कौन हैं 'धड़क 2' की डायरेक्टर? जिसने रणवीर सिंह की 'धुरंधर' को बताया अनर्थ, अब हो रही ट्रोल
Shazia Iqbal on Dhurandhar: फिल्ममेकर आदित्य धर और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाल दिया था और कमाई के मामले में कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े. वहीं, सिनेमाघरों के बाद फिल्म ओटीटी पर रिलीज हुई तो कइयों को ये मूवी पसंद आई और कुछ ने इसको प्रोपेगेंडा बताया. अब 'धड़क 2' की डायरेक्टर ने फिल्म की आलोचना की है, जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है. चलिए जानते हैं, क्या है पूरा मामला.
‘धुरंधर’ को देखकर क्या बोलीं शाजिया?
'धड़क 2' की डायरेक्टर शाजिया इकबाल (Shazia Iqbal) ने इंस्टाग्राम पर बिना फिल्म का नाम लिए लिखा- 'कितनी अनर्थ को बढ़ावा देने वाली फिल्म है. ये बात किसी से छिपी नहीं है और न ही ये अनजाने में बनी है. नफरत फैलाना और हिंसा भड़काना तो इस फिल्म के DNA में है.' वहीं, दूसरे पोस्ट में उन्होंने लिखा- 'लेकिन ये अच्छे से बनाई गई फिल्म है. इसका बैकग्राउंड म्यूजिक भी कूल है. इंडस्ट्री के दोस्तों आपने अच्छा काम किया. शाबाश. अच्छी बात है कि आपमें से ज्यादा लोग अपनी इस बड़ी लापरवाही को छिपाने के लिए अल्पसंख्यकों की परवाह नहीं करते.'
शाजिया को ट्रोल कर रहे लोग
शाजिया का ये पोस्ट अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों का मानना है कि उन्होंने ‘धुरंधर’ देखने के बाद ये पोस्ट किया है. क्योंकि अपने पोस्ट में शाजिया इकबाल ने धुरंधर फिल्म का गाना FA9LA लगाया हुआ था. वहीं, डायरेक्टर को सोशल मीडिया पर इतना ज्यादा ट्रोल किया जा रहा है कि उन्होंने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट प्राइवेट कर दिया है. बता दें,
शाजिया ने बतौर प्रोडक्शन डिजाइनर के तौर पर इंडस्ट्री में कदम रखा. उन्होंने अपनी शॉर्ट फिल्म 'बेबाक' का निर्देशन करके डेब्यू किया था. फिर पिछले साल उन्हें 'धड़क 2' डायरेक्ट की थी.
Aaj ka Rashifal VIDEO: मंगलवार को कैसा बीतेगा आपका दिन? पंडित अरविंद त्रिपाठी से वीडियो में जानें
Aaj ka Rashifal VIDEO: आज 3 फरवरी 2026, दिन मंगलवार है. आज फरवरी माह का तीसरा दिन है. आज का दिन बहुत खास माना जाता है, क्योंकि आज का दिन महाबलि बजरंगबली को समर्पित है. खास मौके पर आपके ग्रह नक्षत्रों की दशा आज कैसी होगी. कौन सा रंग आपके लिए आज शुभ होगा और अगर आप कोई खास काम करने जा रहे हैं तो किस मुहूर्त में करना ठीक होगा. आपके इन सभी सवालों के जवाब वीडियो में दे रहे हैं ज्योतिषाचार्य पंडित डॉ. अरविंद त्रिपाठी…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation





















