिभाव के साथ कन्या पूजन कर विशाल कन्या भोज का भी आयोजन रखा गया है।
12 अक्टूबर को निकलेगी उमा माता की भव्य सवारी
इस पूरे सात दिवसीय महोत्सव का सबसे मुख्य और खास आकर्षण 12 अक्टूबर को निकलने वाली उमा माता यानी मां पार्वती की भव्य सवारी होगी। परंपरा के अनुसार मां पार्वती पालकी में सवार होकर नगर भ्रमण पर निकलेंगी, जहां जगह-जगह श्रद्धालु उनका भव्य स्वागत करेंगे। इसके बाद मोक्षदायिनी शिप्रा नदी के पवित्र तट पर जवारे विसर्जन के साथ इस ऐतिहासिक उमा-सांझी महोत्सव का गरिमामयी माहौल में समापन किया जाएगा।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Mp Breaking News










