Responsive Scrollable Menu

विराट कोहली को प्रेमानंद महाराज के आश्रम आने के मिले ₹5 करोड़? जानिए दावे का सच और किसने लगाया आरोप

Virat Kohli Premanand Maharaj Ashram: विराट कोहली को प्रेमानंद महाराज के आश्रम आने के लिए ₹5 करोड़ मिलने का दावा सोशल मीडिया पर वायरल है। जानिए इस दावे में कितनी सच्चाई है और क्या है पूरा मामला।

Continue reading on the app

West Bengal Bypolls: सुबह नौ बजे तक नंदीग्राम में 20.89 और रेजीनगर में 18.05 फीसदी वोटिंग

कोलकाता, छह अक्टूबर पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा सीटों पर मंगलवार को हो रहे उपचुनाव में सुबह नौ बजे तक 19.47 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम छह बजे तक चलेगा।

पूर्व मेदिनीपुर जिले की नंदीग्राम विधानसभा सीट पर मतदान शुरू होने के शुरुआती दो घंटे में 20.89 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जबकि मुर्शिदाबाद की रेजीनगर सीट पर इसी अवधि में 18.05 प्रतिशत मतदान हुआ। शुरुआती दो घंटे में मतदान प्रतिशत उत्साहजनक रहा, क्योंकि आम तौर पर आम चुनावों की तुलना में उपचुनावों में मतदान कम होता है। नंदीग्राम सीट पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भूमि अधिग्रहण विरोधी आंदोलन का केंद्र रही है।

इस आंदोलन ने 2011 में तृणमूल कांग्रेस के सत्ता में आने का मार्ग प्रशस्त किया था। नंदीग्राम सीट पर ही 2021 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता शुभेंदु अधिकारी ने बनर्जी को हराया था। शुभेंदु अधिकारी ने 2026 के विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीट से जीत हासिल की थी और मुख्यमंत्री बनने के बाद भवानीपुर सीट बरकरार रखी, जिसके कारण नंदीग्राम में उपचुनाव की जरूरत पड़ी।

भाजपा ने नंदीग्राम में चंद्रनाथ रथ की मां हासिरानी रथ को उम्मीदवार बनाया है। चंद्रनाथ, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के करीबी सहयोगी थे। विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के दो दिन बाद छह मई को चंद्रनाथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले तृणमूल धड़े की उम्मीदवार संचित प्रधानी डे ने शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात के बाद अपना नाम वापस ले लिया। इसके बाद बनर्जी के पास अपना कोई उम्मीदवार नहीं बचा और उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान का समर्थन किया। उन्होंने इसे इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस (इंडिया) को मजबूत करने की कोशिश बताया।

ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाले तृणमूल के प्रतिद्वंद्वी धड़े ने मोहम्मद एतेशामुल हक को लिफाफा चुनाव चिह्न और एक अलग अस्थायी पार्टी पहचान के साथ मैदान में उतारा है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) ने शांतिगोपाल गिरि को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, मुर्शिदाबाद की रेजीनगर सीट उस समय खाली हुई जब 2026 के विधानसभा चुनाव में रेजीनगर और नवादा दोनों सीटों से जीतने वाले हुमायूं कबीर ने नवादा सीट बरकरार रखी।

उनकी पार्टी आम जनता उन्नयन पार्टी (एजेयूपी) ने हुमायूं कबीर के बेटे गुलाम नबी आजाद को उम्मीदवार बनाया है। चुनाव मैदान में भाजपा के उम्मीदवार और मुर्शिदाबाद जिले के पूर्व अध्यक्ष सखराव सरकार, ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले तृणमूल धड़े के उम्मीदवार रबीउल आलम चौधरी, तृणमूल के प्रतिद्वंद्वी धड़े के उम्मीदवार सफीउज्जमान शेख, कांग्रेस उम्मीदवार मोहम्मद अब्दुल्लाहिल काफी और माकपा के सैयद असद अली शामिल हैं।

Continue reading on the app

  Sports

MCA ने बताई सूर्यकुमार यादव को बाहर करने पर किया खुलासा, रेड बॉल में खराब रिकॉर्ड दूसरी वजह, टी-20 में भी कप्तानी पक्की नहीं

suryakumar axed due to absent: पीटीआई को यह भी पता चला है कि करीब 10 दिन पहले जब मुंबई टीम के चयन के सिलसिले में सूर्यकुमार से संपर्क किया गया था तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया था और बाद में खुद को उपलब्ध बताया था.  हालांकि लाल गेंद से क्रिकेट खेलने का अनुभव न होना और 42 बार की रणजी ट्रॉफी चैंपियन टीम के प्री-सीजन कैंप में शामिल न होने के कारण सूर्यकुमार को 11 से 14 अक्टूबर तक वानखेड़े स्टेडियम में चंडीगढ़ के खिलाफ होने वाले पहले मैच के लिए मुंबई की 16 सदस्यीय टीम में शामिल नहीं किया गया.  Tue, 6 Oct 2026 15:17:22 +0530

  Videos
See all

#shorts: “हम लोगों ने चैन से सोने दिया BJP को..”। #shorts #viral #akhileshyadav #bjp #samajwadiparty #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-06T10:08:03+00:00

ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाले मोहम्मद फैजान को पुलिस ने किया लंगड़ा #uppolice #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-06T10:15:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers