Responsive Scrollable Menu

भारत-अमेरिका ट्रेड डील से भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी, सेंसेक्स में 2200 अंकों की उछाल, निफ्टी ने छुआ 26,341 का स्तर

मुंबई, 3 फरवरी (आईएएनएस)। भारत और अमेरिका के बीच बहुप्रतीक्षित व्यापार समझौते (ट्रेड डील) को सोमवार रात अंतिम रूप दिए जाने के बाद हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार शानदार तेजी के साथ हरे निशान में खुला।

इस दौरान बीएसई सेंसेक्स अपने पिछले बंद से करीब 3,657 अंक उछलकर 85,323.20 पर खुला, तो वहीं एनएसई निफ्टी अपने पिछले क्लोजिंग से 1,219.65 अंकों की बढ़त के साथ 26,308.05 पर खुला।

खबर लिखे जाने तक (सुबह करीब 9.31 बजे) 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 2254 अंकों यानी 2.76 प्रतिशत की तेजी के साथ 83,920.51 पर था, तो वहीं एनएसई निफ्टी 691.30 (2.76 प्रतिशत) अंकों की उछाल के साथ 83,920.51 पर था। इस दौरान निफ्टी के सभी इंडेक्स हरे निशान में ट्रेड करते हुए नजर आए।

कारोबार के दौरान जहां सेंसेक्स ने 85,871.73 का हाई स्तर छुआ, वहीं निफ्टी ने 26,341.20 का स्तर छुआ।

व्यापक बाजार में निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉलकैप दोनों में 4 प्रतिशत की शानदार तेजी देखने को मिली।

वहीं विभिन्न सेक्टर्स में निफ्टी ऑटो, आईटी, मेटल, बैंक, पीएसयू बैंक और फार्मा में 3 प्रतिशत से ज्यादा की उछाल दर्ज की गई।

इस दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 29 में तेजी देखी गई, जिनमें अदाणी पोर्ट्स में सबसे ज्यादा 6.89 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी देखने को मिली। इसके बाद बजाज फाइनेंस (4.90 प्रतिशत), इंडिगो (4.66 प्रतिशत), बजाज फिनसर्व (4.39 प्रतिशत), इटरनल (4.16 प्रतिशत), एल एंड टी (3.70 प्रतिशत) और सन फार्मा (3.63 प्रतिशत) टॉप गेनर्स में शामिल रहे। सिर्फ आईटीसी के शेयरों में गिरावट देखी गई।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को भारत के साथ अपने देश के बहुप्रतीक्षित व्यापार समझौते की घोषणा की, जिसके तहत भारतीय वस्तुओं पर लगने वाला पारस्परिक शुल्क (रेसिप्रोकल टैरिफ) 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया गया है।

--आईएएनएस

डीबीपी/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

कौन हैं 'धड़क 2' की डायरेक्टर? जिसने रणवीर सिंह की 'धुरंधर' को बताया अनर्थ, अब हो रही ट्रोल

Shazia Iqbal on Dhurandhar: फिल्ममेकर आदित्य धर और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाल दिया था और कमाई के मामले में कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े. वहीं, सिनेमाघरों के बाद फिल्म ओटीटी पर रिलीज हुई तो कइयों को ये मूवी पसंद आई और कुछ ने इसको प्रोपेगेंडा बताया. अब  'धड़क 2' की डायरेक्टर ने फिल्म की आलोचना की है, जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है. चलिए जानते हैं, क्या है पूरा मामला.

‘धुरंधर’ को देखकर क्या बोलीं शाजिया?

'धड़क 2' की डायरेक्टर शाजिया इकबाल (Shazia Iqbal) ने इंस्टाग्राम पर बिना फिल्म का नाम लिए लिखा- 'कितनी अनर्थ को बढ़ावा देने वाली फिल्म है. ये बात किसी से छिपी नहीं है और न ही ये अनजाने में बनी है. नफरत फैलाना और हिंसा भड़काना तो इस फिल्म के DNA में है.' वहीं, दूसरे पोस्ट में उन्होंने लिखा- 'लेकिन ये अच्छे से बनाई गई फिल्म है. इसका बैकग्राउंड म्यूजिक भी कूल है. इंडस्ट्री के दोस्तों आपने अच्छा काम किया. शाबाश. अच्छी बात है कि आपमें से ज्यादा लोग अपनी इस बड़ी लापरवाही को छिपाने के लिए अल्पसंख्यकों की परवाह नहीं करते.'

Shazia Iqbal Photograph: (Shazia Iqbal (Instagram))

शाजिया को ट्रोल कर रहे लोग

शाजिया का ये पोस्ट अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों का मानना है कि उन्होंने  ‘धुरंधर’ देखने के बाद ये पोस्ट किया है. क्योंकि अपने पोस्ट में शाजिया इकबाल ने धुरंधर फिल्म का गाना FA9LA लगाया हुआ था. वहीं, डायरेक्टर को सोशल मीडिया पर इतना ज्यादा ट्रोल किया जा रहा है कि उन्होंने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट प्राइवेट कर दिया है. बता दें, 
शाजिया ने  बतौर प्रोडक्शन डिजाइनर के तौर पर इंडस्ट्री में कदम रखा. उन्होंने अपनी शॉर्ट फिल्म 'बेबाक' का निर्देशन करके डेब्यू किया था. फिर पिछले साल उन्हें  'धड़क 2' डायरेक्ट की थी.

ये भी पढ़ें- Mardaani 3-Border 2 BO Collection: मंडे टेस्ट में गिरी 'मर्दानी 3' की कमाई, तो 11वें दिन भी करोड़ों छाप रही 'बॉर्डर 2'

Continue reading on the app

  Sports

भारत करेगा ओलंपिक क्वालीफाइंग निशानेबाजी चैंपियनशिप की मेजबानी, आठ स्थान दांव पर लगे

भारत अगले साल एशियाई ओलंपिक क्वालीफाइंग निशानेबाजी चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा। ओलंपिक खेलों के लिए आठ कोटा स्थान दांव पर लगे होंगे। Tue, 03 Feb 2026 12:59:42 +0530

  Videos
See all

Gold Silver Price: 1 बजते ही सोने-चांदी के दाम में हलचल शुरू! | Tariff Deal | Share Market | Latest #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-03T07:35:53+00:00

Bihar Assembly: जब Anant Singh ने बीच सदन में छुए Nitish Kumar के पैर! #nitishkumar #biharpolitics #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-03T07:35:08+00:00

Breaking News: Supreme Court की WhatsApp और META को फटकार | Social Media | Data Leak | Privacy #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-03T07:37:04+00:00

West Bengal में 12 ठिकानों पर ED की छापेमारी | ED Raid | Coal Mining Scam | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-03T07:40:25+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers